World Asthma Day (7 मई 2024) : विश्व अस्थमा दिवस का महत्व, कारण एवं बचाव

1 minute read
World Asthma Day in Hindi

पूरी दुनिया में अस्थमा दिवस मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस 7 मई 2024 के दिन मनाया जाएगा। यह दिन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा की ओर से आयोजित किया जाता है। इस संगठन को वर्ष 1993 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से स्थापित किया गया था। इस बीमारी के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और अस्थमा की समस्या को पूरी तरह से समाप्त करने के उद्देश्य से इस दिन को आयोजित किया जाता है। इसका लक्ष्य विश्व भर में अस्थमा के प्रति शिक्षा और प्रबंधन को प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस ब्लॉग में विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) के बारे में बताया गया है।

World Asthma Day in Hindi – विश्व अस्थमा दिवस क्या है? 

वर्ल्ड अस्थमा डे अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अस्थमा की बीमारी के कारण, इलाज और बचाव के बारे में लोगों को सचेत करने का प्रयास किया जाता है। इस दिवस को हर साल मई के पहले मंगलवार के दिन मनाया जाता है। इसे ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा नाम के संगठन की ओर से आयोजित किया जाता है जिसकी स्थापना वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन से की थी। 

विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास 

विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) को पहली बार वर्ष 1993 में मनाया गया था। इसे पहली बार ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से मनाया था। बाद में वर्ष 1998 में 35 से ज्यादा देशों ने अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन अपने यहाँ किया था। यह दुनिया में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण स्वास्थ्य दिवसों में से एक है। 

विश्व अस्थमा दिवस

विश्व अस्थमा दिवस मई के पहले मंगलवार को ही क्यों मनाया जाता है? 

इस बात के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि मई के पहले मंगलवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड अस्थमा डे मनाना क्यों चुना? किन्तु स्वास्थ्य मामलों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि यह संभव है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन की तरफ से मई के महीने को अस्थमा दिवस के आयोजन के लिए चुना गया हो, क्योंकि यह वसंत ऋतु का महीना होता है। इस महीने में वर्षा के कारण वातावरण में नमी होने की वजह से एलर्जी और अस्थमा से जुड़ी समस्याओं में प्राय: वृद्धि देखी जाती है। 

विश्व अस्थमा दिवस वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा?

विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) इस वर्ष यानी 2024 में मई 2024 के पहले मंगलवार यानि 7 मई 2024 के दिन मनाया जाएगा। इस बार मई का पहला मंगलवार 7 मई के दिन है, इस कारण से इस बार यह दिन पूरे विश्व में 7 मई के दिन आयोजित किया जाएगा।

विश्व अस्थमा दिवस का महत्व 

यहाँ विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) का महत्व बताया जा रहा है : 

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को अस्थमा बीमारी के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है। 
  • यह दिवस लोगों में अस्थमा के इलाज और रोकथाम के बारे में जानकारी और सूचनाओं का प्रचार करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। 
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस के कारण लोग अस्थमा के लक्षणों के बारे में जान पाते हैं और डॉक्टर के पास जांच के लिए जा पाते हैं। 
  • स्वास्थ्य विभाग इस दिन अस्थमा की जांच के लिए कई स्थानों पर जांच शिवरों का आयोजन भी करता है जिसकी मदद से लोगों की जांच कर पता लगाने की कोशिश की जाती है कि कहीं उन्हें अस्थमा तो नहीं है।

अस्थमा दिवस कैसे मनाया जाता है? 

यहाँ विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) को मनाने का तरीका बताया जा रहा है : 

  • वर्ल्ड अस्थमा डे के दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैलियों और कार्यक्रमों  का भी आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जाँच शिविरों का आयोजन किया जाता है जहाँ लोगों के अस्थमा की जांच की जाती है। 
  • इस दिन सोशल मीडिया के द्वारा भी लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक बनाने का कार्य किया जाता है। 

वर्ल्ड अस्थमा डे की थीम 2024 

विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) हर साल एक नवीन थीम पर आधारित होता है। इस साल वर्ष 2024 के लिए अस्थमा दिवस के लिए “अस्थमा : सभी के लिए बेहतर देखभाल” यह थीम रखी गई है। इसका उद्येश्य यह सुनिश्चित करना है कि विश्व का हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग या आयु का हो, सभी को गुणवत्तापूर्ण अस्थमा देखभाल मिले। 

अस्थमा क्या है?

अस्थमा एक साँस सबंधी दीर्घकालिक रोग है। इसमें मनुष्य के सांस नली में बाधा उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण उसे साँस लेने में परेशानी हो जाती है। अस्थमा के मुख्य लक्षण साँस लेने में परेशानी होना, खांसी, सीने में कसाव महसूस होना और घरघराहट होते हैं। अस्थमा का कोई उपचार नहीं है लेकिन दवाओं की मदद से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 

अस्थमा के कारण 

अस्थमा के कारण निम्नलिखित हैं : 

  • अगर आपके परिवार में पहले किसी को अस्थमा रोग रहा है तो यह अनुवांशिकता में आपको भी मिल सकता है। 
  • कुछ जीन भी शरीर में अस्थमा के विकास के लिए कारण बन सकते हैं। 
  • घर की धूल, पराग और पालतू जानवर की रूसी भी अस्थमा के कारण हो सकते हैं। 
  • अत्यधिक प्रदूषण भी अस्थमा के विकास में एक बड़ा कारक है। 

अस्थमा से बचाव के उपाय 

आप निम्नलिखित उपाय करके अस्थमा से बच सकते हैं : 

  • धूल और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। 
  • अपने घर को पूरी तरह से धूल मुक्त रखें। 
  • अगर आप महानगर में रहते हैं तो घर से निकलते समय प्रदूषण से स्वयं को बचाने के लिए एन 95 मास्क लगाएं। 
  • धूम्रपान से बचें। 
  • जब हवा की गुणवत्ता बहुत अधिक ख़राब हो तो उस समय घर से बाहर जाने से बचें। 
  • नियमित योग कर व्यायाम करें। 
  • स्वस्थ आहार लें। 
  • पूरी नींद लें। 
  • तनाव से दूर रहें। 

FAQs

विश्व अस्थमा दिवस क्यों मनाया जाता है? 

विश्व अस्थमा दिवस अस्थमा रोग के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।  

प्रथम विश्व अस्थमा दिवस कब था? 

प्रथम विश्व अस्थमा दिवस पहली बार वर्ष 1998 में मनाया गया था। 

अस्थमा की समस्या क्या है?

अस्थमा के रोगी को साँस लेने में परेशानी होती है और सीने में भारीपन महसूस होता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day in Hindi) की जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*