उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? जानें यहां

1 minute read
उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। राज्य में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और यहां 18 मंडल हैं। उत्तर प्रदेश से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश लेखपाल, बीडीओ और यूपीपीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी के बारे में जानेंगे।

हाइलाइट्स

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
उत्तर प्रदेश का गठन24 जनवरी 1950
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश के बारे में

वर्ष 1937 में उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाया गया संयुक्त प्रांत (युनाइटेड प्रोविंस) के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इस राज्य या प्रांत का नाम बदल दिया गया और अब इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। सन 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। वर्तमान में उप्र भारत में सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है?

आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था। आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश के रूप में किया गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और यह हमेशा बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। लखनऊ को लोकप्रिय रूप से नवाबों के शहर के रूप में जाना जाता है। 

राजनीतिक दृष्टिकोण से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का इतिहास भारत के पुराने इतिहास से जुड़ा हुआ है और यह 4,000 वर्ष पुराना है। ऐसा कहा जाता है कि पहले उत्तर प्रदेश का क्षेत्र आर्यों या दासों के कब्जे में था और उनका मुख्य व्यवसाय कृषि यानि एग्रीकल्चर था। यह राज्य महाभारत युद्ध का केंद्र भी माना गया था।

उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी?

1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन ने यूनाइटेड प्रोविंस (United Provinces) नाम से इस राज्य का गठन किया था। देश की आजादी के बाद इसे 1950 को उत्तर प्रदेश नाम से गठन किया गया और अब उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाती है। इसी दिन वर्ष 1950 में तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था। बता दें कि सन 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। 

उत्तर प्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में पहली बार प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया गया था और इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, परंपरा, शिल्प, कौशल तथा प्रदेश की अन्य विविधताओं का प्रदर्शन कार्यक्रमों को आयोजित करके किया जाता है। 

उत्तर प्रदेश की पहली राजधानी कौन सी है?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। लखऩऊ हमेशा बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। लखनऊ को लोकप्रिय रूप से नवाबों के शहर के रूप में और सभ्यता के शहर के रूप में जाना जाता है। लखनऊ को पूर्व के गोल्डन सिटी, शिराज-ए-हिंद और भारत के कांस्टेंटिनोपल के नाम से भी जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य

उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम जानने के साथ ही उत्तर प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य जानना जरूरी हैं जोकि इस प्रकार हैंः

  • 25 करोड़ से अधिक लोगों की आबादी के साथ, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
  • राज्य का कुल भूमि क्षेत्रफल 243,286 वर्ग किलोमीटर है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
  • लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है।
  • यह राज्य उत्तरी भारत में है, जिसकी सीमा उत्तर में नेपाल और दक्षिण में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार राज्यों से लगती है।
  • उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं।
  • उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
  • उत्तर प्रदेश में विश्व के 8 अजूबों में से एक ताजमहल भी है।
  • वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे पवित्र शहर राज्य में स्थित हैं।
  • भगवान राम, भगवान कृष्ण, गौतम बुद्ध और महावीर सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक हस्तियों का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं।
  • उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय संगीत और नृत्य की एक लंबी परंपरा है, जिसमें कथक और ठुमरी जैसी विधाएं राज्य की हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कई वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और चंबल वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और घाघरा सहित कई नदियां बहती हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कपड़ा, चीनी और सीमेंट राज्य के कुछ प्रमुख उद्योग हैं।
  • उत्तर प्रदेश को गेहूं, चावल, गन्ना और आलू जैसे कृषि उत्पादों में भारत के सबसे ज्यादा उत्पादकों में से एक माना जाता है।
  • उत्तर प्रदेश में चिकनकारी कढ़ाई और बनारसी रेशम राज्य के दो सबसे प्रसिद्ध हस्तशिल्प हैं।
  • उत्तर प्रदेश में एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा है, मुंशी प्रेमचंद और हरिवंश राय बच्चन जैसे लेखक राज्य से हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हैं, जिनमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय शामिल हैं।
  • उप्र में अपने जीवंत मेलों और मेलों, जैसे कुंभ मेला, अर्ध कुंभ मेला और माघ मेला के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • उत्तर प्रदेश में खेलों का एक लंबा इतिहास है, जिसमें कई एथलीट और खिलाड़ी राज्य से हैं।
  • उत्तर प्रदेश में एक अच्छी तरह से विकसित सड़क नेटवर्क है, जिसके माध्यम से कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग गुजरते हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारतीय फिल्म उद्योग का केंद्र है, जहां कई फिल्म स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस स्थित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में राजनीतिक आंदोलनों और सामाजिक सुधार का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं ने मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का घर है, जिनमें सारनाथ का बौद्ध स्थल और हिंदू तीर्थ स्थल चित्रकूट शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कुश्ती का एक लंबा इतिहास है, जिसमें कुश्ती और पहलवानी सहित लोकप्रिय रूप शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सिंचाई और परिवहन के लिए नहरों का एक विशाल नेटवर्क है।

उत्तर प्रदेश के प्राचीन नाम और इतिहास से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश के प्राचीन नाम और इतिहास से जुड़े प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश नाम कब अस्तित्व में आया?
    उत्तर- उप्र का नाम 1950 में अस्तित्व में आया था।
  1. उत्तर प्रदेश के पहले क्या नाम था?
    उत्तर- उप्र का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था।
  1. उत्तर प्रदेश का गठन कब हुआ था?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
  1. उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड कब अलग हुआ था?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश से सन 2000 में उत्तराखंड अलग हो गए थे।
  1. उत्तर प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
    उत्तर- उप्र का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था।
  1. उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर के नाम क्या हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर के नाम वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बरेली आदि हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या है?
    उत्तर- आजादी के पहले उत्‍तर प्रदेश का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था। 
  1. उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं?
    उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 90 हजार से अधिक गांव हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल कौन सा है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल लखनऊ (क्षेत्रफल) है।
  1. उत्तर प्रदेश में कितने जिले है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

FAQs

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी राजधानी है?

उत्तर प्रदेश की एक राजधानी लखनऊ है।

उत्तर प्रदेश नाम कब अस्तित्व में आया?

उत्तर प्रदेश का नाम 1950 में अस्तित्व में आया था।

उत्तर प्रदेश के पहले क्या नाम था?

उत्तर प्रदेश का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था।

यूपी की राजधानी कौन सा जिला है?

लखनऊ जिला, यूपी की राजधानी है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी के बारे में पता चला होगा। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*