5 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
5 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है
Which day is celebrated on 5 October

प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पूरे विश्व के शिक्षकों को समर्पित होता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), यूनिसेफ और एजुकेशन इंटरनेशनल (EI) के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है। इस दिन दुनियाभर के शिक्षक संघों का आभार प्रकट किया जाता है। इस ब्लॉग में आप 5 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है? इससे संबंधित जानकारी पायेंगें।

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विश्व शिक्षक दिवस पर, शिक्षकों की सेवाओं और शिक्षा में उनके योगदान को और शिक्षकों द्वारा छात्रों और समाज के विकास के लिए उनकी भूमिका और महत्व की सराहना की जाती है। इसके साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षकों को तैयार करना और यह गारंटी देना है कि भविष्य की आवश्यकताओं को शिक्षकों द्वारा पूरा किया जाता रहेगा।

विश्व शिक्षक दिवस 2023 थीम

विश्व शिक्षक दिवस की प्रत्येक वर्ष एक थीम होती है, जिस पर कार्य किया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2021 का विषय था ” शिक्षक शिक्षा पुनर्प्राप्ति के केंद्र में ” और विश्व शिक्षक दिवस 2022 की थीम थी “शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है”। संयुक्त राष्ट्र (यूनेस्को) ने शिक्षक दिवस के लिए यह थीम कोविड-19 महामारी के महत्वपूर्ण चरणों में उनके दृढ़ और मेहनती प्रयासों के सम्मान में प्रस्तुत किया था। वहीं वर्ष 2023 की थीम “हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है: शिक्षकों की कमी को दूर करने की वैश्विक अनिवार्यता (“The teachers we need for the education we want: The global imperative to reverse the teacher shortage”.)” है।

विश्व शिक्षक दिवस 2023 समारोह

 पहला विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर 1994 को शिक्षकों की स्थिति से संबंधित 1966 की ILO/UNESCO अनुशंसा की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।इस दिन विश्व में कई देशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही विश्व शिक्षक दिवस 2023 के मौके पर यूनेस्को मुख्यालय, पेरिस, फ्रांस में एक समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन यूनेस्को के महानिदेशक द्वारा किया जाएगा।

FAQs

5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रुप में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस की शुरुआत कब से हुई?

शिक्षक दिवस की शुरुआत 1994 में 5 अक्टूबर को हुई थी।

विश्व का पहला शिक्षक कौन है?

विश्व का पहला शिक्षक कन्फ्यूशियस है।

भारत के प्रथम शिक्षक कौन है?

भारत के प्रथम शिक्षक सावित्रीबाई फुले है।

25 नवंबर को कौन सा देश शिक्षक दिवस मनाता है?

इंडोनेशिया

उम्मीद है कि 5 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है यह आपको पता चल गया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स से सम्बंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*