उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है और साथ ही जानिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में

1 minute read
उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है

भारत का सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का गठन 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देश में सबसे अधिक विधानसभा और लोकसभा सीटे (403 विधानसभा) और (80 लोकसभा) सीटें इसी राज्य की हैं। उत्तर प्रदेश से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश लेखपाल, बीडीओ और यूपीपीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में जानेंगे।

हाइलाइट्स

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
उत्तर प्रदेश का गठन24 जनवरी 1950
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941 (अनुमानित)
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।

उत्तर प्रदेश के बारे में

वर्ष 1937 में उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाया गया संयुक्त प्रांत (युनाइटेड प्रोविंस) के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इस राज्य या प्रांत का नाम बदल दिया गया और अब इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। वर्तमान में उप्र भारत में सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है?

धर्मवीर प्रजापति उत्तर प्रदेश राज्य के पाॅलिटिशियन हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने 26 सितंबर 2021 को औद्योगिक विकास विभाग (department of Industrial Development) का कार्यभार संभाला है। कैंडिडेट्स को बता दें कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल में तीन तरह के मंत्री होते हैं जिनमें कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के अन्य राज्य मंत्रियों के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश में 20 राज्य मंत्री हैं और उनमें मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवन्त सिंह सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय सिंह गंगवार, बृजेश सिंह, के.पी. मलिक, सुरेश राही, सोमेन्द्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरू, रजनी तिवारी, सतीश चन्द्र शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री कौन हैं? (लिस्ट)

उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार (17 जनवरी 2024) तक अपडेटेड राज्य मंत्री (State Ministers) की लिस्ट इस प्रकार हैः

नामराज्य मंत्रीविभाग
मयंकेश्वर शरण सिंहराज्य मंत्रीसंसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
दिनेश खटीकराज्य मंत्रीजल शक्ति
संजीव गोंडराज्य मंत्रीसमाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह ओलखराज्य मंत्रीकृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
अजीत पालराज्य मंत्रीविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी
जसवन्त सिंह सैनीराज्य मंत्रीसंसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास
रामकेश निषादराज्य मंत्रीजल शक्ति
मनोहर लाल मन्नू कोरीराज्य मंत्रीश्रम एवं सेवायोजन
संजय सिंह गंगवारराज्य मंत्रीगन्ना विकास एवं चीनी मिलें
बृजेश सिंहराज्य मंत्रीलोक निर्माण
के.पी. मलिकराज्य मंत्रीवन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
सुरेश राहीराज्य मंत्रीकारागार
सोमेन्द्र तोमरराज्य मंत्रीऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
अनूप प्रधान ”वाल्मीकि”राज्य मंत्रीराजस्व
प्रतिभा शुक्लाराज्य मंत्रीमहिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
राकेश राठौर गुरूराज्य मंत्रीनगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
रजनी तिवारीराज्य मंत्रीउच्च शिक्षा
सतीश चन्द्र शर्माराज्य मंत्रीखाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
दानिश आजाद अंसारीराज्य मंत्रीअल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतमराज्य मंत्रीग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी से पाॅलिटिशियन हैं और वह 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। वह उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो वर्तमान में अपना कार्यकाल चला रहे हैं। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विधानसभा का नेता होता है और उसकी नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है। मुख्यमंत्री को वास्तविक कार्यकारी माना जाता है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष का हो सकता है। मुख्यमंत्री को निचले सदन या उच्च सदन से नियुक्त किया जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का नाम क्या है?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं। वह उत्तर प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। आनंदीबेन पटेल ने गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। किसी भी राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है और वह अपनी इच्छानुसार पद पर बना रहता है।

उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है से जुड़े प्रश्न-उत्तर

वर्तमान में उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है से जुड़े प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश में कितने राज्य मंत्री हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में 20 राज्य मंत्री और 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
  1. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कौन है?
    उत्तर- राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह- संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण संभालते हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री कौन है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हैं। 
  1. उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य क्या हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम यानि उपमुख्यमंत्री हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मिनिस्टर कितने हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 18 कैबिनेट मिनिस्टर हैं।
  1. उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री कौन है?
    उत्तर- उप्र में गिरीश चन्द्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय देखते हैं।
  1. उत्तर प्रदेश के वर्तमान में मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
    उत्तर- योगी आदित्यनाथ।
  1. उत्तर प्रदेश में गुलाब देवी क्या हैं?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में परिवहन मंत्री कौन है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह परिवहन संभालते हैं।
  1. उत्तर प्रदेश में सूर्य प्रताप शाही क्या हैं?
    उत्तर- सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?
UP GK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं और कब से कब तक रहा उत्तर प्रदेश के सभी सीएम का कार्यकाल?UP GK : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं और क्या है उनका इतिहास
UP GK : उत्तर प्रदेश की फसल क्या है और कृषि के दृष्टिकोण से कैसा है प्रदेश? जानें यहांUP GK : उत्तर प्रदेश में चुनाव कब होते हैं और अब तक कितनी बार चुनाव हो चुके हैं? जानें यहां पूरा इतिहास
उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? जानें यहांउत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह और साथ ही जानिए उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीकों के बारे में

FAQs

यूपी की राजधानी कौन सा जिला है?

लखनऊ जिला, यूपी की राजधानी है।

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी राजधानी है?

उत्तर प्रदेश की एक राजधानी लखनऊ है।

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर- उप्र का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री कौन है के बारे में पता चला होगा। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*