UP GK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं और कब से कब तक रहा उत्तर प्रदेश के सभी सीएम का कार्यकाल?

1 minute read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

भारत का सबसे अधिक आबादी वाला और चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और इस राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटे हैं और यहां राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री की भी मुख्य भूमिका होती है। उत्तर प्रदेश के गठन के बाद कई मुख्यमंत्रियों ने अपना कार्यकाल पूरा किया है, जिनसे जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
ज़िले75
विधानसभा सीटें403
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहला स्थान रखता है। 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश में 75 जिलें हैं और यहां 403 विधानसभा सीटें हैं। 

यह भी पढ़ें- भारत में राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वह लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो वर्तमान में अपना कार्यकाल चला रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल क्या हैं?

यूपी में अभी तक 21 CM रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल की लिस्ट यहां दी जा रही है-

संख्यामुख्‍यमंत्रीकार्यकाल
1नवाब मुहम्‍मद अहमद सईद खॉं (नवाब छतारी)03-04-1937 से 16-07-1937 (प्रीमियर)
2पंडित गोविन्‍द वल्‍लभ पंत-17-07-1937 से 02-11-1939 (प्रीमियर)
-01-04-1946 से 25-01-1950 (प्रीमियर)
-26-01-1950 से 20-05-1952
-20-05-1952 से 27-12-1954
3डॉ. सम्‍पूर्णानन्‍द-28-12-1954 से 09-04-1957
-10-04-1957 से 06-12-1960
4चन्‍द्रभानु गुप्‍त-07-12-1960 से 14-03-1962
-14-03-1962 से 01-10-1963
5सुचेता कृपलानी02-10-1963 से 13-03-1967
6चन्द्रभानु गुप्त14-03-1967 से 02-04-1967
7चौधरी चरण सिंह03-04-1967 से 25-02-1968
8चन्‍द्रभानु गुप्‍त26-02-1969 से 17-02-1970
9चौधरी चरण सिंह18-02-1970 से 01-10-1970
10त्रिभुवन नारायण सिंह18-10-1970 से 04-02-1971
11कमलापति त्रिपाठी04-04-1971 से 12-06-1973
12हेमवती नन्‍दन बहुगुणा-08-11-1973 से 04-03-1974
-05-03-1974 से 29-11-1975
13नारायण दत्‍त तिवारी21-01-1976 से 30-04-1977
14राम नरेश यादव23-06-1977 से 28-02-1979
15बनारसी दास28-02-1979 से 17-02-1980
16विश्‍वनाथ प्रताप सिंह09-06-1980 से 19-07-1982
17श्रीपति मिश्र19-07-1982 से 02-08-1984
18नारायण दत्‍त तिवारी-03-08-1984 से 10-03-1985
-11-03-1985 से 24-09-1985
19वीर बहादुर सिंह24-09-1985 से 24-06-1988
20नारायण दत्‍त तिवारी25-06-1988 से 04-12-1989
21मुलायम सिंह यादव05-12-1989 से 24-06-1991
22कल्‍याण सिंह24-06-1991 से 06-12-1992
23मुलायम सिंह यादव04-12-1993 से 03-06-1995
24मायावती-03-06-1995 से 18-10-1995
-21-03-1997 से 21-09-1997
25कल्‍याण सिंह21-09-1997 से 12-11-1999
26राम प्रकाश12-11-1999 से 28-10-2000
27राजनाथ सिंह28-10-2000 से 08-03-2002
28मायावती03-05-2002 से 29-08-2003
29मुलायम सिंह यादव29-08-2003 से 13-05-2007
30मायावती13-05-2007 से 15-03-2012
31अखिलेश यादव15-03-2012 से 19-03-2017
32योगी आदित्‍यनाथ19-03-2017 से 25-03-2022
33योगी आदित्‍यनाथ25-03-2022 से वर्तमान।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना है?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विधानसभा का नेता होता है और उसकी नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है। मुख्यमंत्री को वास्तविक कार्यकारी माना जाता है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष का हो सकता है। हालांकि अगर उन्हें अगले चुनाव में भी समर्थन मिलता है तो वह पद पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री को निचले सदन या उच्च सदन से नियुक्त किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- भारत में मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का कार्य क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं जानने के साथ यह समझना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री काम क्या करता है, जिसके बारे में यहां बताया गया हैः

  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना
  • मंत्रियों को विभागों का आवंटन करना
  • नीतियों को बनाने और स्पष्ट करने में भूमिका निभाना
  • कई पदों पर नामांकन के संबंध में राज्यपाल के सलाहकार के रूप में कार्य करना आदि।

यह भी पढ़ें- सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट भारत का नागरिक होना चाहिए
  • कैंडिडेट राज्य विधानमंडल या राज्य विधानसभा का सदस्य होना चाहिए
  • कैंडिडेट के लिए आयुसीमा 25 वर्ष या उससे अधिक हो।
  • एक व्यक्ति जो विधानमंडल का सदस्य नहीं है, उसे मुख्यमंत्री माना जा सकता है, लेकिन उसे अपनी नियुक्ति की तारीख से छह माह में राज्य विधानमंडल के लिए निर्वाचित होना होगा।

संबंधित ब्लाॅग्स

Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?Uttar Pradesh ki Nadiyan : उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
Uttar Pradesh ki Rajdhani : उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?History of UP in Hindi : जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
Uttar Pradesh ki Soil : उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?UP GK : उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
    उत्तर- 26 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रान्त के प्रधान गोविंद वल्लभ पंत राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
  1. मुख्यमंत्री को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
    उत्तर- Chief Minister.
  1. वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं?
    उत्तर- योगी आदित्यनाथ।
  1. 1998 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?
    उत्तर- कल्याण सिंह।
  1. 2002 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?
    उत्तर- मायावती
  1. 1992 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?
    उत्तर- कल्याण सिंह।
  1. यूपी में अब तक कितने मुख्यमंत्री बन चुके हैं?
    उत्तर- यूपी में अब तक 20 व्यक्ति मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  1. मुख्यमंत्री के वेतन और भत्तों का निर्धारण कौन करता है?
    उत्तर- राज्य विधायका।
  1. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति का नाम बताइए?
    उत्तर- गोविन्द बल्ल्भ पंत।
  1. किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
    उत्तर- 25 वर्ष।

FAQs

उत्तर प्रदेश में कुल कितने मुख्यमंत्री हैं?

उत्तर प्रदेश में 1 मुख्यमंत्री होता है।

यूपी 2023 का डिप्टी सीएम कौन है?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं। 

मुलायम सिंह कितनी बार यूपी के सीएम बने?

मुलायम सिंह यादव तीन कार्यकाल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

भारत में कुल कितने मुख्यमंत्री होते हैं?

भारत के राज्यों में मुख्यमंत्री होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*