Today History in Hindi| 29 April- आज ही के दिन पड़ी थी लाल किला की नींव, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (12)

देश और दुनिया के इतिहास में 29 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। दिल्ली की प्रसिद्ध इमारतों में से एक लाल किला, जहां से प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किले के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि इसकी नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था। 

29 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे। Today History in Hindi| 29 April- में हम 29 अप्रैल की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 29 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1661 में आज ही के दिन चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा कर लिया था।
  • 1639 में आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी।
  • 1813 में 29 अप्रैल को ही अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया गया था।
  • 1848 में सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1903 :में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • 1920 में 29 अप्रैल को ही ग्रेट मैथमैटिशियन श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई थी।
  • 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
  • 1991 में 29 अप्रैल को बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में 1. 38 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1993 में आज ही के दिन पहली बार बकिंघम पैलेस को जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए 8 पाउंड का टिकट लगता था।
  • 2005 में सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।
  • 2011 में आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी।
  • 2020 में 29 अप्रैल को ही हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन हो गया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 29 April- में आपको 29 अप्रैल के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*