भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे देश के उन महान व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असाधारण सेवा या प्रदर्शन किया हो। यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल जैसे क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाले नागरिकों को दिया जाता है। परिणामस्वरूप इसके बारे में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। इसलिए इस लेख में आपके लिए भारत रत्न से सम्मानित महान हस्तियों की सूची (Bharat Ratna List in Hindi) की संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।
This Blog Includes:
भारत रत्न क्या है?
राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न प्रदान करती है। यह पुरस्कार भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के सात साल बाद 1954 में शुरू किया गया था। उस वर्ष चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ सीवी रमन को यह सम्मान दिया गया था। पुरस्कार में एक पदक और राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र शामिल होता है।
भारत रत्न की शुरुआत कब हुई?
भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। यह सम्मान शुरू में केवल कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन वर्ष 2011 में इसमें “किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा” को शामिल किया गया, जिसमें सार्वजनिक जीवन और खेल जगत को भी सम्मिलित किया गया।
बताना चाहेंगे इस पुरस्कार में किसी प्रकार की नकद राशि नहीं दी जाती, बल्कि एक ताम्र-पत्र और पदक दिया जाता है, जिसमें पीपल के पत्ते की आकृति होती है और उस पर ‘भारत रत्न’ अंकित होता है। सही मायनों में यह सम्मान केवल भारतीय नागरिकों को ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए किए गए कार्यों के आधार पर विदेशी नागरिकों भी दिया जा सकता है।
भारत रत्न के लिए आवश्यक चयन प्रक्रिया
बताना चाहेंगे भारत रत्न के लिए किसी औपचारिक नामांकन प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसे भारत सरकार की ओर से सीधे ही प्रदान किया जाता है। देखा जाए तो इसका निर्णय भारत के प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
भारत रत्न पुरस्कार सबसे पहले किसे मिला?
पहली बार भारत रत्न पुरस्कार को वर्ष 1954 में तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा नामित तीन लोगों को प्रदान किया गया था, जिसके बारे में यहाँ बताया गया है :
- सी. राजगोपालाचारी : उन्हें विश्व शांति के लिए उनके काम के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जहां उन्होंने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध किया था।
- सर्वपल्ली राधाकृष्णन : भारत के दूसरे राष्ट्रपति को उनके काम और शिक्षा संरचना पर प्रभाव के कारण भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसने इतिहास रचा। उनके जन्मदिन यानी 5 सितंबर को हम हर साल शिक्षक दिवस भी मनाते हैं।
- सीवी रमन: वह एक प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे और उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें भारत रत्न मिला था। भौतिकी में उनके योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2024 में भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों की सूची – Bharat Ratna List in Hindi 2024
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न आजादी के बाद से अब तक कई महान हस्तियों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा चुका है। इस अवाॅर्ड के लिए देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से सिफारिश करते हैं जिसके बाद यह अवार्ड प्रदान किया जाता है। वर्ष 2024 में भारत रत्न पुरस्कार देश के लिए अपना अतुलनीय योगदान देने वाले 5 महान लोगों को दिया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामी नाथन, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाडी और बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। भारत रत्न से सम्मानित 2024 की हस्तिओं के बारे में यहाँ बताया गया है :
साल | नाम |
2024 | पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव |
2024 | पूर्व PM चौधरी चरण सिंह |
2024 | एमएस स्वामीनाथन |
2024 | लालकृष्ण आडवाणी |
2024 | कर्पूरी ठाकुर। |
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का भारत रत्न अवार्ड उनके बेटे – पी वी प्रभाकर राव ने, एम एस स्वामीनाथन का भारत रत्न अवार्ड उनकी बेटी डा. नित्या राव ने, कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न अवार्ड उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने और चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न अवार्ड उनके ग्रैंड सन जयंत चौधरी ने रिसिव किया। इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों की सूची – Bharat Ratna List in Hindi
