28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) – 1996 में एयरबस ए-300 को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थीं इन्द्राणी सिंह 

1 minute read
28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 28 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) जानेंगे।

28 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1996 में आज ही के दिन कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थीं। 1956 में 28 नवंबर को ही चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई भारत दौरे पर आए थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2007 में आज ही के दिन दो एशियाई देशों के बीच मधुर रिश्ते होने के कारण सेकेंड वर्ल्ड वाॅर के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए थे।
  • 2006 में 28 नवंबर के दिन ही नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि हुई थी।
  • 2002 में आज ही के दिन कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2001 में 28 नवंबर के दिन नेपाल ने माओवादियों से निपटने के लिए भारत से 2 हैलीकॉप्टर मांगे थे।
  • 1997 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1996 में 28 नवंबर के दिन ही कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थीं।
  • 1966 में आज ही के दिन डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया था।
  • 1956 में 28 नवंबर के दिन ही चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई भारत दौरे पर आए।
  • 1932 में आज ही के दिन फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर साइन किए थे। 
  • 1919 में 28 नवंबर के दिन ही अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई थीं।
  • 1912 में आज ही के दिन इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की थी।
  • 1893 में 28 नवंबर के दिन ही न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया था।
  • 1854 में आज ही के दिन डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया था।
  • 1821 में 28 नवंबर के दिन ही पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की थी।
  • 1660 में आज ही के दिन लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1945 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 28 नवंबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म हुआ था।

28 नवंबर को हुए निधन

  • 1994 में आज ही के दिन प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन हुआ था।
  • 1989 में 28 नवंबर के दिन ही हिंदी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन हुआ था।
  • 1962 में आज ही के दिन बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सी डे का निधन हुआ था।
  • 1954 में 28 नवंबर के दिन ही महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 27 नवंबर का इतिहास (27 November Ka Itihas) – 2008 में आज ही के दिन छठा वेतन आयोग देने वाला पहला राज्य बना था उत्तर प्रदेश

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*