उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं और सबसे अधिक गांव वाले जिले कौन से हैं?

1 minute read
उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। राज्य में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और यहां 90 हजार से अधिक गांव हैं। उत्तर प्रदेश में गांव से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं के बारे में जानेंगे।

हाइलाइट्स

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
जिले75
गांव97,941
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहला स्थान रखता है। 

उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं?

विभिन्न वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 95 हजार से अधिक गांव हैं। राज्य में 689 शहर और कस्बे, 820 विकास खंड और 17 या 18 नगर निगम हैं। कुछ आंकड़ों के अनुसार यह भी कहा जाता है कि भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गांव हैं। उत्तर प्रदेश में 59 हजार से अधिक ग्राम पंचायते हैं और यहीं से गांवों के विकास की गाथा लिखी जाती है।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गांव कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गांव गहमर है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है और गाजीपुर जिले में है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 25,994 है, हालांकि इस समय इसकी आबादी लगभग 40 हजार है। बता दें कि इस गांव को फौजियों का गांव कहते हैं। इस गांव में पीढ़ियों से देश सेवा के लिए फौजी बनना एक परंपरा बन चुकी है और यहां का लगभग हर युवा आज भी फौजियों के गांव की इस परंपरा को संजोता है।

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा गांव कौन सा है?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का माधोपट्टी गांव सबसे छोटा है और यहां 75 घर हैं, लेकिन यह गांव अपनी अलग पहचान रखता है। गांव में चार भाई-बहनों के आईएएस के लिए चयनित होने का अनोखा रिकॉर्ड है। 

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े गांव कौन से हैं?

भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10 सबसे बड़े गांव राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां उत्तर प्रदेश के 10 सबसे बड़े गांवों के बारे में जानेंगेः

गहमर 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा गांव है, जो उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर जिले में स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 25,994 है, हालांकि इस समय इसकी आबादी लगभग 40 हजार के आसपास बताई जाती है। 

बरौली

बरौली उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जो गोंडा जिले में स्थित है। इसमें लगभग 30,000 निवासियों की आबादी है। 

पारसौली

पारसौली गौतमबुद्धनगर जिले का एक प्रमुख गांव है। लगभग 25,000 की आबादी वाले इस गांव में हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण विकास हुआ है।

पिलखुआ

गाजियाबाद जिले में स्थित पिलखुआ उत्तर प्रदेश के शीर्ष 10 सबसे बड़े गांवों में से एक है। यह लगभग 22,000 निवासियों का घर है और अपने ऐतिहासिक महत्व और पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है।

आंवला

बरेली जिले में स्थित आंवला एक बड़ा गांव है जिसकी आबादी लगभग 20,000 है। गांव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि है।

सियाना

सियाना, बुलन्दशहर जिले में, उत्तर प्रदेश का एक और महत्वपूर्ण गांव है। इसकी आबादी लगभग 18,000 है और यह अपने धार्मिक त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।

भगवानपुर

वाराणसी जिले में स्थित भगवानपुर की आबादी लगभग 17,000 है। यह गांव अपने धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

बड़ागांव

बड़ागांव, वाराणसी जिले में भी है और यहां लगभग 16,000 आबादी है। गांव के ऐतिहासिक मंदिर और जीवंत त्यौहार दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

जलालाबाद

जलालाबाद, शाहजहांपुर जिले में है औऱ यह लगभग 15,000 की आबादी वाला एक गांव है। हालांकि मुख्य शहर यानि शाहजहांपुर से जलालाबाद की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है।

मेहनगर

मेहनगर, आज़मगढ़ जिले में, उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जिसकी आबादी लगभग 14,000 है। यह गांव अपने शैक्षणिक संस्थानों और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गांव वाले जिले कौन से हैं?

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गांव वाले जिले इस प्रकार दिए जा रहे हैंः

जिलेगांवों की संख्या
पीलीभीत1446
प्रतापगढ़2226
रायबरेली1782
रामपुर1173
सहारनपुर1588
संत कबीर नगर1732
भदोही जिले1228
शाहजहांपुर2339
श्रावस्ती543
सिद्धार्थनगर2513
सीतापुर2360
सोनभद्र1450
सुल्तानपुर2538
उन्नाव1816
वाराणसी1333
बाघपत323
बहराइच1395
बलिया2372
बलरामपुर1024
आगरा956
इटावा905
औरैया848
अलीगढ़1210
प्रयागराज3095
अम्बेडकर नगर1757
आजमगढ़4101
बांदा703
बाराबंकी1855
बरेली1675
बस्ती3129
बिजनौर3012
बदायूं2084
बुलंदशहर1270
चांदौली1640
चित्रकूट660
देवरिया2172
एटा892
अयोध्या1274
फर्रुखबाद1014
फतेहपुर1522
फिरोज़ाबाद817
गौतम बुद्ध नगर333
गाजियाबाद573
ग़ाज़ीपुर3378
गोंडा1827
गोरखपुर3333
हमीरपुर635
हरदोई2092
जालौन1165
जौनपुर3394
झांसी837
अमरोहा1135
कन्नौज760
कानपुर देहात1041
कानपुर जिले1015
कासगंज726
कौशाम्‍बी877
लखीमपुर खीरी1808
कुशीनगर1647
ललितपुर758
लखनऊ819
हाथरस (महामाया नगर)682
महोबा526
महराजगंज1269
मैनपुरी862
मथुरा901
मऊ1624
मेरठ681
मिर्ज़ापुर1971
मुरादाबाद1810
मुज़फ्फरनगर1049

उत्तर प्रदेश में कितने ब्लॉक हैं?

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 822 ब्लॉक हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायती राज्य व्यवस्था वर्ष 1952 से लागू है और इस व्यवस्था के तहत राज्यों के जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू है जिसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) और ग्राम पंचायत शामिल है।

उत्तर प्रदेश में गांव से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश में गांव से जुड़े कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा गांव कौन सा है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का माधोपट्टी गांव सबसे छोटा है और यहां 75 घर हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं?
    उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 90 हजार से अधिक गांव हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
    उत्तर- गहमर क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा गांव है, जो उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर जिले में स्थित है।
  1. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कितने गांव हैं?
    उत्तर- लखीमपुर खीरी जिले में 1,800 से अधिक गांव है।
  1. उत्तर प्रदेश में कितने जिले है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है।
  1. उत्तर प्रदेश में कितनीं तहसील हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में 2021 तक 350 से अधिक तहसीलें थीं।
  1. उत्तर प्रदेश के बरेली में कितने गांव हैं?
    उत्तर- बरेली में 1,600 से अधिक गांव हैं।
  1. यूपी में कितने ब्लॉक है 2023?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में कुल 822 ब्लाॅक हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ब्लॉक कौन है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ब्लाॅक महेवा ब्लॉक है और यह इटावा जिले में है।
  1. उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा शहर कौन सा है?
    उत्तर- आबादी के हिसाब से राज्य का सबसे छोटा शहर कासगंज है।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

FAQs

UP में कितने गांव है?

उत्तर प्रदेश में 90 हजार से अधिक गांव हैं।

उत्तर प्रदेश में कितनी ग्राम पंचायतें हैं?

उत्तर प्रदेश में 59 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं।

यूपी में लोकसभा में कितनी सीटें हैं?

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments