World Cartoonist Day 2024 : 5 मई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व कार्टूनिस्ट दिवस? जानिए इतिहास, महत्व और प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट लिस्ट

1 minute read
World Cartoonist Day in Hindi

हर साल 5 मई के दिन अंतराष्ट्रीय कार्टूनिस्ट दिवस मनाया जाता है। अंतराष्ट्रीय कार्टूनिस्ट दिवस कॉमिक्स के पीछे की रचनात्मक प्रतिभाओं की सराहना करता है। इस दिवस को मनाने का मतलब सिर्फ इन कलाकारों को सम्मानित करना ही नहीं बल्कि मनोरंजक तरीकों से शिक्षित करना भी है। यह दिवस संस्कृति, हास्य और राजनीति पर कार्टूनिस्टों के काम के प्रभाव को पहचानने के बारे में भी है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम विश्व कार्टूनिस्ट दिवस (World Cartoonist Day in Hindi) के बारे में जानेंगे।  

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस का संक्षिप्त विवरण

5 मई को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस मनाया जाता है, जो कार्टूनिस्टों और उनके काम की सराहना करता है। यह दिवस 1940 से मनाया जा रहा है। इस दिवस को पहली बार दुनिया भर के कार्टूनिस्टों को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल कार्टूनिस्ट सोसाइटी द्वारा कार्टून इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और समाज पर उनके प्रभाव को पहचानने के लिए 1990 के दशक में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल कार्टूनिस्ट सोसाइटी के सदस्यों ने की थी। यह दिन कार्टून बनाने की कला के बारे में बताता है और इस दिवस को पहली बार साल 1999 में मनाया गया था। विश्व कार्टूनिस्ट दिवस दुनिया भर के कार्टूनिस्टों की सराहना करने और उन्हें सम्मान देने का दिन है।

यह भी पढ़ें : कार्टूनिस्ट कैसे बनें?

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 5 मई को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस मनाया जाता है। विश्व कार्टूनिस्ट दिवस उन सभी कलाकारों और उनके द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्टून के डिज़ाइन की सराहना करता है साथ ही यह दिवस हमारे जीवन में हास्य और मनोरंजन भी लाता है। 

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस का महत्व क्या है?

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस एक ऐसा दिन है जो कार्टूनिंग के आर्ट के बारे में दुनियाभर में बताता है। यह दिन उन कार्टूनिस्टों की कड़ी मेहनत को लेकर जश्न मनाता है जो अपनी प्रतिभा का उपयोग करके लोगों को हंसाने का काम करते हैं। 

कार्टून सालों से हमारी संस्कृति का एक हिस्सा रहा है। यह दिन उन प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों की कला का भी सम्मान करता है जिन्होंने उद्योग जगत पर अपनी छाप छोड़ी है, जैसे चार्ल्स शुल्ज़, वॉल्ट डिज़्नी और डॉ. सीस। विश्व कार्टूनिस्ट दिवस कार्टून के रचनात्मक आईडिया का जश्न मनाता है।

यह भी पढ़ें : विश्व अस्थमा दिवस का महत्व, कारण एवं बचाव

प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट

World Cartoonist Day in Hindi में कुछ प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट के बारे में यहाँ बताया जा रहा है : 

1.  केशवा शंकर पिल्लई : केशव शंकर पिल्लई भारत के एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट थे। उन्हें भारत में ‘राजनीतिक कार्टूनिंग के जनक’ के रूप में जाना जाता है। शंकर पिल्लई का जन्म 31 जुलाई 1902 को केरल में हुआ था। उन्होंने ‘इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम’ बनाया जो दुनिया भर में मशहूर है। 1948 में उन्होंने ‘शंकर वीकली’ नामक एक पत्रिका शुरू की जिसने अन्य कार्टूनिस्टों के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की। कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार से कई पुरस्कार मिले। साथ ही शंकर पिल्लई ने ‘चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट’ और ‘इंटरनेशनल डॉल्स म्यूज़ियम’ की भी स्थापना की। 

