50+ Rajasthan Geography GK Questions in Hindi: राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। राजस्थान ऐतिहासिक रूप से समृद्ध होने के साथ-साथ खनिजों से भी भरा हुआ है। यहां अरावली पर्वतमाला, थार मरुस्थल, लूनी और चंबल जैसी नदियां, सांभर झील और रणथंभौर जैसे अभयारण्य मौजूद हैं। यदि आप राजस्थान के भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नों की तलाश में हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी रहेगा। यहां परीक्षाओं की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (50+ Rajasthan Geography GK Questions in Hindi) दिए जा रहे हैं।
Rajasthan Geography GK Questions in Hindi | मुख्य बिंदु |
स्थान | उत्तर-पश्चिम भारत |
क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किमी (भारत का सबसे बड़ा राज्य) |
सीमा | उत्तर – पंजाब, हरियाणा, पूर्व – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण – मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम – पाकिस्तान। |
प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ | अरावली पर्वत श्रृंखला (गुरु शिखर – 1722 मीटर) |
रेगिस्तान | थार मरुस्थल (राजस्थान का 60% भाग) |
प्रमुख नदियाँ | चंबल, बनास, लूनी, कालीसिंध, माही |
जलवायु | शुष्क एवं अर्ध-शुष्क (गर्म ग्रीष्म, ठंडी सर्दी) |
मिट्टी के प्रकार | मरुस्थलीय, लाल-पीली, काली, जलोढ़, लेटराइट |
वनस्पति | कंटीली झाड़ियाँ, शुष्क वनों का विस्तार |
वन्यजीव अभयारण्य | रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव, मुकुंदरा हिल्स |
महत्वपूर्ण झीलें | सांभर (लवणीय), पिचोला, जयसमंद |
खनिज संपदा | जिंक, तांबा, जिप्सम, संगमरमर, चूना पत्थर |
औसत वार्षिक वर्षा | 100-800 मिमी (पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ती है) |
कृषि उत्पाद | बाजरा, गेहूं, ज्वार, सरसों, चना, कपास |
जनसंख्या (2011) | 6.85 करोड़ (भारत में 7वाँ स्थान) |
जनसंख्या घनत्व | 200 व्यक्ति/वर्ग किमी। |
This Blog Includes:
राजस्थान- राजाओं की भूमि
राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का पुराना नाम राजपुताना था। यह नाम इसे एक अंग्रेज अधिकारी जार्ज थामस द्वारा सन 1800 में दिया गया था। इसके बाद प्रसिद्ध इतिहासकार जेम्स टाड ने अपनी पुस्तक “एनलस एंड एन्टीक्वीटीज आफ राजस्थान में इस राज्य का नाम रायथान या राजस्थान रखा। राजस्थान पकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। राजस्थान राज्य की सीमा पाकितान के साथ 1,070 किलोमीटर तक लगती है। इसे रेडक्लिफ लाइन के नाम से जाना जाता है। राजस्थान की साक्षरता दर 66.1% है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है।
राजस्थान | मुख्य बिंद |
राजधानी | जयपुर (गुलाबी नगर) |
राजकीय भाषा | हिंदी |
स्थापना दिवस | 30 मार्च 1949 |
क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किमी (भारत का सबसे बड़ा राज्य) |
जनसंख्या (2011) | 6.85 करोड़ (भारत में 7वाँ स्थान) |
जनसंख्या घनत्व | 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी |
राजकीय पशु | चिंकारा |
राजकीय पक्षी | गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) |
राजकीय वृक्ष | खेजड़ी |
राजकीय पुष्प | रोहिड़ा |
राजकीय नृत्य | घूमर। |
50+ राजस्थान भूगोल पर आधारित प्रश्नोत्तर (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi)
50+ राजस्थान भूगोल पर आधारित प्रश्नोत्तर (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-
- निम्न में से कौनसी पहाड़ियां मध्य अरावली श्रेणी में स्थित हैं?
उत्तर : मेरवाड़ा पहाड़ियाँ
- बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू भाग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : मेवल
- उदयनाथ पर्वत राजस्थान के किस जिले में है?
उत्तर : अलवर
- राजस्थान का वह जिला कौनसा है जिसका भौगोलिक व सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से मिलती है?
उत्तर : धौलपुर
- राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की चट्टानें किस भू-गर्भिक काल की हैं?
