Aditya L-1 Launch LIVE : आदित्य एल1 पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकला, तीसरा चरण भी सफल

1 minute read
Aditya L-1 Launch LIVE

Aditya-L1 Launch LIVE : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपना सोलर मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L1) सफलता से लॉन्च कर दिया है। पहला सौर्य मिशन 2 सितंबर यानी आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया। इसरो का सोलर मिशन आदित्य एल-1 पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। स्पेस एजेंसी इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है।

आदित्य L1 मिशन सूर्य पर “लैंड” नहीं करेगा। इसे सूर्य-पृथ्वी प्रणाली की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसे सूर्य की दिशा में पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी दूर लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 (एल1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। 

Aditya L-1 Launch LIVE

इसरो के अनुसार, सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 से 130 दिन लग सकते हैं। अंतरिक्ष साइंस की फील्ड में भारत चंद्रमा और मंगल ग्रह पर यान भेजकर सफलता पा चुका है और अब सूर्य के पास यान भेजकर अपनी स्पेश शक्ति का प्रदर्शन करेगा। 

सूर्य की गतिविधियों का अध्ययन करेगा मिशन

Aditya L-1 Launch LIVE : श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने वाला आदित्य-एल1, भारत का उद्घाटन सौर अंतरिक्ष वेधशाला होगा, जो लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 के आसपास एक रणनीतिक कक्षा से सूर्य की गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर उनके प्रभाव का अध्ययन करेगा। आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बाद कई चरणों में इसे पृथ्वी की कक्षा से बाहर किया जाएगा और सूरज की ओर भेजा जाएगा। 

सम्बंधित आर्टिकल

इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
आदित्य L1 मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?
Aditya L1 Budget | सूर्य मिशन की लाॅन्चिग में कुछ दिन बाकी, जानिये कितना है आदित्य एल-1 मिशन का बजट?What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययन
Aditya L1 Launch Date | सूर्य का अध्ययन करेगा आदित्य एल-1 मिशन, 2 सितंबर को होगी लाॅन्चिगशुक्रयान 1 मिशन क्या है, इसका उद्देश्य, कब और कहाँ किया जाएगा लॉन्च
What is Aditya L1 Mission | जानिये क्या है इसरो का आदित्य एल-1 मिशन, जो करेगा सूर्य का अध्ययनDistance Between Earth And Sun | आदित्य एल-1 मिशन की लाॅन्चिग से पहले जानें सूर्य और पृथ्वी की दूरी
What is Sun Halo : जानिये क्या होता है सन हाॅलो?सूर्य मिशन की लाॅन्चिग में कुछ दिन बाकी, जानिये कितना है आदित्य एल-1 मिशन का बजट?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Aditya L-1 Launch LIVE की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य आदित्य एल-1 से संबंधित ब्लाॅग्स और लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*