DU UG Admission 2023: स्पॉट एडमिशन राउंड 1 रिजल्ट होंगे जारी, एलॉटमेंट स्वीकारने की लास्ट डेट 3 सितंबर

1 minute read
DU UG Admission 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानि 1 सितंबर, 2023 को स्पॉट एडमिशन राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। शेड्यूल के अनुसार स्पॉट एडमिशन राउंड 1, CW-2, ECA-2, म्यूजिक-2 और BFA -2 में अलॉटमेंट होगा।

रिजल्ट घोषणा आज शाम 5 बजे तक की जाएगी। जिन कैंडिडेट्स ने DU UG Admission 2023 अलॉटमेंट के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल DU CSAS Admission Portal 2023 पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

छात्र जो काउंसलिंग के पिछले राउंड में अलॉटमेंट सुरक्षित नहीं कर सके थे, वे स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए आवेदन करने के योग्य थे। जिन लोगों को स्पॉट एडमिशन राउंड में सीटें एलोटेड की गई हैं, वे 1 से 3 सितंबर, 2023 के बीच ऐलोकेटेड सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।

DU UG स्पॉट एडमिशन 2023 राउंड 1 एलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट – admission.uod.ac.in पर उपलब्ध होगी। कैंडिडेट यहां दिए गए लिंक के माध्यम से राउंड 1 स्पॉट प्रवेश एलॉटमेंट रिजल्ट भी देख सकते हैं।

DU UG स्पॉट एडमिशन 2023 एलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

DU UG स्पॉट एडमिशन 2023 एलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप जानिए-

  • स्टेप 1: दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in विजिट करें।
  • स्टेप 2: राउंड 1 स्पॉट एडमिशन एलॉटमेंट लिस्ट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • स्टेप 4: एलॉटमेंट आदेश डाउनलोड करें और एडमिशन के लिए रिपोर्ट करें।

DU स्पॉट एडमिशन 2023 राउंड 1 शेड्यूल

DU Admissions 2023 UG स्पॉट 1 शेड्यूल नीचे दिया गया है। कैंडिडेट्स यहां स्पॉट एडमिशन राउंड की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं-

पर्टिक्युलर्सडेट्स
DU स्पॉट एडमिशन सीट एलोकेशन1 सितंबर शाम 5 बजे
कैंडिडेट्स के लिए एलोकेटेड सीट्स स्वीकारने की डेट1-3 सितंबर
कॉलेजों को ऑनलाइन एप्लीकेशंस को वेरीफाई और स्वीकृत करने की डेट2-4 सितंबर 
एडमिशन फीस की ऑनलाइन फीस भरने की लास्ट डेट5 सितंबर

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*