बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

1 minute read

बुद्ध पूर्णिमा यानी भगवान बुद्ध के अवतार का दिन। वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन को बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है? अगर नहीं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे कि बुद्ध पूर्णिमा कब और क्यों मनाई जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

वैदिक पंचांग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 2024 की तिथि 22 मई, बुधवार शाम 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और 23 मई गुरुवार के दिन शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व 23 मई को मनाया जाएगा। बता दें कि वैसे तो भगवान बुद्ध के जन्म और मृत्यु के बारे में इतिहास में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन इतिहासकार आमतौर पर उनके जीवनकाल का अनुमान 563-483 ईसा पूर्व के बीच लगाते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने अपना 9वां अवतार बुद्ध के रूप में लिया था।

यह भी पढ़ें : जानिए भगवान बुद्ध के संबंध में कुछ रोचक तथ्य

बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाई जाती है। यह प्रत्येक वर्ष वैशाख पूर्णिमा को मनाई जाती है। गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। इतिहासकारों के मुताबिक, बुद्ध की मृत्यु 483BC में ख़ुशीनगर, भारत में हुई थी। उन्होंने 29 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है? इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*