उत्तर : जुरासिक एवं इयोसिन युग
- रेगिस्तानी क्षेत्र में निम्न कागारों से घिरी प्लाया झिले क्या कहलाती है?
उत्तर : उड़ीन
- राजस्थान का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है?
उत्तर : रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
- राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है?
उत्तर : केवलादेव नेशनल पार्क
- राजस्थान में सर्प उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर : कोटा
- राजस्थान का पहला विज्ञान पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर : जयपुर
- राजस्थान का पहला गिद्ध संरक्षण पार्क कहाँ स्थित है?
उत्तर : जोहड़बीड़
- राजस्थान का सबसे बड़ा अभ्यारण क्षेत्र कौनसा है?
उत्तर : मरू उद्यान
- राजस्थान में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर : 1973
- राजस्थान में वालरा कृषि किसका प्रकार है?
उत्तर : स्थान्तरित
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु क्षेत्र कौनसा है?
उत्तर : शुष्क पश्चिमी मैदानी खण्ड
- राज्य में बंजर व व्यर्थ भूमि का सर्वाधिक क्षेत्र किस जिले में है?
उत्तर : जैसलमेर
- राजस्थान का सबसे अधिक हल्दी का उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर : उदयपुर
- राजस्थान का राजकोट किसे कहा जाता है?
उत्तर : बीकानेर
- राजस्थान की किस नदी को स्थानीय भाषा में ‘वन की आशा’ बोला जाता है?
उत्तर : बनास
- राजस्थान में शीतकाल में होने वाली वर्षा (मावठ) किन कारणों से होती है?
उत्तर : पश्चिमी विक्षोभ के कारण
- नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रही रैवास झील किस जिले में स्थित है?
उत्तर : सीकर
- नर्मदा परियोजना किन राज्यों का साझा प्रयास है?
उत्तर : राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश
- नर्मदा परियोजना से राजस्थान के किन जिलों को पानी मिलता है?
उत्तर : जालौर और बाड़मेर को।
- भारत का पहला परमाणु परीक्षण कहां किया गया था?
उत्तर : पोखरण(जैसलमेर)
- भारत में टंगस्टन की एकमात्र खान कहां पर स्थित है?
उत्तर : डेगना
- राजस्थान का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौनसा है?
उत्तर : उदयपुर
- मरुस्थलीय क्षेत्र में विशिष्ट लवण झीलों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
उत्तर : डांड
- राजस्थान की सर्वाधिक लंबी सीमा किस राज्य में मिलती है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
- मानसी, वाकल और सोम नदियां किस वन्य जीव अभयारण्य से गुजरती है?
उत्तर : फुलवारी की नाल
- राजस्थान की औसत वार्षिक वर्षा कितनी है?
उत्तर : 57.51 सेमी.
- राजस्थान का टैक्सटाइल नगर कौनसा है?
उत्तर : भीलवाड़ा
- राजस्थान के कौनसे जिले को कतो कांठल के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : प्रतापगढ़
- राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौनसी है?
उत्तर प्रदेश : चम्बल
- मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान कहां पर स्थित है?
उत्तर : जैसलमेर
- देश की कितनी बंजर भूमि राजस्थान के हिस्से में है?
उत्तर : 20%
- राजस्थान का अधिकांश भाग किस रेखा के उत्तर में स्थित है?
उत्तर : कर्क रेखा
- राजस्थान का प्रथम रोप-वे किस जिले में हैं?
उत्तर : जालौर में
- राजस्थान का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग किस देश के बराबर है?
उत्तर : जर्मनी
- राजस्थान की पहली पवन ऊर्जा परियोजना कहां स्थापित हुई थी?
उत्तर : अमरसागर
- पवन ऊर्जा, बायोगैस, सौर ऊर्जा और तापीय ऊर्जा में से कौनसा एक ऊर्जा स्रोत ग्रामीण राजस्थान में ज्यादा है?
उत्तर : सौर ऊर्जा
- कौनसा बेसिन थार-मरुस्थल में स्थित है?
उत्तर : गोडवाड़ बेसिन
- राजस्थान में प्रथम सौर पार्क (सोलर पार्क) की स्थापना कहां पर की गई है?
उत्तर : बड़ला (जोधपुर)
- राजस्थान में गैस आधारित थर्मल पावर स्टेशन कहां स्थित है?
