Earth Day in Hindi 2025: जानिए पृथ्वी दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
Earth Day in Hindi

Earth Day 2025: प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। इस साल 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि इसे इंटरनेशनल मदर अर्थ डे (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में योगदान दें। 

यह बात आश्चर्यजनक भले ही लगे, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारे ग्रह को जीवित रहने के लिए हमारी सहायता की आवश्यकता है। पृथ्वी दिवस का वार्षिक उत्सव पर्यावरण आंदोलन की उपलब्धियों का सम्मान करता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए ग्रह के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देता है। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को खुशहाल जीवन दिया जा सके। इस लेख में आपको पृथ्वी दिवस का इतिहास, महत्व और थीम (Earth Day in Hindi) के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

Earth Day in Hindi: हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस को मनाते हैं। इस साल 2025 में यह विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) का 55वां आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?

Earth Day in Hindi को मनाने के पीछे का उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं :

  • अर्थ डे मनाने के पीछे उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। 
  • प्रकृति के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों का सामना करना। 
  • जनसँख्या वृद्धि, प्रदुषण, वनों की कटाई जैसी मुख्य समस्याओं का समाधान निकालना। 
  • विकास की दौड़ में पृथ्वी और उसके प्राकर्तिक  संसाधनों की रक्षा करना। 
  • पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना। 
  • पर्यावरण जागरूकता, स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन और प्रोत्साहन करना। 

पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

पृथ्वी दिवस की नींव 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रखी गई थी। आज यह वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें विश्व के विभिन्न देशों में होने वाली घटनाएँ और गतिविधियाँ शामिल होती हैं। 

पृथ्वी दिवस की सर्वप्रथम कल्पना अमेरिकी पॉलिटिशियन और पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। वह तत्कालीन समय के बढ़ते पर्यावरण सम्बंधित मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कार्यवाही को समर्पित एक दिन की कल्पना करते थे। 

सबसे पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। इसकी वजह से आधुनिक पर्यावरण आंदोलन एक नई चाल में ढला। पृथ्वी दिवस की वजह से पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों लोगों का एक- साथ आना संभव हुआ। 

यह भी पढ़ें: यहाँ देखिए अप्रैल 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

पृथ्वी दिवस 2025 की थीम – Earth Day 2025 Theme

प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम है- “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Planet, Our Earth)। इस थीम का उद्देश्य लोगों, संगठनों और देशों की सरकार को क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्त्रोतों में बदलना और एक टिकाउ भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है। 

पृथ्वी दिवस पर कविता 

Earth Day in Hindi पर कविता कुछ इस प्रकार है :

“सब ग्रह गाते, पृथ्वी रोती।”

~ हरिवंशराय बच्चन

ग्रह-ग्रह पर लहराता सागर
ग्रह-ग्रह पर धरती है उर्वर,
ग्रह-ग्रह पर बिछती हरियाली,
ग्रह-ग्रह पर तनता है अम्बर,
ग्रह-ग्रह पर बादल छाते हैं, ग्रह-ग्रह पर है वर्षा होती।

सब ग्रह गाते, पृथ्वी रोती।
पृथ्वी पर भी नीला सागर,
पृथ्वी पर भी धरती उर्वर,
पृथ्वी पर भी शस्य उपजता,
पृथ्वी पर भी श्यामल अंबर,
किंतु यहाँ ये कारण रण के देख धरणि यह धीरज खोती।

सब ग्रह गाते, पृथ्वी रोती।
सूर्य निकलता, पृथ्वी हँसती,
चाँद निकलता, वह मुसकाती,
चिड़ियाँ गातीं सांझ सकारे,
यह पृथ्वी कितना सुख पाती;
अगर न इसके वक्षस्थल पर यह दूषित मानवता होती।
सब ग्रह गाते, पृथ्वी रोती।

~ हरिवंशराय बच्चन

धीरे-धीरे नष्ट करते हैं

~ रामकुमार तिवारी 

जगहें घिरी हैं
कुछ दूर जाता हूँ
होता हूँ इस तरह खड़ा
एक पूरी दिशा में होती है मेरी पीठ
अनजाने में खुले को घेरता हूँ
पाते-पाते खोता हूँ
धीरे-धीरे धरती
जल्दी-जल्दी आकाश
भाग-भाग कर पुकारता हूँ जीवन
देख-भाल कर करता हूँ प्यार
चाहता हूँ
मेरी वजह से सुंदर हो यह दुनिया
कैसी चाहत है हमारी
जिसे चाहते हैं उसे
धीरे-धीरे नष्ट करते हैं

