Today’s Current Affairs in Hindi | 12 मई 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 12 May 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज है बुद्ध पूर्णिमा

  • आज बुद्ध पूर्णिमा (Budh purnima 2025) है। गौतम बुद्ध का जन्म और परिनिर्वाण आज ही के दिन हुआ था। उन्हें बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे निर्वाण की प्राप्ति हुई थी।
  • बताना चाहेंगे बुद्ध पूर्णिमा भारत, नेपाल, भूटान, बर्मा, थाईलैंड, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, तिब्बत, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया और श्रीलंका के बौद्धों और हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है 

  • हर साल 12 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन नर्सों के योगदान को उजागर करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाते हैं। 
  • वहीं अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) को समर्पित है। 12 मई को नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उनकी स्मृति में हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच आज दोपहर 12 बजे होगी वार्ता

  • भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों यानी DGMO के बीच सोमवार 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत होगी ताकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लंबे समय तक बनाए रखने के तौर-तरीकों पर चर्चा की जा सके।

आयुष मंत्रालय ने अपना साप्ताहिक योग पॉडकास्ट लॉन्च किया

  • हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अपना साप्ताहिक योग पॉडकास्ट लॉन्च किया है। यह डिजिटल पहल नई दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा शुरू की गई है। 
  • इस पॉडकास्ट का उद्देश्य प्राचीन प्रथाओं को आधुनिक जीवन शैली के साथ मिलाकर योग के शाश्वत ज्ञान को हर घर तक पहुँचाना है।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल तट पर पहुँचने का अनुमान लगाया 

  • मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल तट पर पहुँचने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 
  • वहीं सामान्य तिथि से पाँच दिन पहले इस मॉनसून के पहुंचने से खरीफ की बुआई और पैदावार अच्‍छी होने और जलाशयों का स्तर बढ़ने की उम्‍मीद है।

महिला क्रिकेट: भारत ने तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला जीती 

  • महिला क्रिकेट में, भारत ने तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला जीत ली है। 11 मई को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने कोलंबो में श्रीलंका को 97 रन से हराया है। 
  • बताना चाहेंगे भारत की उप-कप्‍तान स्मृति मंधाना ने शानदार 116 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्‍ठ खिलाडी घोषित किया गया। जबकि गेंदबाज़ स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

दिल्ली विधानसभा का सत्र 13 मई से शुरू होगा

  • दिल्ली विधानसभा का सत्र मंगलवार 13 मई से शुरू होगा। यह सत्र आठवीं विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा भाग है। बताना चाहेंगे बजट सत्र के पहले भाग के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना पहला बजट पेश किया था। 
  • इस दौरान, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बजट पेश किया था।

अमेरिका ने जिनेवा में चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की

  • अमेरिका का चीन के साथ व्यापार समझौता हो गया है। बता दें कि व्हाइट हाउस ने जेनेवा में हुए इस समझौते की घोषणा की है। वहीं अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के अनुसार समझौते का ब्योरा 12 मई को साझा किया जाएगा।

तिब्बत में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 5.7

  • तिब्बत में सोमवार 12 मई को सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

गाजा में अंतिम जीवित अमेरिकी बंधक को संघर्षविराम प्रयासों के तहत रिहा किया जाएगा 

  • हमास ने संघर्ष विराम प्रयासों के तहत गाज़ा में अमरीका के आखिरी जीवित बंधक एडन अलेक्जेंडर (Edan Alexander) को रिहा करने की घोषणा की है।

12 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच चौथे दौर की वार्ता कहां संपन्न हुई है? 

(A) मस्कट
(B) दोदोमा 
(C) नई दिल्ली 
(D) वाशिंगटन डीसी
उत्तर- मस्कट

2. गौतम बुद्ध के जन्म, संबोधि और परिनिर्वाण की याद में, आज कहां वेसाक पोया मनाया जाएगा?

(A) नेपाल 
(B) कंबोडिया 
(C) वियतनाम 
(D) श्रीलंका
उत्तर- श्रीलंका 

3. उत्तराखंड के किस जिले को जल्द ही आधुनिक लॉन्ग रेंज इमरजेंसी सायरन से लैस किया जाएगा?

(A) हरिद्वार 
(B) नैनीताल 
(C) देहरादून 
(D) ऋषिकेश 
उत्तर- देहरादून 

4. पंजाब ने सैन्य जरूरतों के लिए किस पड़ोसी राज्य को अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला किया है?

(A) हरियाणा 
(B) राजस्थान 
(C) हिमाचल प्रदेश 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- राजस्थान 

5. तीरंदाजी विश्व कप स्‍टेज-2 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?

(A) पांच 
(B) सात 
(C) आठ 
(D) दस 
उत्तर- सात 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*