World Lion Day 2024 : क्यों मनाया जाता है विश्व शेर दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व   

1 minute read
World Lion Day in hindi

विश्व शेर दिवस हर साल 10 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्वभर में शेरों की घटती आबादी को देखते हुए बिग कैट रेस्क्यू द्वारा इस दिन मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य शेरों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करना है। दुनियाभर में तस्करी और अवैध शिकारी के चलते शेर की प्रजातियां और संख्या विलुप्त होती जा रही हैं, जिसके लिए इन्हें संरक्षण प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विश्व शेर दिवस का इतिहास (History of World Lion Day in Hindi), महत्व और अन्य सभी जानकारी दी गई हैं। 

विश्व शेर दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना बिग कैट रेस्क्यू टीम द्वारा की गई थी, जिसमें नेशनल ज्योग्राफिक ऑर्गनाइजेशन भी शामिल हुआ था। इस दिन का मुख्य उद्देश्य शेरों और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

यह भी पढ़ें : यहाँ देखिए अगस्त 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व शेर दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व शेर दिवस का इतिहास (History of World Lion Day in Hindi) यहाँ दिया गया है : 

  • विश्व शेर दिवस की स्थापना 2013 में बिग कैट रेस्क्यू द्वारा की गई थी, जो शेरों को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त अभयारण्य है।
  • इसकी सह-स्थापना डेरेक और बेवर्ली जौबर्ट ने की थी, जिन्होंने शेरों की घटती आबादी और उनके प्राकृतिक आवासों में उनके सामने आने वाले खतरों को उजागर करने की तत्काल आवश्यकता को पहचाना।
  • ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ के सहयोग से जौबर्ट्स ने 2009 में बिग कैट इनिशिएटिव (BCI) की शुरुआत की।
  • 2013 में जौबर्ट्स ने ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ और बिग कैट इनिशिएटिव दोनों के प्रयासों को एक ही बैनर के तहत एकजुट किया, जिसका लक्ष्य जंगल में रह रहें शेरों की आबादी की सुरक्षा करना था।

विश्व शेर दिवस का महत्व क्या है?                

विश्व शेर दिवस का महत्व (Importance of World Lion Day in Hindi) यहाँ दिया गया है : 

  • विश्व शेर दिवस, शेरों और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित दिन है। 
  • यह दिवस शेरों के निवास स्थान की हानि, अवैध शिकार और मानव-वन्यजीव संघर्ष सहित खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। 
  • यह दिवस स्थानीय और वैश्विक समुदायों को संरक्षण गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
  • विश्व शेर दिवस हमारे पारिस्थितिक तंत्र में शेरों के महत्व और उनके अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता को उजागर करने का एक मौका है।
  • शेरों और उनकी संरक्षण आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करके, यह दिन समर्थन और कार्रवाई को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • व्यक्तियों और समुदायों को एकजुट करके, यह दिन शेरों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।

विश्व शेर दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

यह दिन शेरों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। शेरों की संख्या दुनिया भर में तेजी से घट रही है और उनका प्राकृतिक आवास भी खतरे में है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शेरों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना और उनके संरक्षण के लिए कार्य करना है। विभिन्न संगठन और संस्थान इस दिन को लेकर शिक्षा, अभियानों और कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, ताकि लोगों को शेरों की स्थिति और उनकी सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया जा सके। 

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए शेर के बारे में 10 ज्ञानवर्धक लाइन 

भारत में शेरों की संख्या

भारत दुनिया में एकमात्र देश हैं जहां एशियाई शेर हैं। साल 2015 में भारत में शेरों की आबादी 525 थी, जो की 2020 में बढ़कर 675 हो गई थी। 

भारत में शेरों के संरक्षण हेतु प्रयास

भारत में शेरों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं, जिसके बारे में यहाँ बताया जा रहा है : 

