20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas) – 1955 में आज ही के दिन हुआ था भारतीय गोल्फ संघ का गठन 

1 minute read
20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 20 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas) जानेंगे।

20 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1955 में आज ही के दिन भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ था। 1876 में 20 दिसंबर के दिन ही महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं थीं। 
  • 2002 में 20 दिसंबर के दिन ही दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा था।
  • 1999 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए रवाना किया था।
  • 1993 में आज ही के दिन भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर साइन किए गए थे। 
  • 1990 में 20 दिसंबर के दिन ही भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए थे।
  • 1988 में आज ही के दिन संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 1985 में 20 दिसंबर के दिन ही तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 INR करोड़ की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढ़ाया गया था।
  • 1963 में आज ही के दिन जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया था।
  • 1956 में 20 दिसंबर के दिन ही अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  • 1955 में आज ही के दिन भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ था।
  • 1951 में 20 दिसंबर के दिन ही ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ था।
  • 1946 में आज ही के दिन महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रुके थे।
  • 1924 में 20 दिसंबर के दिन ही जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई हुई थी।
  • 1919 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई थी।
  • 1876 में 20 दिसंबर के दिन ही महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी।
  • 1780 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1960 में आज ही के दिन उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 20 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म हुआ था।
  • 1927 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म हुआ था।
  • 1871 में 20 दिसंबर के दिन ही भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म हुआ था।

20 दिसंबर को हुए निधन

  • 2010 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हुआ था।
  • 1971 में 20 दिसंबर के दिन ही भारत और पाकिस्‍तान युध्‍द के दौरान ले. अरविंद दीक्षित का निधन हुआ था।
  • 1968 में आज ही के दिन अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 19 दिसंबर का इतिहास (19 December Ka Itihas) – 1927 में आज ही के दिन हुई थी उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 20 दिसंबर का इतिहास (20 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*