उत्तर प्रदेश की जनसंख्या क्या है और कौन सा है यूपी का सबसे बड़ी आबादी वाला जिला?

1 minute read
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के जिलों की संख्या 75 और उनमें कई जिले बड़ी आबादी वाले हैं जिनसे जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के बारे में विस्तार से जानेंगे।

उत्तर प्रदेश के बारे में

यूपी की जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है और सन 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। 403 विधानसभा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश अन्य कई धरोहरें समेटे हुए है।

यूपी की जनसंख्या क्या है?

2011 की जनगणना के अनुसार, यूपी की जनसंख्या 19.98 करोड़ है जो 2001 की जनगणना के 16.62 करोड़ के आंकड़े से अधिक है। उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 है, जिसमें पुरुष और महिलाएं क्रमशः 10,44,80,510 और 9,53,31,831 हैं।

2001 में कुल जनसंख्या 16,61,97,921 थी जिसमें पुरुष 8,75,65,369 जबकि महिलाएं 7,86,32,552 थीं। इस दशक में कुल जनसंख्या वृद्धि 20.23 प्रतिशत थी जबकि पिछले दशक में यह 25.80 प्रतिशत थी। 2011 में यूपी की जनसंख्या भारत की 16.50 प्रतिशत थी। 2001 में यह आंकड़ा 16.16 प्रतिशत था।

यूपी की जनसंख्या​ 2023 में 25 करोड़ से अधिक हो गई है, हालांकि यूपी की जनसंख्या बढ़कर 25 करोड़ से अधिक हो गई है। 

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या आंकड़ें

यूपी की जनसंख्या आंकड़ें इस प्रकार हैंः

उत्तर प्रदेश जनसंख्या (वर्ष)संख्या
200115.32 करोड़
201119.98 करोड़
202223.88 करोड़
202325 करोड़ से ऊपर

उत्तर प्रदेश शहरी जनसंख्या

रिपोर्ट और आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में से 22.27 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। 2001-2011 की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश की शहरी आबादी में 28.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसके और बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लिंग अनुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 894 महिलाएं थीं। 

उत्तर प्रदेश ग्रामीण जनसंख्या

उत्तर प्रदेश राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 77.73 प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्रों यानि गांवों में रहता है। इस दशक (2001-2011) में उत्तर प्रदेश में ग्रामीण आबादी की जनसंख्या वृद्धि दर 17.97% दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में, प्रति 1000 पुरुषों पर महिला लिंगानुपात 918 था। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 65.46 प्रतिशत थी।

जिलेवार यूपी की जनसंख्या

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में जिलों की संख्या 75 हैं और जनसंख्या के हिसाब से कई जिले काफी बड़े हैं और इन जिलों की जनसंख्या परीक्षाओं में पूछी जाती हैं, जिसके बारे में यहां बताया गया हैः

जिलेजनसंख्या 
लखीमपुर खीरी40,21,243
सुल्तानपुर37,97,117
बिजनौर36,82,713
शाहजहांपुर36,81,896
वाराणसी36,76,841
अलीगढ़36,73,889
गाजीपुर36,20,268
कुशीनगर35,64,544
मुरादाबाद47,72,006
गाजियाबाद46,81,645
आजमगढ़46,13,913
लखनऊ45,89,838
कानपुर नगर45,81,268
जौनपुर44,94,204
सीतापुर44,83,992
बरेली44,48,359
गोरखपुर44,40,895
प्रयागराज59,54,391
आगरा44,18,797
मुजफ्फरनगर41,43,512
हरदोई40,92,845
बुलंदशहर34,99,171
बहराइच34,87,731
सहारनपुर34,66,382
मेरठ34,43,689
गोंडा34,33,919
रायबरेली34,05,559
बाराबंकी32,60,699
बलिया32,39,774
प्रतापगढ़32,09,141
उन्नाव31,08,367
देवरिया31,00,946
शाहजहांपुर30,06,538
महाराजगंज26,84,703
फ़तेहपुर26,32,733
सिद्धार्थनगर25,59,297
मथुरा25,47,184
फिरोजाबाद24,98,156
मिर्जापुर24,96,970
फैजाबाद24,70,996
बस्ती24,64,464
अंबेडकरनगर23,97,888
रामपुर23,35,819
मऊ22,05,968
बलरामपुर21,48,665
पीलीभीत20,31,007
झांसी19,98,603
चंदौली19,52,756
फर्रुखाबाद18,85,204
मैनपुरी18,68,529
सोनभद्र18,62,559
ज्योतिबा फुले नगर18,40,221
बांदा17,99,410
रमाबाई नगर17,96,184
एटा17,74,480
संत कबीरनगर17,15,183
जालौन16,89,974
कन्नौज1,656,616
गौतमबुद्धनगर16,48,115
कौशांबी15,99,596
इटावा15,81,810
संत रविदास नगर15,78,213
महामाया नगर15,64,708
कांशीराम नगर14,36,719
औरैया13,79,545
बागपत13,03,048
ललितपुर12,21,592
चित्रकूट9,91,730
श्रावस्ती11,17,361
हमीरपुर11,04,285

धर्म के आधार पर यूपी की जनसंख्या

जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य में हिंदू बहुसंख्यक हैं। उत्तर प्रदेश की 79.73 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्म से आती है। उत्तर प्रदेश राज्य के 71 में से 70 जिलों में कुल मिलाकर हिंदुओं की जनसंख्या ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी कुल 19.98 करोड़ में से 3.85 करोड़ (19.26 प्रतिशत) है। उत्तर प्रदेश में ईसाई जनसंख्या कुल 19.98 करोड़ में से 3.56 लाख (0.18 प्रतिशत) है। 

उत्तर प्रदेश साक्षरता दर 2023

जनसंख्या जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर में वृद्धि देखी गई है और यह 67.68 प्रतिशत है और उसमें से पुरुष साक्षरता 77.28 प्रतिशत है जबकि महिला साक्षरता 57.18 प्रतिशत है।

यूपी की जनसंख्या के बारे में रोचक तथ्य

यूपी की जनसंख्या के बारे में रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य का जनसंख्या घनत्व भारत में सबसे अधिक है। 
  • 2011 की भारतीय जनगणना के आंकड़ों के आधार पर 0-4 आयु वर्ग में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक थी।
  • उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 16.51 प्रतिशत है।
  • उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या का 77.73 प्रतिशत है।
  • उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक घनत्व वाला शहरी क्षेत्र राज्य की राजधानी लखनऊ है, जिसकी जनसंख्या 3.7 मिलियन से अधिक है। 
  • 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 13,249 शहरी कस्बे और 58,550 गांव हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
Uttar Pradesh ki Soil : उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?

FAQs

2023 में यूपी की जनसंख्या कितनी है?

2023 में यूपी की जनसंख्या 25 करोड़ से अधिक है।

जनसंख्या की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जिला कौन है?

जनसंख्या की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जिला कानपुर है।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है।

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला जनसंख्या में कौन सा है?

जनसंख्या में उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला संतकबीर नगर (भदोही) है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*