UP GK : उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

1 minute read
उत्तर प्रदेश की सीमा

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश की सीमाएं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड से मिलती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों और नेपाल के साथ भी यूपी सीमाएं साझा करता है। राज्य की सीमाओं ने भारत का बड़ा हिस्सा कवर किया है, जिनसे जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश लेखपाल, चकबंदी लेखपाल और उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश की सीमा (Uttar Pradesh ki seema) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी.
यूपी की सीमा से कितने राज्य लगते हैं?8 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सीमा कितनी है?पूर्व से पश्चिम तक लंबाई 650 किमी।उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 240 किमी।
ज़िले75
विधानसभा सीटें403
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश में 75 जिलें हैं और यहां सबसे ज्यादा 403 विधानसभा सीटें हैं। 

उत्तर प्रदेश की सीमा क्या है?

उत्तर प्रदेश भारत क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी सीमा आठ राज्यों और के साथ लगती है और इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। इसमें से दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है।

उत्तर प्रदेश की सीमा

Uttar Pradesh ki seema देश के कई राज्यों से साझा होती है, जिनके बारे में यहां बताया जा रहा हैः

बिहार

उत्तर प्रदेश बिहार के 7 या 8 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इनमें बिहार के जिले सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और रोहतास शामिल हैं।

मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के 10 से अधिक जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें मध्य प्रदेश के सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और  अशोकनगर जिले शामिल हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, लेकिन बाद में यह अलग हो गया था। उत्तर प्रदेश अपने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पांच जिलों नैनिताल, देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और पौड़ी के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

हरियाणा

हरियाणा दिल्ली के करीब माना जाता है, लेकिन इस राज्य के भी सात जिलों से यूपी अपनी सीमा साझा करता है जिनमें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, फरीदाबाद, नूंह औऱ पलवल शामिल हैं।

राजस्थान

उत्तर प्रदेश अपने पड़ोसी राज्य राजस्थान के दो जिलों के साथ सीमा साझा करता है औऱ उन दो जिलों के नाम धौलपुर और भरतपुर हैं।

हिमाचल प्रदेश

यूपी हिमाचल प्रदेश के एक जिले सिरमौर के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

झारखंड

उत्तर प्रदेश झारखंड के एकमात्र जिले गढ़वा के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े रोचक तथ्य

Uttar Pradesh ki seema से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं सबसे अधिक राज्यों से लगती हैं।
  • उत्तर प्रदेश की सीमाएं 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगती हैं।
  • यह नेपाल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।
  • Uttar Pradesh ki seema उत्तर में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पूर्व में बिहार झारखंड, पश्चिम में राजस्थान और दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगती है।
  • Uttar Pradesh ki seema को छूने वाला केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है।
  • यूपी को छूने वाली सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश की है और सबसे छोटी सीमा हिमाचल प्रदेश की है।
  • उत्तर प्रदेश के 7 जिले नेपाल सीमा से सटे हैं और इनके नाम महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर और पीलीभीत हैं।
  • यूपी को छूने वाली नेपाल की कुल सीमा की लंबाई 579 किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश के सात जिले उत्तराखंड राज्य की सीमा को छूते हैं और उनके नाम सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत हैं।
  • हरियाणा राज्य की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के छह जिलों के नाम सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा हैं।
  • राजस्थान की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के दो जिलों के नाम क्रमश आगरा और मथुरा हैं।
  • मध्य प्रदेश राज्य की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के नाम आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोम्बा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र हैं।
  • बिहार राज्य की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के सात जिलों के नाम सोनभद्र, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर (पडरौना) और महराजगंज हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को छूने वाला उत्तर प्रदेश का जिला केवल सोनभद्र है।
  • झारखण्ड राज्य की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के जिले का नाम केवल सोनभद्र है।
  • दिल्ली की सीमा को छूने वाले उत्तर प्रदेश के दो जिलों के नाम गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) हैं।
  • हरियाणा और यूपी के बीच सीमा निर्धारित करने वाली नदी का नाम यमुना है।
Uttar Pradesh ki seema

उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े प्रश्न-उत्तर

Uttar Pradesh ki seema से जुड़े कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

1. उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित है?

उत्तर- बलिया

2. उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से मिलती है?

उत्तर- 9 राज्यों से

3. उत्तर प्रदेश के कितने जिले बिहार से सीमा साझा करते हैं?

उत्तर- 5 जिले- गाजीपुर, चंदौली, कुशीनगर, देवरिया और सोनभद्र

4. उत्तर प्रदेश कितने राज्य से घिरा हुआ है?

उत्तर- 9 राज्यों से

5. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा पड़ोसी देश नेपाल मिलाकर कितने राज्यों से मिलती है?

उत्तर- नेपाल बॉर्डर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के बॉर्डर को जोड़ता है।

6. यूपी का कौन सा जिला नेपाल को छूता है?

उत्तर- यूपी का लखीपुर और पीलीभीत नेपाल को छूता है।

7. यूपी का कौन सा जिला मध्य प्रदेश को छूता है?

उत्तर- आगरा और जालौन

8. इंडिया टू नेपाल बॉर्डर का नाम क्या है?

उत्तर- सुगौली संधि रेखा

9. उत्तर प्रदेश के कितने जिलों की सीमा नेपाल से लगती है?

उत्तर- बलरामपुर, श्रावस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत।

10. उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला हिमाचल प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है?

उत्तर-सहारनपुर जिला

FAQs

उत्तर प्रदेश में कितनी सीमा है?

Uttar Pradesh ki seema नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से लगती है।

UP कितने किलोमीटर में बसा है?

उत्तर प्रदेश 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

उत्तर प्रदेश कितने राज्यों से सटा है?

उत्तर प्रदेश नौ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से घिरा है।

उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से गुजरती है?

यूपी की सीमा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरती है।

यूपी की सीमा से कितने राज्य लगते हैं?

उत्तर प्रदेश उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पूर्व में बिहार और दक्षिण-पूर्व में झारखंड और छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है।

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
Uttar Pradesh ki Soil : उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है और कौन सा है यूपी का सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला जिला?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको uttar pradesh ki seema के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*