26 January History in Hindi (26 जनवरी का इतिहास)- 1950 में आज ही के दिन संविधान लागू होने पर गणतंत्र बना था भारत

1 minute read
26 जनवरी का इतिहास (26 January History in Hindi) (1)

26 January History in Hindi: 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए इस दिन को पूर्ण स्वराज दिवस ​​घोषित किया। बाद में 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना दिया। यह दिन स्वतंत्रता, एकता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है जो छात्रों और नागरिकों में समान रूप से गर्व और देशभक्ति का संचार करता है। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं इसके बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 जनवरी का इतिहास (26 January History in Hindi) जानेंगे।

26 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान बनाया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था। 1950 में भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन को चिह्नित करने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। 

स्वतंत्र भारत में बार 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था। पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन दिल्ली में पुराने किले के सामने स्थित इरविन स्टेडियम जिसे अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है में 26 जनवरी के परेड आयोजित की गई थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 जनवरी का इतिहास (26 January History in Hindi) इस प्रकार है:

  • 2010 में आज ही के दिन भारत की पहली महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की थ।
  • 2008 में 26 जनवरी के दिन ही एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया था।
  • 2008 में आज ही के दिन 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली थी।
  • 2004 में 26 जनवरी के दिन ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश ने नए संविधान पर साइन किए थे। 
  • 2004 में आज ही के दिन माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ‘नाइट’ की उपाधि देने की घोषणा की थी।
  • 2003 में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए थे।
  • 2001 में आज ही के दिन प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 2001 में 26 जनवरी के दिन ही संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया था।
  • 2000 में आज ही के दिन कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गई थी।
  • 1982 में 26 जनवरी के दिन ही पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की थी।
  • 1972 में आज ही के दिन युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गई थी।
  • 1963 में 26 जनवरी के दिन ही मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था।
  • 1950 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली थी।
  • 1950 में 26 जनवरी के दिन ही स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने त्यागपत्र दिया था और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
  • 1950 में आज ही के दिन भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ था।
  • 1931 में 26 जनवरी के दिन ही ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर साइन किए थे।
  • 1931 में आज ही के दिन ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया था।
  • 1930 में 26 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

26 जनवरी का इतिहास (26 January History in Hindi) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1967 में आज ही के दिन भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म हुआ था।
  • 1933 में 26 जनवरी के दिन ही निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि देवनाथ पांडेय ‘रसाल’ का जन्म हुआ था।
  • 1918 में 26 जनवरी के दिन ही राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म हुआ था।

26 जनवरी को हुए निधन (26 January History in Hindi)

  • 2012 में आज ही के दिन राजनीतिज्ञ एमओएएच फारूक का निधन हुआ था।
  • 2012 में 26 जनवरी के दिन हीपंजाबी, हिंदी और उर्दू में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार करतार सिंह दुग्गल का निधन हुआ था।
  • 2005 में आज ही के दिन प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन हुआ था। 
  • 1968 में 26 जनवरी के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का निधन हुआ था।
  • 1954 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मानवेन्द्र नाथ राय का निधन हुआ था।

24 जनवरी के उत्सव

FAQs

क्या यह 2025 का 76वाँ गणतंत्र दिवस है?

26 जनवरी 2025 को 76वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ है।

26 तारीख को कौन सा गणतंत्र दिवस है?

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, जिस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।

गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?

गणतंत्र दिवस पूरे भारत में भव्यता के साथ मनाया जाता है, जिसमें दिल्ली के राजपथ पर एक भव्य परेड होती है, जिसमें सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न राज्यों की झांकियाँ दिखाई जाती हैं, साथ ही राष्ट्रव्यापी ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं।

गणतंत्र दिवस मनाने का कारण क्या है?

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

भारत में गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का जश्न उद्घाटन समारोह और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होता है, उसके बाद ध्वजारोहण और सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती हैं।

पहला गणतंत्र दिवस कब और कहाँ मनाया गया था?

पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में नई दिल्ली में मनाया गया था।

संबंधित ब्लाॅग्स

26 जनवरी और 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है, जानें यहांDifference Between Democracy and Republic in Hindi : जानिए लोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है, जानें यहांध्वजारोहण और ध्वज फहराने में क्या अंतर है, जानें यहां
Indian Flag Hoisting Rules in Hindi : जानिए भारतीय ध्वजारोहण के नियम26 जनवरी 2012 को कौन सा दिन था, जानें यहां
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहांगणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, यहां जानें
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया, जानें यहांगणतंत्र दिवस मनाने का स्वरूप क्या है, यहां जानें
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं, जानें यहांराष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अशोक चक्र के बारे में कितना जानते हैं आप, जिसकी हर तीली देती है महत्वपूर्ण संदेश
26 जनवरी 2024 को कौन सा गणतंत्र दिवस है?Bharat Gantantra Kab Bana – भारत गणतंत्र कब बना?
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है? जानिए पूरी लिस्टभारतीय गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी कितनी होती है?
गणतंत्र दिवस पर सुविचार लिखकर दें बधाई जिनसे जगती है देशभक्ति की अलखइस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां
गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि होंगे येगणतंत्र दिवस का महत्व क्या है और साथ ही जानिए इस दिन क्या है खास
गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता जिसमें मिलेगा देशप्रेम का भाव72वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की पूरी लिस्ट, जानें यहां
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया था?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 जनवरी का इतिहास (26 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*