उत्तर : धौलपुर
- नक्की झील किस जिले में है?
उत्तर : सिरोही
- राजस्थान नगर परियोजना के योजनाकार कौन थे?
उत्तर : कंवरसेन
- बाड़मेर-सांचोर क्षेत्र किसके लिए मशहूर है?
उत्तर : पेट्रोलियम
- पांचना सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है?
उत्तर : करौली
- पर्यटन से संबंधित स्वर्णिम त्रिभुज में शामिल नगर हैं?
उत्तर : दिल्ली-आगरा-जयपुर
- झामर कोटड़ा राजस्थान में किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : रॉक फास्फेट
- चंबल परियोजना किन दो राज्यों में है?
उत्तर : राजस्थान और मध्य प्रदेश।
यह भी पढ़ें : इंडिया जीके की बेस्ट बुक कौनसी है? यहां है डायरेक्ट लिंक
राजस्थान भूगोल पर आधारित जीके क्विज़ (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi)
राजस्थान भूगोल पर आधारित जीके क्विज़ (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-
- राजस्थान का पूर्व से पश्चिम तक कुल विस्तार है?
(A) 1566 किलोमीटर
(B) 2256 किलोमीट
(C) 915 किलोमीट
(D) 869 किलोमीटर
उत्तर : 869 किलोमीटर
- जैसलमेर का सबसे पूर्वी जिला कौनसा है?
(A) सीकर
(B) जोधपु
(C) जयपु
(D) धौलपुर
उत्तर : धौलपुर
- वर्तमान में राजस्थान में जिलों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 75
(B) 35
(C) 40
(D) 50
उत्तर : 50
- राजस्थान का सबसे पश्चिमी जिला कौनसा है?
(A) जैसलमेर
(B) सीकर
(C) भरतपुर
(D) बीकानेर
उत्तर : जैसलमेर
- राजस्थान का सबसे उत्तरी जिला कौनसा है?
(A) जैसलमेर
(B) सीकर
(C) भरतपुर
(D) गंगानगर
उत्तर : गंगानगर
- राजस्थान में भारत की भौगोलिक स्थिति है?
(A) उत्तर पश्चिमी
(B) उत्तर पूर्वी
(C) उत्तर दक्षिणी
(D) मध्य
उत्तर : उत्तर पश्चिमी
- कर्क रेखा राजस्थान के कौनसे जिले से गुजरती है?
(A) बांसबाड़ा
(B) सीकर
(C) भरतपुर
(D) गंगानगर
उत्तर : बांसबाड़ा
- राजस्थान विश्व में कौनसे गोलार्ध में स्थित है?
(A) उत्तर दक्षिणी गोलार्
(B) उत्तर पश्चिमी गोलार्ध
(C) उत्तर पूर्वी गोलार्?
(D) दक्षिण पश्चिमी गोलार्ध
उत्तर : उत्तर पूर्वी गोलार्ध
9. जयपुर नगर राजस्थान के किस क्षेत्र में आता है?
(A) मेवाड़
(B) मारवाड़
(C) ढूंढार
(D) हाड़ौती
उत्तर : ढूंढार
10. भारत के लगभग कितने प्रतिशत क्षेत्र में राजस्थान फैला हुआ है?
(A) 11.4%
(B) 12.4%
(C) 18.4%
(D) 10.4%
उत्तर : 10.4%
यह भी पढ़ें – भारत में कुल कितने देश हैं?
