Today’s Current Affairs in Hindi | 21 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 21 फरवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में नेपाल देश में ‘राष्‍ट्रीय लोकतंत्र दिवस’ मनाया गया है।
  3. अनुश अग्रवाल ने भारत का पहला ‘पेरिस ओलंपिक कोटा’ जीता है।
  4. श्रीलंका में ‘भारतीय आवास परियोजना’ के अंतर्गत 1,300 घरों के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ हुआ है।
  5. अरुणाचल प्रदेश राज्य ने अपना 38वां ‘राज्य दिवस’ मनाया है।
  6. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केला-उत्‍सव 2024 का आयोजन किया गया है।
  7. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में भारत के पहले ‘स्किल इंडिया सेंटर’ का उद्घाटन किया है।
  8. भौतिकशास्त्र वैज्ञानिक ‘अदिति सेन डे’ को प्रतिष्ठित ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। 
  9. अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चाउना मैन ने ‘भारत लोक संगीत-अरुणाचल उत्सव 2024’ के ‘लोगो’ का अनावरण किया है।
  10. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘पीएम श्री योजना’ का शुभारंभ हुआ है।
  11. ‘केवीएस मनियन’ को ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ के संयुक प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  12. प्रख्यात लेखक और कांग्रेस नेता ‘शशि थरूर’ को फ्रांस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर’ से सम्मानित किया गया है।
  13. बॉलीवुड अभिनेता ‘ऋतुराज सिंह’ का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
  14. भारत के दिग्गज बल्लेबाज ‘शुभमन गिल’ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के स्टेट आइकॉन बने है।
  15. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हिमालयन बास्केट’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – 1959 में आज ही के दिन नई दिल्ली में हुई थी प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना

21 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. 77वें BAFTA अवार्ड्स 2024 में किसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है?

(A) Maestro
(B) Oppenheimer
(C) Past Lives
(D) The Zone of Interest
उत्तर- Oppenheimer

2. किस राज्य के धुले जिले में पहला ‘बाल अनुकूल पुलिस स्टेशन’ खोला गया है?

(A) ओडिशा
(B) झारखंड
(C) राजस्थान
(D) महाराष्ट्र
उत्तर- महाराष्ट्र

3. ‘थल सेना’ के नए उपप्रमुख किन्हें नियुक्त किया गया है?

(A) उपेन्द्र द्विवेदी
(B) एमवी सुचिंद्र कुमार
(C) वी श्रीनिवासन 
(D) दलजीत सिंह  
उत्तर- उपेन्द्र द्विवेदी

4. IREDA और किस बैंक के बीच अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता हुआ है?

(A) केनरा बैंक
(B) यूको बैंक
(C) भारतीय स्टेट बैंक
(D) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर- पंजाब नेशनल बैंक

5. भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की सातवीं बैठक का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) टोक्यो
(B) शंघाई
(C) नई दिल्ली
(D) बुडापेस्ट
उत्तर- नई दिल्ली

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*