Today History in Hindi| 26 May- भारत की अंतरिक्ष शक्ति के लिए इतिहास में दर्ज है आज का दिन, जानें अन्य घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 26 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। आज का दिन भारत की अंतरिक्ष शक्ति के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च इंस्टिट्यूट इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के 3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।

26 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1983 में आज ही के दिन जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मृत्यु हो गई थी। Today History in Hindi| 26 May में हम 26 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 26 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1822 में आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1912 में आज ही के दिन प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ था।
  • 1926 में 26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।
  • 1940 में 26 मई को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1957 में मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। 
  • 1969 में आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
  • 1973 में 26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।
  • 1987 में आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
  • 1991 में आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1999 में 26 मई के दिन ही इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 2000 में आज ही के दिन हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।
  • 2002 में आज ही के दिन चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 2007 में 26 मई को ही भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता कंप्लीट हुआ था।
  • 2014 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 26 May में आपको 26 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*