शेर एक ऐसा जानवर है जिसका नाम सुनते ही हमारे मन में एक भयानक और खतरनाक जानवर की तस्वीर आ जाती है। शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है और यह बचपन से ही खूंखार होते हैं। शेरों के महत्व और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल दुनिया भर में 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस का वैश्विक आयोजन किया जाता है। जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम Facts About Lion in Hindi के बारे में जानेंगे।
Facts About Lion in Hindi
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Facts About Lion in Hindi यहाँ दिए गए है :
- हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।
- एक एडल्ट शेर की दहाड़ 8 किमी दूर तक सुनी जा सकती है।
- अफ़्रीकी शेर सहारा रेगिस्तान के दक्षिण से लेकर दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी भाग तक रहते है और एशियाई शेर पश्चिमी भारत के गिर वन में रहते है।
- एक नर शेर का वजन 330 से 550 पाउंड तक होता है, जबकि एक मादा शेर का वजन 265 से 395 पाउंड के बीच होता है।
- शेर बिल्ली प्रजाति का सदस्य है जिसे बड़ी बिल्ली के नाम से जाना जाता है।
- नर शेर की ऊंचाई 1.2 मीटर और शरीर की लंबाई 3.3 मीटर होती है. जबकि मादा शेर या शेरनी की ऊंचाई 1.1 मीटर और लंबाई 2.4 मीटर होती है।
- शेर आमतौर पर 10 या 15 जानवरों के समूह में रहते हैं जिन्हें प्राइड कहा जाता है।
- नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार जंगल में शेर औसतन 12 साल से लेकर 16 साल तक जीवित रहते हैं और कैद में वह 25 साल तक जीवित रहते हैं।
- शेर 81 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दौड़ते हैं।
- शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है जो अधिकतर विशाल घास के मैदानों में रहना पसंद करता है।
- शेरों के झुण्ड में अधिकतर शेरनी शिकार करती है।
- शेर 2 हफ्ते तक बिना पानी पिए रह सकते हैं।
- शेर अँधेरे में इन्सान से 6 गुना अच्छी तरह से देख सकता है।
- शेर अक्सर रात को शिकार करते है, क्योंकि रात में उनके शिकार की सफलता का दर 60 प्रतिशत तक होती है।
- मादा शेर को एक दिन में 5 किलो मीट चाहिए होता है जबकि नर शेर को 7 किलो या उससे अधिक।
जंगल के राजा से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य
जंगल के राजा से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य यहाँ बताए गए है :
- जब शेर जमीन पर चलता है तो उसकी एड़ी जमीन से नहीं छूती।
- एक शेर एक दिन में 20 घंटों तक सो सकता है।
- अधिकतर शेर अफ़्रीका के जंगलों में रहते हैं।
- शेर सभी बड़ी बिल्लियों में सबसे आलसी माने जाते हैं।
- शेरों का मुख्य काम होता है अपने झुंड की रक्षा करना।
- शेरों की उम्र का पता उनके चेहरे के आसपास के बड़े-बड़े बालों से चलता है। ये जितने गहरे रंग के होंगे, शेर की उम्र उतनी ज्यादा मानी जाती है।
- अफ़्रीकी शेर ‘प्राइड्स’ नामक समूहों में रहते हैं।
- शेरनियाँ घमंड में आकर पहले से प्रभावशाली बूढ़े नर को उत्तेजित कर सकती हैं और मार सकती हैं।
- शेर का आहार मुख्य रूप से मांस है।
- शेरनी आने बच्चे को जन्म देने के अगले छह सप्ताह तक बच्चे को बाकी सभी से छिपाकर रखती है।
सम्बंधित ब्लॉग
उम्मीद है आपको Facts About Lion in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।