2. आर के लक्ष्मण : रासीपुरम कृष्णास्वामी लक्ष्मण भारत के एक प्रसिद्ध लेखक और कलाकार थे जो अपने मज़ेदार चित्रों और कहानियों से लोगों को हँसाने के लिए जाने जाते थे। वह ‘द कॉमन मैन’ नामक अपने कार्टून करैक्टर और द टाइम्स ऑफ इंडिया नामक अखबार में अपने दैनिक कार्टून के लिए लोकप्रिय हो गए, जिसे उन्होंने 1951 में बनाना शुरू किया था। लक्ष्मण थी। टाइम्स ऑफ इंडिया में सफलता पाने से पहले उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों के लिए काम किया। उनके काम को इतना पसंद किया गया कि उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी बनवाया गया।

3. मारियो मिरांडा : मारियो डी मिरांडा का जन्म 1926 में भारत में हुआ था और उनके कार्टून हमेशा रोजमर्रा की जिंदगी होते थे। उनके कार्टून टाइम्स ऑफ इंडिया और इकोनॉमिक टाइम्स जैसे अखबारों में प्रकाशित होते थे और उन्हें इलस्ट्रेटेड वीकली नामक मैगज़ीन में उनके काम के लिए जाना जाता था। उनके कार्टून आज भी मुंबई के कैफ़े मोंडेगर में देखे जा सकते हैं। मारियो एक प्रतिभाशाली कार्टूनिस्ट थे, जिन्हें उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले। 

4. प्राण कुमार शर्मा : प्राण कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट थे जिन्होंने चाचा चौधरी और साबू जैसे लोकप्रिय कार्टून करैक्टर बनाए। उन्होंने 1960 में कार्टून बनाना शुरू किया और बाद में इन पात्रों की विशेषता वाली कॉमिक पत्रिकाएँ प्रकाशित की। प्राण को कार्टून की दुनिया में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिले और उन्हें भारत में कॉमिक्स को लोकप्रिय बनाने के लिए पहचाना गया।

5. विजय नारायण सेठ : विजय नारायण सेठ जिन्हें विंस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भारतीय कार्टूनिस्ट थे जिनका जन्म 1944 में हुआ था। उन्होंने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा से कार्टून कला सीखी और राजनीतिक कार्टून बनाना शुरू किया। उन्होंने ‘हिम्मत’ नामक पत्रिका के लिए काम किया और विज्ञान, व्यवसाय और राजनीति जैसे विभिन्न विषयों पर कार्टून बनाए। वह 1976 में ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ मैगज़ीन में योगदान देने वाले पहले भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है विश्व एथलेटिक्स दिवस की थीम, इतिहास और महत्व

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस से जुड़े तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए World Cartoonist Day in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं : 

  • 5 मई को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस उन प्रतिभाशाली कलाकारों की कला का जश्न मनाता है जो कॉमिक से लेकर एनिमेटेड चीजों तक अपने कार्टूनों के माध्यम से खुशी के विचार फैलते हैं।
  • द सिम्पसंस 1989 से प्रसारित हो रहा है, जिससे यह अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला एनिमेटेड शो बन गया है।
  • दुनिया का सबसे मशहूर कार्टून शो टॉम जैरी है। इस शो को बच्चों से लेकर बड़े लोग आज भी पसंद करते हैं। 
  • कुछ सबसे लोकप्रिय कार्टून जैसे “ड्रैगन बॉल”, “पोकेमॉन” और “नारुतो” जापान में बनाए गए हैं।
  •  5 मई 1999 को पहेली बार कार्टूनिस्ट डे मनाया गया था। 
  • टॉम एंड जेरी का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है और दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में टीवी पर दिखाया गया है।
  • रिचर्ड एफ आउटकल्चर ने 1895 में ‘येलो किड’ पेश किया, जो की पहला कार्टून करैक्टर था। 
  • फैंटास्मागोरी को दुनिया का सबसे पुराना कार्टून माना जाता है।
  • केशव शंकर पिल्लई को भारत कार्टून कला का पितामह कहा जाता है।
  • मिकी वाल्ट डिज़्नी का बनाया हुआ सब्से पहला और सबसे लोकप्रिय कार्टून है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

FAQs

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है। 

कार्टूनिस्ट कौन होते हैं?

कार्टूनिस्ट वह प्रोफेशनल कलाकार है, जो डिजिटल टूल या पेपर और पेंसिल का उपयोग करके कार्टून बनाता है।

भारत  कार्टून आर्ट की शुरुआत कब हुई?

भारत में कार्टून आर्ट की शुरुआत ब्रिटिश काल से मानी जाती है। ‘केशव शंकर पिल्लई’ को भारत की कार्टून आर्ट का जनक माना जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Cartoonist Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*