30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) – 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने की थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या

1 minute read
30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 30 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) जानेंगे।

30 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में आज ही के दिन  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या की थी। 1949 में 30 जनवरी के दिन ही रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया था।
  • 2009 में 30 जनवरी के दिन ही कोका कोला कंपनी ने कोका काला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने का ऐलान किया था। 
  • 2009 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुकाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची थी।
  • 2007 में 30 जनवरी के दिन ही टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा था।
  • 1989 में आज ही के दिन अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया था।
  • 1972 में 30 जनवरी के दिन ही पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया था।
  • 1971 में आज ही के दिन इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ था।
  • 1964 में 30 जनवरी के दिन ही दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया था।
  • 1949 में आज ही के दिन रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1948 में 30 जनवरी के दिन ही नाथूराम गोडसे ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी।
  • 1933 में आज ही के दिन एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान संभाली थी।
  • 1913 में 30 जनवरी के दिन ही ‘हाउस आफ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को खारिज कर दिया था।
  • 1911 में आज ही के दिन ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया था।
  • 1790 में 30 जनवरी के दिन ही लाइफबोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1981 में आज ही के दिन ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी पीटर क्राउच का जन्म हुआ था।
  • 1938 में 30 जनवरी के दिन ही उज्बेकिस्तान के राजनेता इस्लाम करिमोव का जन्म हुआ था।
  • 1927 में आज ही के दिन स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता ओलोफ पाल्मे का जन्म हुआ था।
  • 1913 में 30 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ था।
  • 1910 में आज ही के दिन भारतीय राजनेता और हरित क्रांति के पिता चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म हुआ था। 
  • 1890 में 30 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ था।
  • 1882 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनेता फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ज का जन्म हुआ था।

30 जनवरी को हुए निधन

  • 1968 में 30 जनवरी के दिन ही हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
  • 1960 में आज ही के दिनन भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का निधन हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हुआ था।
  • 1530 में 30 जनवरी के दिन ही मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन हुआ था।

30 जनवरी का उत्सव

  • महात्मा गांधी स्मृति दिवस
  • शहीद दिवस
  • राष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
  • नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस।

यह भी पढ़ें- 29 जनवरी का इतिहास (29 January Ka Itihas) – 1992 में आज ही के दिन आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था भारत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 30 जनवरी का इतिहास (30 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*