यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज विश्व बौद्धिक संपदा दिवस है
- हर वर्ष 26 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day 2025) मनाया जाता है।
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाए जाने की घोषणा, 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए की गई थी।
पीएम मोदी आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सौपेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 26 अप्रैल को रोजगार मेले के 15वें चरण के तहत 51,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा।
- इन नियुक्ति पत्रों के जरिए युवाओं को केंद्र सरकार के कई विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। इनमें राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य मंत्रालय शामिल हैं।
पीएम मोदी आज 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 121वीं कड़ी होगी।
- आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन मोबाइल ऐप पर कार्यक्रम सीधे प्रसारित होगा।
IMD ने अगले चार दिनों के लिए देश के कई राज्यों में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार आज
- वैश्विक रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को शनिवार 26 अप्रैल को रोम में सेंट मैरी मेजर बैसिलिका में दफनाया जाएगा। बताना चाहेंगे अंतिम संस्कार का विधि-विधान वैटिकन सिटी के सैंट पीटर्स स्क्वॉयर में भारतीय समयानुसार दिन के डेढ बजे शुरू होगा।
इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन हुआ
- ISRO के पूर्व अध्यक्ष और भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख निर्माता डॉ. के. कस्तूरीरंगन का बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वे 84 वर्ष के थे।
- बताना चाहेंगे इसरो के अध्यक्ष के रूप में डॉ. कस्तूरीरंगन ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो भारत का सबसे विश्वसनीय उपग्रह प्रक्षेपक बन गया।
IPL 2025 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा
- IPL T20 क्रिकेट में शनिवार 26 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
भारतीय सेना और रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज के बीच नई दिल्ली में हुई पहली आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना और रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज के बीच पहली आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- इन चर्चाओं का केंद्र वार्षिक रक्षा सहयोग योजना था, जिसमें संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण, सैन्य शिक्षा, क्षेत्रीय विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और आपसी रुचि के क्षेत्रों को शामिल किया गया था।
फरवरी 2025 में ESIC के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया
- केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष फरवरी में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है।
- श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कुल कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज पूर्वोत्तर क्षेत्र के बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे
- केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार 26 अप्रैल को सिक्किम के गंगटोक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।
- वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों के सभी बिजली मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस बैठक में विद्युत क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
भारत में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या बढ़कर 944 मिलियन हुई, TRAI
- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या फरवरी 2025 के अंत तक 944.04 मिलियन (94.4 करोड़) तक पहुंच गई है। बताना चाहेंगे यह डेटा देशभर के 1,189 दूरसंचार ऑपरेटर्स से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन 15 से 30 मई 2025 तक होगा; माई भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण शुरू हुए
- विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम भारत के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक संयुक्त पहल है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नेतृत्व में, गृह मंत्रालय के समन्वय में, इस कार्यक्रम को स्थानीय शासन निकायों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सहयोग से क्रियान्वयित किया जाएगा।
- बता दें कि 15 से 30 मई 2025 तक कार्यक्रम का आयोजन लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में केंद्रित रहेगा।
- विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए पंजीकरण आधिकारिक तौर पर 23 अप्रैल 2025 को माई भारत पोर्टल के माध्यम से शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें – 26 अप्रैल का इतिहास
26 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. नई दिल्ली में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है?
(A) ज्योतिरादित्य सिंधिया
(B) राजीव रंजन
(C) जॉर्ज कुरियन
(D) पीयूष गोयल
उत्तर- ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. भारत ने थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग के लिए किस पड़ोसी देश को 20 लाख रुपये की दवाएं और किट भेजीं हैं?
(A) श्रीलंका
(B) अफगानिस्तान
(C) नेपाल
(D) भूटान
उत्तर- नेपाल
3. दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 कहाँ शुरू हुई है?
(A) पटना
(B) रायपुर
(C) कोलकाता
(D) नई दिल्ली
उत्तर- नई दिल्ली
4. चीनी होम और पर्सनल अप्लायंस ब्रांड ‘ड्रीमी टेक्नोलॉजी’ ने किस अभिनेत्री को अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
(A) तमन्ना भाटिया
(B) कृति सेनन
(C) आलिया भट्ट
(D) काजल अग्रवाल
उत्तर- कृति सेनन
5. बोइंग ने बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) की नई उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया है?
(A) स्टेसी साइर
(B) अहमद एलशेरबिनी
(C) नर्ग्युल सलीमोवा
(D) पोलिना शुवालोवा
उत्तर- स्टेसी साइर
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 26 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।