Onam Quotes in Hindi: जानिए ओणम के संक्षिप्त इतिहास के बारे में, साथ ही पढ़े ओणम पर लिखित विशेष सुविचार और शुभकामना सन्देश

1 minute read
Onam Quotes in Hindi

भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसमें हर राज्य की विशिष्ट संस्कृति और विशेष पहचान है। भारत के हर राज्य की अतुल्नीय ज्ञान के गर्भ से ही पर्वों का जन्म होता है। भारत का हर पर्व पौराणिक और वैज्ञानिक दृष्टि से जनहितकारी कामना और संस्कारों का अद्भुत संगम करवाता है। इसी क्रम में दक्षिण भारत में मनाए जाने वाला पर्व ओणम भी है, 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व मुख्यतः केरल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता। Onam Quotes in Hindi के माध्यम से आप ओणम के संक्षिप्त इतिहास के बारे में जान पाएंगे, साथ ही आपको इस ब्लॉग में ओणम पर लिखित विशेष सुविचारों और शुभकामना सन्देशों को भी पढ़ पाएंगे।

ओणम का संक्षिप्त इतिहास

ओणम दक्षिण भारत के केरल का मुख्य पर्व है जो कि पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। ओणम के मनाए जाने की तिथि के बारे में पता चलता है, कि प्रत्येक वर्ष ओणम का पर्व मलयालम कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम को ही मलयालम कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है, जो कि अधिकतर अगस्त-सितंबर के बीच में आता है। इस वर्ष ओणम का पर्व 20 अगस्त से आरंभ होकर 31 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।

ओणम का इतिहास केरल के महाबली और महाप्रतापी राक्षस राजा महाबली के चरित्र से जुड़ा है। महाबली एक पौराणिक राजा थे जो बहुत उदार, सज्जन और समावेशी के साथ-साथ दयालु भी थे। उनके शासनकाल में केरल में समृद्धि और समानता थी, इसी कारण से उन्हें लोगों के बीच सुख और समृद्धि का नायक माना जाता था।

पौराणिक इतिहास के अनुसार राजा महाबली के यज्ञ में भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर पहुंचे और तीन पग ज़मीन दान में मांगी, जिसमें राजा बलि ने दान करने का आश्वासन दिया। पहले पग में सारा देवलोक, दूसरे पग में पृथ्वी लोक और तीसरे पग के लिए राजा महाबली ने अपना शीश आगे किया, जिसके बाद राजा महाबली पर वामनावतार भगवान विष्णु का तीसरा पग पड़ते ही राजा महाबली पाताल लोक चले गए। ओणम पर्व के थिरुवोणम के दिन राजा महाबली प्रत्येक मलयाली घर में जाकर अपनी प्रजा से मिलते हैं। उन्हीं के भव्य स्वागत के लिए घरों को अच्छे से सजाया जाता है और साफ-सफाई की जाती है। Onam Quotes in Hindi के माध्यम से आप अपने मित्रों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

ओणम से जुड़े महत्वपूर्ण कोट्स 

Onam Quotes in Hindi के माध्यम से आप निम्नलिखित शुभकामना संदेशों को अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं-

  • आपका जीवन खुशियों और समृद्धि से भर जाए, आप अपने सपनों को पूरा कर पाएं।
    – मयंक विश्नोई
Onam Quotes in Hindi
  • हरियाली हो जीवन में सदा, निरोगी आपका परिवार रहे।
    – मयंक विश्नोई
  • आशाओं के फूलों से महकती आपके जीवन की फुलवाड़ी रहे।
    – मयंक विश्नोई
  • आपकी जीवन यात्रा करुणा का मधुपान करे।
    – मयंक विश्नोई
  • आपके आँगन में ऊर्जाओं का वास हो, आप कभी न उदास हो।
    – मयंक विश्नोई 
  • धर्म का जयगान, संपूर्ण विश्व का कल्याण हो।
    – मयंक विश्नोई
Onam Quotes in Hindi
  • घर के द्वार पर फूल मालाओं को सजाओं, देखों आज प्रजा के द्वार पर राजा पधार रहें हैं।
    – मयंक विश्नोई
  • जीवन को उमंग और उल्लास के साथ जीना ही पर्व की परिभाषा है।
    – मयंक विश्नोई
  • आपके आँगन में सकारात्मकता इस प्रकार विद्यमान रहे, कि आप जीवन का सुखद आनंद लेना सीख जाएं।
    – मयंक विश्नोई
  • ओणम प्रतीक है नई फसलों के आगमन का, आओ मिलकर इसका जश्न मनाएं।
    – मयंक विश्नोई
Onam Quotes in Hindi

Best Onam Quotes in Hindi

इस ओणम पर Best Onam Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जिन्हें आप अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं-

  • जीवन के रंगमंच पर आपके, हमेशा बिखरे प्यार के रंग।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Onam Quotes in Hindi
  • ओणम का आनंद मिलकर उठाओ, चलो सारे गिले शिकवे भुलाओ।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • मायूस न हो बुरा वक़्त देख कर, याद रहे कि ओणम आपकी मायूसी को आपसे दूर कर देगा।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • उदासी से कह दो कि अपनी सीमाओं में रहे, क्योंकि दस दिनों तक आपके आँगन में उत्सव है।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • कैसे मान लूँ कि राजा-प्रजा का संबंध अनूठा नहीं होता, ओणम पर तो हर वर्ष राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • पर्व खुशियों और उत्साह का पर्याय होते हैं, इन्हें पूरे उल्लास के साथ मनाना चाहिए।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Onam Quotes in Hindi
  • उल्लास का सीधा संबंध पर्वों के प्रकाश से होता है।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • जीवन की जयगाथा तभी संभव है, जब आपका जीवन पर्वों के प्रकाश से प्रकाशित है।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • ओणम का पर्व आपके जीवन में खुशियों का संचार करे।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • भारत की सनातन संस्कृति का पवित्र पर्व ओणम आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
    आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Onam Quotes in Hindi

ओणम पर सुविचार

Onam Quotes in Hindi के माध्यम से आप हिन्दू धर्म के पवित्र पर्व ओणम पर कुछ विशेष सुविचार पढ़ सकते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-

बुराई की हार, खुशियों का त्योहार
प्यार की बौछार, मिठाइयों की बहार
ओणम के इस शुभ अवसर पर
आप सभी को मिले खुशियां अपार
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

Onam Quotes in Hindi

इससे पहले कि शाम हो जाए
मेरा संदेश औरों की तरह आम हो जाए
और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

ओणम सबके जीवन में नई रोशनी लाएं
उन्नति और प्रगति के नए रास्ते खुल जाएं
खुशियां आपके जीवन में सदा के लिए बस जाएं !
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

अपने हृदय से नफ़रत मिटाकर सभी से प्यार करें
ओणम महोत्सव पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें !
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

ओणम का यह प्यारा त्योहार
जीवन में लाएगा खुशियां अपार
महाबली विराजे आपके द्वार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार !
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

Onam Quotes in Hindi

स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं
राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें
इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं !
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

आपके जीवन में हमेशा बिखरे प्यार करे रंग
आपके जीवन में कभी न आए कोई भी गम
मिले आपको सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत
ओणम के अवसर पर करते हैं केवल यही प्रार्थना हम
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

करके जग का दूर अंधेरा
आई सुबह लेकर खुशियां साथ
राजा महाबली की होगी कृपा
है सब पर उनका आशीर्वाद !
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !

Onam Quotes in Hindi

आशा है कि आपको भारत के दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध ओणम पर्व पर Onam Quotes in Hindi का यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी प्रकार के इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*