26 सितंबर का इतिहास | सचिन तेंदुलकर ने 18वां शतक लगाकर तोड़ा था विश्व रिकाॅर्ड

1 minute read
26 सितंबर का इतिहास

देश और दुनिया में 26 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1998 में आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा था। यहां हम 26 सितंबर का इतिहास जानेंगे।

26 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1984 में 26 सितंबर को ही यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ था। 1986 में आज ही के दिन ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 सितंबर का इतिहास इस प्रकार है:

  • 2011 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने “स्वच्छ विकास तंत्र” योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला “कार्बन क्रेडिट” दिया था।
  • 2011 में 26 सितंबर को ही सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने 2015 के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने और शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा की थी।
  • 2009 में आज ही के दिन फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में  कैटसाना तूफान से 700 लोगों की जान चली गई थी।
  • 2009 में 26 सितंबर को ही पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
  • 2004 में आज ही के दिन अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया था।
  • 2002 में 26 सितंबर को ही फ्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया था।
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया था।
  • 1998 में 26 सितंबर के दिन ही सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा था।
  • 1984 में आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ था।
  • 1960 में 26 सितंबर को ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टीवी पर प्रसारण हुआ था।
  • 1959 में आज ही के दिन जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4,580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हो गए थे।
  • 1950 में 26 सिंतबर को ही इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की थी।
  • 1950 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया था।
  • 1872 में 26 सितंबर को ही न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना था।

26 सितंबर का इतिहास – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1932 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1923 में 26 सितंबर को ही फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1876 में 26 सितंबर को ही भारतीय कवि और राजनीतिज्ञ गुलाम गुलाम भीख नैरंग का जन्म हुआ था।

26 सितंबर को हुए निधन

  • 1956 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन हुआ था। 
  • 1958 में 26 सितंबर को ही गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टीबी कुन्हा का निधन हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन हुआ था। 

26 सितंबर पर उत्सव

  • विश्व मूक बधिर दिवस।

यह भी पढ़ें- 25 सितंबर का इतिहास | दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की हुई थी मांग

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 सितंबर का इतिहास पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*