Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भेजे अपने फैकल्टी मेंबर्स के लिए फैकल्टी रिसर्च प्रोग्राम के लिए आमंत्रण, सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को मिलेंगे INR 5 लाख

1 minute read
delhi university ne apne faculty members ko bheje research faculty progams ke liye invites

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए कई डिपार्टमेंट्स और केंद्रों के फैकल्टी मेंबर्स से शॉर्ट टर्म रिसर्च प्रोपोज़ल मांगे हैं। 19 जुलाई 2023 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फैकल्टी रिसर्च प्रोग्राम के तहत, दिल्ली यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी चयनित आवेदकों को उनके रिसर्च प्रोग्राम की जांच के बाद अधिकतम INR 5 लाख की फाइनेंशियल एड प्रदान करने की योजना बना रहा है।

प्रपोजल जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है और चयन DU की प्रपोजल इवेलुएशन समिति द्वारा किया जाएगा। डीयू ने विश्वविद्यालय के विभिन्न फैकल्टी और विषयों के लिए अधिकतम फाइनेंशियल एड भी लिस्ट की है। यदि रिसर्च सब्जेक्ट एप्लाइड साइंसेज या इंटरडिसिप्लिनरी और एप्लाइड साइंसेज से संबंधित है तो एक रिसर्चर को अधिकतम INR 5 लाख की सहायता मिल सकती है।

वहीं थ्योरेटिकल साइंस के लिए INR 4 लाख तक; सोशल साइंस, इंटरडिसिप्लिनरी और एप्लाइड सोशल साइंस मैनेजमेंट के लिए INR 3 लाख तक और ह्यूमेनिटीज़ और लॉ के लिए INR 2 लाख तक की फाइनेंशियल एड दी जाएगी।

डीयू ने कहा कि केवल वे फैकल्टी मेंबर योग्य हैं, जो प्रोजेक्ट प्रपोजल जमा करने के समय दिल्ली विश्वविद्यालय में टेम्पररी सर्विस में हैं और कम से कम मार्च, 2024 तक उनकी सर्विस बाकि है। DU की ओर से आगे कहा गया कि, “आवेदन के समय और/या प्रोजेक्ट की अवधि के दौरान PI को तीन महीने से अधिक छुट्टी पर नहीं होना चाहिए। FRP (फैकल्टी रिसर्च प्रमोशन स्कीम ) से सभी संपत्तियों को PI और/या विभाग द्वारा बनाए गए स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए।”

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*