Uttar Pradesh ki Vidhan Sabha Seat Kitni Hai : उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहां

1 minute read
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। यह राज्य देश के उत्तर-मध्य भाग में है। इस राज्य में सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें जानेंगे।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें

उत्तर प्रदेश राज्य में द्विसदनीय विधायिका है जिसमें एक उच्च सदन विधान परिषद और दूसरा निचला सदन विधानसभा है। यह भारत का सबसे बड़ा विधानमंडल है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 निर्वाचित सदस्य हैं तो इससे आंकलन किया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा का गठन कब हुआ था?

पहली विधान सभा का गठन 8 मार्च, 1952 को किया गया था। तब से इसका गठन 18 बार किया जा चुका है। वर्तमान में 18वीं विधानसभा का गठन 11 मार्च, 2022 को किया गया था। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य के पुनर्गठन और उत्तराखंड के गठन के बाद विधान सभा की ताकत एक मनोनीत एंग्लो-इंडियन सदस्य सहित 404 थी लेकिन वर्तमान में विधानसभा की सदस्य संख्या 403 है।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें

विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है?

25 जनवरी, 2020 को लागू हुए संविधान (104वें संशोधन) अधिनियम, 2019 के बाद एंग्लो इंडियन सदस्य को नामित करने का प्राविधान खत्म कर दिया गया है। विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है और कई बार यह तब तक माना जाता है, जब तक कि इसे इसके कार्यकाल से पहले भंग न किया जाए। 

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कितनी सीट है?

उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें जानने के बाद उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के बारे में जानना जरूरी है। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में वर्तमान में 100 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में विधान मंडल के सदन की शुरुआत ‘इंडियन कौंसिल एक्ट’ 1861 के द्वारा हुई थी।

यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha Kya Hai : विधानसभा क्या है और विधानसभा की सीटें कितनी हैं?

यूपी में कितने विधायक हैं?

उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों के अनुसार विधायकों की संख्या होती है। उत्तर प्रदेश में 403 विधायक हैं। इनमें से कई राजनीतिक पार्टियों के विधायक शामिल होते हैं। विधायकों को विधानसभा सदस्यों के रूप में जाना जाता है। विधायकों का कार्यकाल भी विधानसभा के कार्यकाल के बराबर होता है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य

FAQs

UP में विधानसभा सीट कितनी है?

UP में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।

विधानसभा का मुखिया कौन होता है?

विधानसभा का मुखिया विधानसभा अध्यक्ष होता है।

विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

6 वर्ष का।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें पता चली होंगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*