उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है और कौन सा है यूपी का सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला जिला?

1 minute read
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के जिलों की संख्या 75 और उनमें कई जिले बहुत अधिक क्षेत्रफल वाले हैं जिनसे जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश पुलिस, लेखपाल सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल विस्तार से जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी.
ज़िले75
मंडल18

उत्तर प्रदेश के बारे में

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और सन 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में 75 जिलें हैं और यहां सबसे ज्यादा 403 विधानसभा सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल क्या है?

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है। जो कि भारत के क्षेत्रफल का लगभग 7.33 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। परिमाण में यह फ्रांस से तीन गुना, पुर्तगाल से तीन गुना, आयरलैंड से चार गुना, स्विट्जरलैंड से सात गुना, बेल्जियम से 10 गुना और इंग्लैंड से थोड़ा बड़ा है। क्षेत्रफल में राज्य का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी (7,680 वर्ग किमी.) है और राज्य का सबसे छोटा जिला हापुड (660 वर्ग किमी.) है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के जिले

उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और इनमें से कुछ काफी बड़े और छोटे हैं, यहां हम क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के जिले की लिस्ट जानेंगेः

जिलाक्षेत्रफल (वर्ग किमी.)
लखीमपुर खीरी7,680
ललितपुर5,039
लखनऊ2,528
महाराजगंज2,948
महोबा2,847
मणिपुरी2,760
मथुरा3,333
मऊ1,713
मेरठ2,522
मिर्जापुर4,522
मुरादाबाद3,648
आगरा4,027
अलीगढ3,747
प्रयागराज5,482
अंबेडकरनगर2,372
अमरोहा2,321
औरैया2,051
आजमगढ़4,234
बदायूं5,168
बहराइच5,745
बलिया2,981
बलरामपुर2,925
बांदा जिला4,413
बाराबंकी3,825
बरेली4,120
बस्ती3,034
बिजनौर4,561
बुलंदशहर3,719
चंदौली2,554
चित्रकूट3,202
देवरिया2,535
एटा4,446
इटावा2,287
अयोध्या2,765
फर्रुखाबाद2,279
फतेहपुर4,152
फिरोजाबाद2,361
गौतमबुद्ध नगर1,269
गाजियाबाद1,956
गाजीपुर3,377
गोंडा4,425
गोरखपुर3,325
हमीरपुर4,325
हापुड़660
हरदोई5,986
हाथरस1,752
जौनपुर4,038
झांसी5,024
कन्नौज1,993
कानपुर देहात3,143
कानपुर नगर3,029
कासगंज1993
कौसांबी1,837
कुशीनगर2,909
मुजफ्फरनगर2,945
पीलीभीत3,499
प्रतापगढ़3,717
रायबरेली4,609
रामपुर2,367
सहारनपुर3,860
संतकबीरनगर1,659.15
सोनभद्र6,788
सुल्तानपुर4,436
उन्नाव4,558
वाराणसी (काशी)1,578
अयोध्या2,522
अमेठी3,063
संत रिवादस नगर (भदोही)1,015
बागपत1,321
संभल2453.3
शाहजहांपुर4,575
शामली1,054
श्रावस्ती1,126
सिद्धार्थनगर2,751
सीतापुर5,743.
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थितियां

उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और वह राज्य का क्षेत्रफल और भौगोलिक स्थितियों को परिभाषित करते हैं जोकि इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश का अक्षांश 23°52′ उत्तरी से 30°28′ उत्तरी अक्षांश तक है। 
  • उत्तर प्रदेश का देशांतर 77°3′ पूर्वी से 84°39′ पूर्वी देशांतर तक है।
  • राज्य की पूर्व से पश्चिम तक लंबाई 650 किलोमीटर है।
  • राज्य की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 240 किलोमीटर है। 
  • राज्य का सबसे पूर्वी जिला बलिया है।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
  • राज्य का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और राज्य का सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
  • राज्य की सीमाएं 8 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश से लगती हैं।
  • उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक सीमा से लगने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • उत्तर प्रदेश के साथ सबसे छोटी सीमा से लगने वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।
  • नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में उत्तर प्रदेश के जिले 8 जिले आते हैं जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।
  • राज्य में बहने वाली प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती और घाघरा हैं।
  • उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर प्रणाली शारदा नहर है।
  • उत्तर प्रदेश का जिला ललितपुर तीन तरफ से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है।
  • उत्तर प्रदेश के कुछ जिले बिहार के बाॅर्डर से सटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की भूमि का क्षेत्रफल

उत्तर प्रदेश उन राज्यों में से एक है जो भारत और उसके समृद्ध इतिहास को परिभाषित करता है, लेकिन यहां की 66 प्रतिशत आबादी का मुख्य व्यवसाय कृषि है और राज्य में शुद्ध कृषि योग्य क्षेत्रफल 164.17 लाख हेक्टेयर है। कृषि वाली भूमि पर किसान या राज्य की बड़ी आबादी वर्ष में कई फसलें करती है।

उत्तर प्रदेश परिवहन का क्षेत्रफल

उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की कुल सड़कों की लंबाई 1,46,728 किलोमीटर है। इसमें 3,820 किलोमीटर नेशनल हाईवे, 8,391 किलोमीटर स्टेट हाइवे, 1,19,726 किलोमीटर अन्य सड़कें और 1,34,517 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में रेल के क्षेत्रफल को देखा जाए तो लखनऊ उत्तरी नेटवर्क का मुख्य जंक्शन है। अन्य महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, बरेली और सीतापुर हैं।

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल (रोचक तथ्य)

उत्तर प्रदेश के क्षेत्रफल से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क 9,167 किलोमीटर है और यह देश में सबसे ज्यादा है।
  • यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की अनुमानित लंबाई 340.82 किलोमीटर है। 
  • उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व (Population Density) 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश के 11 जिले आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र मध्य प्रदेश से जिला सीमाएं साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के 7  जिले सोनभद्र, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज बिहार के साथ जिला सीमाएं साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के 7 जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत उत्तराखंड से सीमाएं साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के 6 जिले सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ और मथुरा हरियाणा से सीमाएं साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के 3 जिले बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर देश की राजधानी दिल्ली से अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 915 नगर और नगर समूह हैं।
  • राज्य में 439 नगर पंचायतें हैं।
  • यूपी में 59,073 ग्राम पंचायतें हैं।
  • यूपी में 8,135 न्याय पंचायतें हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 250 तहसीलें हैं। 
  • यूपी में 825 विकासखंड हैं।
  • उत्तर प्रदेश में गांवों की संख्या 1,06,774 है।
  • राज्य में 198 नगर पालिका परिषद हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
Uttar Pradesh ki Soil : उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?

FAQs

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से स्थान क्या है?

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश कितने नंबर पर आता है?

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

UP कितने किलोमीटर में बसा है?

उत्तर प्रदेश 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल पता चला होगा। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*