Today’s Current Affairs in Hindi | 03 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

03 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत और ‘नेपाल’ देश के बीच सात समझौतो पर हस्ताक्षर हुए हैं।
  2. हाल ही में ‘एडगर्स रिकेविक्स’ को ‘लातविया’ का राष्ट्रपति चुना गया है।
  3. हाल ही में ‘तेलंगाना’ राज्य में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिंदू मंदिर बन रहा है।
  4. हाल ही में ‘महिला कबड्डी लीग’ का आयोजन दुबई में किया जाएगा।
  5. हाल ही में UAE ने ‘विश्व मौसम विज्ञान संगठन’ की अध्यक्षता की है।
  6. हाल ही में केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए ‘कोल इंडिया’ में 03 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
  7. हाल ही में ‘अमरेंदु प्रकाश’ ने SAIL के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
  8. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार ने MSME के लिए मेगा पंजीकरण अभियान शुरू किया है।
  9. हाल ही में भारत ने ‘हॉकी जूनियर एशिया कप’ का खिताब जीता है।
  10. हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने ‘पीएम स्वानिधि मोबाइल ऐप’ को लॉन्च किया है।
  11. हाल ही में ‘अग्नि-1 बैलेस्टिक मिसाइल’ का सफल परीक्षण ओडिशा राज्य में हुआ है।
  12. हाल ही में तमिलनाडु राज्य में ‘विकासी विसाकम 2023’ मनाया गया है
  13. हाल ही में भारत ने फुकोट करनाली हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए ‘नेपाल’ देश के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये है।
  14. हाल ही में राजस्थान के जयपुर शहर में पहली ‘प्रीमियर हैंडबॉल लीग’ शुरू होगी।
  15. हाल ही में ‘IIT खड़गपुर’ ने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए HCL Tech के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये है।
  16. हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ‘लिबरेशन वॉर गैलेरी’ का उद्घाटन हुआ है।
  17. हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम ‘अहिल्याबाई होल्कर’ के नाम पर रखा गया है।
  18. हाल ही में भारत वियतनाम की तीसरी समुंद्री सुरक्षा वार्ता ‘नई दिल्ली’ में आयोजित की गई है।
  19. हाल ही में फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे मूल्यवान फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ बना है।
  20. हाल ही में पर्वतारोहण का कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला एनसीसी कैडेट ‘शालिनी सिंह’ बनी है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 3 June- आज ही के दिन हुआ था बंटवारे का ऐलान, जानें 3 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

03 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस देश की कंपनी एल्स्ट्रॉम ‘100 वंदे भारत ट्रेन’ बनाएगी?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) अमेरिका 
(D) जापान 
उत्तर- (B) फ्रांस 

2. हाल ही में व्यक्तिगत सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखने वाला पहला देश कौन बना है?

(A) कनाडा 
(B) UAE 
(C) आयरलैंड 
(D) तंजानिया 
उत्तर- (A) कनाडा 

3. हाल ही में किसने ड्रोन के माध्यम से दवा वितरण का सफल परीक्षण किया है? 

(A) जापान 
(B) चीन 
(C) दुबई 
(D) रूस 
उत्तर- (C) दुबई 

4. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा OTT प्लेटफॉर्म पर तंबाकू विरोधी चेतावनी देने के लिए नए नियम अधिसूचित किए है?

(A) वाणिज्य मंत्रालय 
(B) स्वास्थ्य मंत्रालय 
(C) संस्कृति मंत्रालय 
D) रक्षा मंत्रालय 
उत्तर- (B) स्वास्थ्य मंत्रालय 

5. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने ‘OPS क्लीन अभियान’ शुरू किया है?

(A) पंजाब 
(B) राजस्थान 
(C) बिहार 
(D) पश्विम बंगाल 
उत्तर- (A) पंजाब 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*