यहाँ वर्ष 1954 से लेकर वर्ष 2024 तक भारत रत्न से सम्मानित महान हस्तियों की सूची (Bharat Ratna List in Hindi) की जानकारी दी गई है, जो इस प्रकार है –
वर्ष | नाम | क्षेत्र |
1954 | सी. राजगोपालाचारी | सार्वजनिक सेवा |
1954 | सरवेपल्ली राधाकृष्णन | शिक्षा, दर्शन |
1954 | सी. वी. रमन | विज्ञान |
1955 | भगवान दास | शिक्षा, सामाजिक सुधार |
1955 | एम. विश्वेश्वरैया | इंजीनियरिंग, सार्वजनिक सेवा |
1955 | जवाहरलाल नेहरू | स्वतंत्रता संग्राम, सार्वजनिक सेवा |
1957 | गोविंद बल्लभ पंत | स्वतंत्रता संग्राम, सार्वजनिक सेवा |
1958 | ढोंडो केशव कारवे | महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार |
1961 | विद्यानाथ झा | चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति |
1961 | पुरुशोत्तम दास टंडन | भाषा आंदोलन (हिंदी), स्वतंत्रता संग्राम |
1962 | राजेंद्र प्रसाद | सार्वजनिक सेवा |
1963 | जाकिर हुसैन | सार्वजनिक सेवा, शिक्षा |
1963 | पांडुरंग वामन काणे | संस्कृत, विद्वत्ता |
1966 | लाल बहादुर शास्त्री | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1971 | इंदिरा गांधी | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1975 | वी. वी. गिरी | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1976 | के. कामराज | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1980 | मदर टेरेसा | सामाजिक-धार्मिक सेवा |
1983 | विनोबा भावे | गैर-हिंसात्मक सामाजिक सुधार |
1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान | सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन (विदेशी) |
1988 | एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) | सिनेमा, राजनीति, सांस्कृतिक कार्य |
1990 | भीमराव अंबेडकर | सामाजिक न्याय, संविधान निर्माण |
1990 | नेल्सन मंडेला | स्वतंत्रता आंदोलन, विदेश (SA) |
1991 | राजीव गांधी | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1991 | सरदार पटेल | सार्वजनिक सेवा, आज़ादी में भूमिका |
1991 | मोरारजी देसाई | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
1992 | अबुल कलाम आज़ाद | शिक्षा, स्वतंत्रता आंदोलन |
1992 | जे. आर. डी. टाटा | उद्योग, आर्थिक विकास |
1992 | सत्यजीत रे | सिनेमा, साहित्य, कला |
1997 | अरुणा आसफ़ अली | स्वतंत्रता आंदोलन |
1997 | गुलजारीलाल नंदा | सार्वजनिक सेवा, अर्थव्यवस्था |
1997 | ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | विज्ञान, मिसाइल/महाबिकाश |
1998 | एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी | संगीत, कला |
1998 | चिदम्बरम सुब्रमणियम | सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन |
1999 | जयप्रकाश नारायण | स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक कार्य |
1999 | अमर्त्य सेन | अर्थशास्त्र, दर्शन |
1999 | गोपीनाथ बोरडोलोई | सार्वजनिक सेवा, राज्य निर्माण |
1999 | रवि शंकर | संगीत, सांस्कृतिक कार्य |
2001 | लता मंगेशकर | संगीत |
2001 | बिस्मिल्लाह खान | संगीत |
2009 | भीमसेन जोशी | संगीत |
2014 | सी. एन. आर. राव | विज्ञान |
2014 | सचिन तेंदुलकर | खेल (क्रिकेट) |
2015 | मदन मोहन मालवीय | शिक्षा, राजनीति |
2015 | अटल बिहारी वाजपेयी | राजनीति, सार्वजनिक सेवा |
2019 | प्रणब मुखर्जी | सार्वजनिक सेवा, राजनीति |
2019 | ननाजी देशमुख | सामाजिक कार्य |
2019 | भूपेन हजारिका | संगीत, कला |
2024 | करपूरी ठाकुर (पोस्टह्युमस) | राजनीति, सामाजिक न्याय |
2024 | लाल कृष्ण आडवाणी (पोस्टह्युमस) | राजनीति, सार्वजनिक सेवा |
2024 | चरण सिंह (पोस्टह्युमस) | राजनीति, ग्रामीण विकास |
2024 | पी. वी. नरसिम्हा राव | राजनीति (प्रधानमंत्री) |
2024 | एम. एस. स्वामिनाथन | कृषि विज्ञान (“हरित क्रांति”) |
FAQs
एक प्रमाणपत्र और एक मेडल।
इंदिरा गांधी।
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
5 महिलाओं को।
लाल बहादुर शास्त्री।
भारत में कुल 53 लोगों को भारत रत्न मिला है।
वर्ष 1954 में पहला भारत रत्न “सर्वपल्ली राधाकृष्णन , सर सीवी रमन और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी” को मिला था।
सबसे कम उम्र में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को मिला है।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो कि पहली महिला थीं जिन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान मिला था।
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत रत्न से सम्मानित महान हस्तियों की सूची (Bharat Ratna List in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।