उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है और क्या है उसका इतिहास?

1 minute read
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में रेलवे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें राज्य के भीतर और बाहर से लोगों और उत्पादों को लाने-ले जाने के लिए रेलवे लाइनों और बुनियादी ढांचे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। उत्तर प्रदेश में 8,546 किमी लंबा रेलवे ट्रैक है। उत्तर प्रदेश में रेलवे, स्टेशन और जंक्शन के प्लेटफाॅर्म और इतिहास से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश लेखपाल, बीडीओ और यूपीपीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
उत्तर प्रदेश का गठन24 जनवरी 1950
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941 (अनुमानित)
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा रेल स्टेशनगोरखपुर जंक्शन। (प्लेटफाॅर्म की लंबाई)

उत्तर प्रदेश के बारे में

वर्ष 1937 में उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाया गया संयुक्त प्रांत (युनाइटेड प्रोविंस) के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इस राज्य या प्रांत का नाम बदल दिया गया और अब इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। वर्तमान में उप्र भारत में सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर रेलवे स्टेशन (प्लेटफाॅर्म की लंबाई के कारण) सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। गोरखपुर जंक्शन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर शहर में है। इसका स्टेशन कोड GKP है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। 

गोरखपुर जंक्शन के बारे में

गोरखपुर जंक्शन उत्तर प्रदेश पूर्वाचल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और इसका निर्माण 1885 में शुरू हुआ था। गोरखपुर जंक्शन पर 10 प्लेटफाॅर्म हैं और इसे दुनिया का सबसे लंबा ट्रेन प्लेटफार्म वाला जंक्शन कहा जाता है जो 1,366 मीटर तक फैला हुआ है।

गोरखपुर जंक्शन पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार, नेपाल और उत्तरी भारत को बिहार से जोड़ता है। रिपोर्ट्स और रिसर्च के अनुसार, गोरखपुर भारतीय रेलवे के टाॅप-100 बुकिंग स्टेशनों में से एक है। 

गोरखपुर जंक्शन का इतिहास

1981 में सबसे पहले गोरखपुर-सीवान खंड को 5 फीट 6 चौड़े गेज में परिवर्तित किया गया था और इसके बाद 1885 में गोरखपुर जंक्शन का निर्माण शुरू हुआ था। 1991 में गोरखपुर-पनियहवा खंड को परिवर्तित किया गया था। 1985 के आसपास गोरखपुर-गोंडा लूप को बदला गया था। 1913 में 127 किलोमीटर लंबे कप्तानगंज-सीवान मीटर-गेज रेलवे का उद्घाटन किया गया। 1925 में 40 किलोमीटर मीटर-गेज नौतनवा शाखा लाइन खोली गई थी। 2011 के आसपास कप्तानगंज-सीवान लाइन को परिवर्तित किया गया था।

इन ट्रेनों के लिए स्पेशल है माना जाता है गोरखपुर जंक्शन

गोरखपुर जंक्शन कई भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां रोजाना लगभग 190 ट्रेनों आती-जाती हैं। कानपुर सेंट्रल, वाराणसी जंक्शन, मथुरा जंक्शन और मुगलसराय उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं जो काफी संख्या में यात्रियों को संभालते हैं।

गोरखपुर से जाने वाली कुछ लोकप्रिय ट्रेनें हैं- कोल्हापुर के लिए Gkp Ltt Express (15018) जो सप्ताह में 7 बार संचालित होती हैं, मुंबई के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस (11016) सप्ताह में 7 बार संचालित होती हैं और MUV इंटरसिटी (15103) मंडुआडीह के लिए सप्ताह में 7 बार संचालित होती हैं। 

वहीं अहमदाबाद जंक्शन से गोरखपुर को जोड़ने वाली 6 साप्ताहिक ट्रेनें हैं, और आसनसोल जंक्शन से गोरखपुर को जोड़ने वाली 1 साप्ताहिक ट्रेनें हैं।

उत्तर प्रदेश में रेलवे से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश में रेलवे से जुड़े प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की संख्या कितनी है?
    उत्तर- 1144.
  2. उत्तर प्रदेश में रेलवे जंक्शन कितने हैं?
    उत्तर- 38.
  3. उत्तर प्रदेश में वाईफ़ाई कनेक्टिविटी वाले स्टेशनों की संख्या कितनी है?
    उत्तर- 649.
  4. उत्तर प्रदेश पहुंचने वाली अन्तर्राज्यीय ट्रेनों की संख्या कितनी हैं?
    उत्तर- 338.
  5. उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रेलवे स्टेशन कौन सी है?
    उत्तर- गोरखपुर जंक्शन। 
  6. यूपी का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन कौन सा है?
    उत्तर- लखनऊ का चारबाग स्टेशन।
  7. यूपी का सबसे लंबा रेल प्लेटफॉर्म कौन सा है?
    उत्तर- गोरखपुर जंक्शन का।
  8. लखनऊ में जंक्शन का नाम क्या है?
    उत्तर- लखनऊ चारबाग जंक्शन।
  9. स्टेशन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
    उत्तर- station.
  10. मथुरा रेलवे जंक्शन कहां है?
    उत्तर-  मथुरा रेलवे जंक्शन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में है।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?
UP GK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं और कब से कब तक रहा उत्तर प्रदेश के सभी सीएम का कार्यकाल?UP GK : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं और क्या है उनका इतिहास
UP GK : उत्तर प्रदेश की फसल क्या है और कृषि के दृष्टिकोण से कैसा है प्रदेश? जानें यहांUP GK : उत्तर प्रदेश में चुनाव कब होते हैं और अब तक कितनी बार चुनाव हो चुके हैं? जानें यहां पूरा इतिहास
उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? जानें यहांउत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह और साथ ही जानिए उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीकों के बारे में

FAQs

भारत का सबसे बड़ा प्लेटफार्म कौन सा है?

वर्तमान में सबसे लंबा कार्यशील प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश का गोरखपुर रेलवे स्टेशन है।

विश्व का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा है?

कर्नाटक में हुबली जंक्शन दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म होगा। गोरखपुर रेलवे प्लेटफॉर्म पर अब यह रिकॉर्ड बरकरार है।

भारत में सबसे छोटे प्लेटफाॅर्म का नाम क्या है?

भारतीय राज्य ओडिशा में IB एक रेलवे स्टेशन है और इसे सबसे छोटा स्टेशन कहा जाता है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है के बारे में पता चला होगा। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*