Today History in Hindi | 8 September – फेमस सिंगर आशा भोसले का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 8 September

देश और दुनिया में 8 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1933 में आज ही के दिन 20 भाषाओं में गाने गा चुकीं आशा भोसले का जन्म हुआ था। 1899 में 8 सितंबर के दिन ही ए. टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया था।

8 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1952 में आज ही के दिन जेनेवा में काॅपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने साइन किए थे। 1962 में 8 सितंबर के दिन ही चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया था। Today History in Hindi | 8 September में हम 8 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 8 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2009 में आज ही के दिन भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डाॅलर दिए थे।
  • 2008 में 8 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की थी।
  • 2003 में आज ही के दिन इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन 4 दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे।
  • 2002 में 8 सितंबर के दिन ही नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार दिया था।
  • 2000 में आज ही के दिन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिंदी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई ती।
  • 1997 में 8 सितंबर के दिन ही अमेरिकी ओपन टेनिस चैंपियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब मिला था।
  • 1994 में आज ही के दिन चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर साइन किए थे।
  • 1991 में 8 सितंबर को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी थी।
  • 1962 में आज ही के दिन चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया था।
  • 1952 में 8 सितंबर के दिन ही जेनेवा में काॅपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने साइन किया था।
  • 1945 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर साइन किया था।
  • 1900 में 8 सितंबर को ही बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई थी।
  • 1899 में आज ही के दिन ए. टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया था।
  • 1864 में 8 सितंबर को हीजेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई थी।

Today History in Hindi | 8 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1910 में आज ही के दिन हिंदी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म हुआ था।
  • 1933 में 8 सितंबर के दिन ही 20 भाषाओं में गाने गा चुकीं आशा भोसले का जन्म हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन स्वीडिश डीजे अवीची का जन्म हुआ था।

Today History in Hindi | 8 सितंबर को हुए निधन

  • 1960 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फीरोज गांधी का निधन हुआ था।
  • 1982 में 8 सितंबर के दिन ही जम्मू और कश्मीर के नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 8 September में आपको 8 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*