राजस्थान भूगोल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi)
स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान भूगोल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-
क्र. सं. | प्रश्न | उत्तर |
1 | राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है? | 3,42,239 वर्ग किमी (भारत का सबसे बड़ा राज्य)। |
2 | राजस्थान की सीमाएँ किन राज्यों से लगती हैं? | पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पाकिस्तान। |
3 | राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है? | गुरु शिखर (1722 मीटर), माउंट आबू, अरावली पर्वतमाला। |
4 | राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है? | जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी)। |
5 | राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन-सा है? | धौलपुर (3,034 वर्ग किमी)। |
6 | राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? | चंबल नदी (965 किमी, राजस्थान में 376 किमी)। |
7 | राजस्थान की एकमात्र अंतर्देशीय नदी कौन-सी है? | लूनी नदी। |
8 | राजस्थान की कौन-सी नदी बारहमासी है? | चंबल नदी। |
9 | राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौन-सा है? | माउंट आबू (1500 मिमी औसत वर्षा)। |
10 | राजस्थान का सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौन-सा है? | जैसलमेर (100 मिमी औसत वर्षा)। |
11 | राजस्थान की प्रमुख झीलें कौन-कौन सी हैं? | सांभर (लवणीय), जयसमंद, पिचोला, फतेहसागर। |
12 | राजस्थान का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है? | मेनाल जलप्रपात (150 फीट, चित्तौड़गढ़)। |
13 | राजस्थान में कौन-सी मिट्टियाँ पाई जाती हैं? | मरुस्थलीय, जलोढ़, काली, लाल-पीली, लेटराइट। |
14 | राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य कौन-कौन से हैं? | रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव, मुकुंदरा हिल्स। |
15 | राजस्थान की जलवायु कैसी है? | शुष्क एवं अर्ध-शुष्क। |
16 | राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र “हाड़ौती” कहलाता है? | कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां। |
17 | राजस्थान में कौन-सा रेगिस्तान स्थित है? | थार मरुस्थल। |
18 | राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन-सी है? | जयसमंद झील (उदयपुर)। |
19 | राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है? | 100-800 मिमी। |
20 | राजस्थान का सबसे बड़ा वन क्षेत्र किस जिले में है? | उदयपुर। |
21 | राजस्थान में किस वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार है? | कंटीली झाड़ियाँ और शुष्क वनस्पति। |
22 | राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है? | जयसमंद झील। |
23 | राजस्थान की कौन-सी नदी अरब सागर में नहीं गिरती? | लूनी नदी (कच्छ के रण में समाप्त)। |
24 | राजस्थान में कौन-सा जिला “संगमरमर नगरी” कहलाता है? | राजसमंद। |
25 | राजस्थान की प्रमुख खनिज संपदाएँ कौन-कौन सी हैं? | जिंक, तांबा, संगमरमर, जिप्सम, चूना पत्थर। |
26 | राजस्थान में जल संरक्षण के प्रमुख पारंपरिक स्रोत कौन-से हैं? | बावड़ी, टांका, नाड़ी, जोहड़, कुंड। |
27 | राजस्थान का सबसे कम वन क्षेत्र किस जिले में है? | चूरू। |
28 | अरावली पर्वत की कुल लंबाई कितनी है? | लगभग 692 किमी (राजस्थान में 550 किमी)। |
29 | राजस्थान का कौन-सा जिला खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है? | भीलवाड़ा (जिंक, लौह अयस्क, संगमरमर)। |
30 | राजस्थान की प्रमुख कृषि फसलें कौन-कौन सी हैं? | बाजरा, गेहूं, ज्वार, चना, सरसों, कपास। |
FAQs
राज्य का क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी है।
धौलपुर
कोटा
नीली झील
राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा राज्य बनाता है।
राजस्थान की सीमाएँ उत्तर में पंजाब-हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश, दक्षिण में मध्य प्रदेश-गुजरात और पश्चिम में पाकिस्तान (1070 किमी) से लगती हैं।
राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी “गुरु शिखर” (1722 मीटर) है, जो अरावली पर्वत श्रृंखला में माउंट आबू (सिरोही) जिले में स्थित है।
राजस्थान का पश्चिमी भाग (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर) थार मरुस्थल का हिस्सा है, जो राज्य का लगभग 60% क्षेत्र घेरता है।
राजस्थान की प्रमुख नदियाँ चंबल, बनास, लूनी, कालीसिंध, माही, साबरमती और घग्गर हैं। इनमें चंबल एकमात्र बारहमासी नदी है।
सभी राज्यों के लिए जनरल नॉलेज
- छत्तीसगढ़ पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- झारखंड पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- राजस्थान जीके क्वेश्चंस
- उत्तर प्रदेश पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- असम पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- हरियाणा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- ओडिशा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- हिमाचल प्रदेश पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- मुंबई पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- मेघालय पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- भोपाल पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- महाराष्ट्र पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- पंजाब पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- चंडीगढ़ पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- गुजरात पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- गोवा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- कर्नाटक पर आधारित जीके क्वेश्चंस
उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको राजस्थान भूगोल से जुड़े प्रश्न-उत्तर (Rajasthan Geography GK Questions in Hindi) के बारे में जानकारी मिल गई होगी। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।