पृथ्वी का मंगल हो 

~ अशोक वाजपेयी 

सुबह की ठंडी हवा में
अपनी असंख्य हरी रंगतों में
चमक-काँप रही हैं
अनार-नींबू-नीम-सप्रपर्णी-शिरीष-बोगेनबेलिया-जवाकुसुम-सहजन की पत्तियाँ:
धूप उनकी हरीतिमा पर निश्छल फिसल रही है:
मैं सुनता हूँ उनकी समवेत प्रार्थना:
पृथ्वी का मंगल हो!
एक हरा वृंदगान है विलम्बित वसंत के उकसाए
जिसमें तरह-तरह के नामहीन फूल
स्वरों की तरह कोमल आघात कर रहे हैं:
सब गा-गुनगुना-बजा रहे हैं
स्वस्तिवाचन पृथ्वी के लिए।
साइकिल पर एक लड़की लगातार चक्कर लगा रही है
खिड़कियाँ-बालकनियाँ खुली हैं पर निर्जन
एकांत एक नए निरभ्र नभ की तरह
सब पर छाया हुआ है
पर धीरे-धीरे बहुत धीमे बहुत धीरे
एकांत भी गा रहा है पृथ्वी के लिए मंगलगान।
घरों पर, दरवाज़ों पर
कोई दस्तक नहीं देता-
पड़ोस में कोई किसी को नहीं पुकारता
अथाह मौन में सिर्फ़ हवा की तरह अदृश्य
हल्के से धकियाता है हर दरवाज़े, हर खिड़की को
मंगल आघात पृथ्वी का।
इस समय यकायक बहुत सारी जगह है
खुली और ख़ाली
पर जगह नहीं है संग-साथ की, मेल-जोल की,
बहस और शोर की, पर फिर भी
जगह है : शब्द की, कविता की, मंगलवाचन की।
हम इन्हीं शब्दों में, कविता के सूने गलियारे से
पुकार रहे हैं, गा रहे हैं,
सिसक रहे हैं
पृथ्वी का मंगल हो, पृथ्वी पर मंगल हो।
पृथ्वी ही दे सकती है
हमें
मंगल और अभय
सारे प्राचीन आलोकों को संपुंजित कर
नई वत्‍सल उज्ज्वलता
हम पृथ्वी के आगे प्रणत हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

पृथ्वी दिवस पर चित्र 

Earth Day in Hindi पर चित्र कुछ इस प्रकार है :

पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवस

यह भी पढ़ें : जानिए पर्यावरण संरक्षण क्या है, इसके प्रकार एवं इसे दुरुस्त कैसे करें?

पृथ्वी दिवस पर 10 लाइन्स 

Earth Day in Hindi पर 10 लाइन्स कुछ इस प्रकार है : 

  1. पृथ्वी के टिकाऊ पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  2. विश्व पृथ्वी दिवस मानवता के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालता है।
  3. विश्व पृथ्वी दिवस जो दुनिया भर के 193 देशों में मनाया जाता है, की स्थापना 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी।
  4. हर साल सरकार, गैर सरकारी संगठन और नागरिक समाज इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
  5. पृथ्वी समुद्र और भूमि के रूप में कई प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करती है जिससे जैविक रूप से विविध पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने में मदद मिलती है।
  6. विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव हमारे लिए अपने कार्यों के बारे में सोचने का सही अनुस्मारक है जो हमारे ग्रह को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  7. विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जनता का ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल विश्व पृथ्वी दिवस एक थीम के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है।
  8. विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Power, Our Planet) है।
  9. 2023 विश्व पृथ्वी दिवस की थीम व्यक्तियों, समुदायों, सरकारों और व्यवसायों को प्राथमिकता देने और वर्तमान के साथ- साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और संरक्षण की दिशा में कार्रवाई करने का सन्देश देती है। 
  10. दुनिया भर के राष्ट्र विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के लिए व्याख्यान, चर्चा, सेमिनार, प्रकृति वार्ता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

FAQs

पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

हर वर्ष पृथ्वी दिवस (Earth Day) 22 अप्रैल को मनाया जाता है।


पहला पृथ्वी दिवस कब था?

पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था।


भारत में पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?

लोगों और ग्रह के लिए परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन के निर्माण के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


पृथ्वी दिवस 2025 की थीम क्या है?

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” (Our Power, Our Planet) है।

पृथ्वी दिवस के जनक कौन थे?

अमेरिकी राजनेता और पर्यावरणविद् गेलॉर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson), जिन्हें पृथ्वी दिवस के जनक के रूप में भी जाना जाता है।

22 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

यह दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पृथ्वी की देखभाल करने के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है।

भारत में पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

National Voters Day in HindiNational Bird Day in Hindi
National Maritime Day in HindiOdisha Foundation Day
World Introvert Day in Hindi World Radio Day
Antarrashtriya Shiksha DiwasNational Startup Day in Hindi
Pongal in HindiNational Youth Day in Hindi 
African National Congress Foundation Day in HindiWorld Braille Day in Hindi 
National Walking Day in HindiInternational Day For Mine Awareness in Hindi

आशा है कि आपको इस लेख में पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है (Earth Day in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग आर्टिकल्स और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*