  • भारत में शेरों के संरक्षण के लिए सबसे प्रमुख स्थान गिर राष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park) है, जो गुजरात में स्थित है। यहाँ एशियाई शेरों की एकमात्र जंगली आबादी पाई जाती है।
  • शेरों की आबादी को बढ़ाने के लिए कई प्रजनन कार्यक्रम चलाए गए हैं। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत शेरों के प्रजनन के लिए बेहतर वातावरण और स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की जाती है।
  • शेरों और अन्य वन्यजीवों के खिलाफ शिकार और अवैध व्यापार को रोकने के लिए कठोर कानून और सुरक्षा उपाय किए जाते हैं।
  • स्थानीय समुदायों को वन्यजीव संरक्षण में शामिल किया जाता है। उन्हें शेरों के महत्व और उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि वे संरक्षण प्रयासों में सहयोग कर सकें।
  • लोगों को शेरों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इससे लोगों में संरक्षण के प्रति जागरूकता और समझ बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : जानिए वर्ल्ड लायन डे का क्या है इतिहास और पढ़ें इससे संबंधित स्पेशल कोट्स

विश्व शेर दिवस 2024 थीम 

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। लेकिन विश्व शेर दिवस 2024 की थीम की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम ‘प्रोटेक्टिंग ए वल्नरेबल स्पीशीज’ (Protecting a Vulnerable Species) रखी गई थी। 

विश्व शेर दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व शेर दिवस (World Lion Day in Hindi) दुनिया भर में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जिसके बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • शेरों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, संगठनों और मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। 
  • विभिन्न फंडरेज़िंग इवेंट्स का आयोजन करके भी इस दिवस को मनाया जाता है। 
  • इस दिन सोशल मीडिया पर शेरों के संरक्षण से संबंधित पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा की जाती है, जिससे की अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके।
  • शेरों और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी देने वाली एजुकेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग शेरों के महत्व को समझ सकें और उनकी सुरक्षा में योगदान दे सकें।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय पशु बाघ पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध, यहाँ देखें सैम्पल्स 

विश्व शेर दिवस से जुड़े तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार शेर से जुड़े तथ्य यहाँ दिए गए हैं : 

  • एक वयस्क शेर की तेज दहाड़ 8 किलोमीटर दूर से सुनी जा सकती है।
  • शेर के समूह को प्राइड कहा जाता है।
  • इस दिन लोग शेरों के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के साथ जुड़ते हैं और उनके अभियानों का समर्थन करते हैं।
  • शेर 81 ​​किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दौड़ते हैं। 
  • शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है। 
  • शेर अँधेरे में इन्सान से 6 गुना अच्छी तरह से देख सकता है।
  • एक शेर एक दिन में 20 घंटों तक सो सकता है।
  • शेरों का मुख्य काम होता है अपने झुंड की रक्षा करना। 
  • शेर का आहार मुख्य रूप से मांस है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर अनमोल विचार

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर अनमोल विचार यहाँ दिए गए हैं : 

  • “जंगल ही बाघों का घर होता है, जिसको नष्ट होने से बचाकर ही हम बाघों को बचा सकते हैं।”
  • “बाघ ही सही मायनों में सुंदरता, बहादुरी, ताकत और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक होते हैं। इन्हें बचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।”
  • “अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें बाघ संरक्षण के लिए प्रेरित करता है और समाज को जागरूक कर सकते हैं।”
  • “हर जिम्मेदार नागरिक को अपने कर्त्तव्य का पालन करना चाहिए और बाघों को विलुप्त होने से बचाना चाहिए।”
  • “अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस विद्यार्थियों को बाघों के महत्व के बारे में बताता है, साथ ही विद्यार्थियों को बाघ संरक्षण के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है।”
  • “पृथ्वी पर सभी का समान अधिकार होता है, मानव को इस बात को गंभीरता से समझना चाहिए ताकि प्रकृति और सभी जीव प्राणियों के साथ एक बेहतर समन्वय बनाया जा सके।”

FAQs

विश्व शेर दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व शेर दिवस को मनाने की शुरुआत डेरेक और बेवर्ली जौबर्ट ने जंगल में शेरों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के इरादे से की थी।

विश्व शेर दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व शेर दिवस हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है। 

विश्व शेर दिवस पहली बार कब मनाया गया?

विश्व शेर दिवस पहली बार साल 2013 में मनाया गया। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Lion Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*