उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं, जानें यहां

1 minute read
उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। राज्य में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं और यहां 18 मंडल हैं। उत्तर प्रदेश में रेल के मंडलों से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं के बारे में जानेंगे।

हाइलाइट्स

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहला स्थान रखता है। सन् 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। 

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं और सबसे अधिक गांव वाले जिले कौन से हैं?

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य के मंडलों की बात करें तो 75 जिलों में 18 मंडल हैं। उत्तर प्रदेश में मंडलों को जिलों के हिसाब से निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश में मंडल और उसके अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम इस प्रकार हैंः

संख्यामंडलजिलों के नाम
1आगराफिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, मथुरा
2सहारनपुरमुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
3प्रयागराजप्रयागराज, फतेहपुर, कौशंबी, प्रतापगढ़
4मिर्जापुरमिर्जापुर, संत रवीदास नगर, सोनभद्र
5बरेलीबदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
6लखनऊलखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
7चित्रकूटबांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
8झांसीजालौन, झांसी, ललितपुर
9अयोध्याअम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी
10गोरखपुरदेवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
11कानपुरऔरेया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर
12देवीपाटनबहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
13मेरठबागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़
14बस्तीबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
15मुरादाबादबिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
16आजमगढ़आजमगढ़, बलिया, मऊ
17अलीगढ़अलीगढ़, इटाह, हाथरस, कासगंज
18बनारसजौनपुर, वाराणसी, चांदौली, गाजीपुर।

यूपी का सबसे बड़ा मंडल कौन-सा है?

उत्तर प्रदेश के मंडलों में सबसे बड़े मंडल को देखा जाए तो लखनऊ मंडल क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है और इसके तहत 6 जिले लखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव आते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी भी लखनऊ मंडल के तहत आता है।

यूपी का सबसे छोटा मंडल कौन सा है?

उत्तर प्रदेश में सबसे छोटा मंडल झांसी (जालौन, झांसी, ललितपुर) और आजमगढ़ (आजमगढ़, बलिया, मऊ) है। दोनों मंडल में 3-3 जिले आते हैं। इसके अलावा सहारनपुर मंडल में भी 3 जिले (मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली) ही हैं।

उत्तर प्रदेश में रेल के कितने मंडल हैं?

उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों के कुल 9 रेलवे मंडल हैं। इज्जतनगर (बरेली), लखनऊ और वाराणसी मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आते हैं। लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं।

मंडल कैसे बनता है?

मंडल, जनपद या ज़िला एक प्रशासनिक ईकाई होती है। भारतीय राज्यों के क्षेत्रों में जिलों की संख्या के हिसाब से मंडल बनाया जाता है। मंडल में जिलों को भौगोलिक स्थिति और क्षेत्रफल के जुड़ाव के आधार शामिल किए जाता है। इसके अलावा छोटे उपविभाग (गांव और ब्लॉक) केवल ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं। शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण उपविभागों के बजाय शहरी स्थानीय निकाय मौजूद होते हैं। 

मंडल और जिले में क्या अंतर है?

मंडल और जिले में अंतर देखा जाए तो मंडल कई जिलों से मिलकर बनता है और मंडल के तहत आने वाले सबसे विकसित जिले को मंडल का नाम दिया जाता है। जिला कई तहसीलों, विकास खंडों, गांवों और ग्राम पंचायतों से मिलकर बनता है। एक जिला किसी एक मंडल के तहत आता है। मंडल शासन व्यवस्था को सुचारू करने में सहायता करता है जबकि जिले में प्रशासनिक ईकाई होती है।

उत्तर प्रदेश में कितने ब्लॉक हैं?

उत्तर प्रदेश में पंचायती राज्य व्यवस्था वर्ष 1952 से लागू है और इस व्यवस्था के तहत राज्यों के जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू है जिसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) और ग्राम पंचायत शामिल है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 822 ब्लॉक हैं। ब्लाॅक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के अधीन ब्लॉक होता है और तहसील तहसीलदार या नायब तहसीलदार के अधीन होती है। सब डिवीजन एसडीएम के नियंत्रण में होता है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है और कौन सा है यूपी का सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला जिला?

उत्तर प्रदेश में मंडल और ब्लाॅक से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश में मंडल और ब्लाॅक जुड़े कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में कितने गांव हैं?
    उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 90 हजार से अधिक गांव हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश में कितने ब्लाॅक हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में 822 ब्लाॅक हैं।
  1. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल कौन सा है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल लखनऊ (क्षेत्रफल) है।
  1. उत्तर प्रदेश में कितने जिले है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है।
  1. उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर के नाम क्या हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर के नाम वाराणसी, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बरेली आदि हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में कितने जिले हैं?
    उत्तर- बरेली मंडल में 4 जिले हैं।
  1. यूपी में कितने ब्लॉक है 2023?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में कुल 822 ब्लाॅक हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ब्लॉक कौन है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ब्लाॅक महेवा ब्लॉक है और यह इटावा जिले में है।
  1. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में कितने जिले हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में 5 जिले हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

FAQs

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं?

उत्तर प्रदेश में 18 मंडल हैं।

मंडल शब्द का अर्थ क्या है?

मंडल भारत के कुछ हिस्सों में एक स्थानीय सरकारी क्षेत्र है, जो एक तहसील के समान माना जाता है।

मंडल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

मंडल को इंग्लिश में डिवीजन (Division) कहते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*