क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस और क्या है इसका उद्देश्य, जानें इतिहास

1 minute read
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आवश्यक है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय संकटों के बीच यह दिवस हमें सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। पर्यावरण में सुधार लाकर हम न केवल अपने वर्तमान को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसलिए इस ब्लॉग में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य, इतिहास और महत्व दिया गया है। 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के बारे में

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस हर साल 26 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच के महत्वपूर्ण संबंधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य यह समझाना है कि हमारे पर्यावरण की गुणवत्ता का हमारे स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। 

यह दिन मुख्य रूप से प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जैव विविधता की हानि और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो लोगों के स्वास्थ्य और उनके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नीतियों, कार्यों और जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें : सितंबर 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के प्रमुख उद्देश्य

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के प्रमुख उद्देश्य यहाँ बताए गए हैं : 

  • पर्यावरणीय जागरूकता : विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और उसकी देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करता है। 
  • स्वास्थ्य पर प्रभाव : विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य यह समझाना है कि पर्यावरण में किसी भी प्रकार की गिरावट जैसे प्रदूषण, जल संकट आदि का हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • नीतियों का समर्थन : यह दिवस सरकारों और संगठनों से ऐसी नीतियों और उपायों को लागू करने की मांग करता है जो पर्यावरणीय सुधार के साथ स्वास्थ्य की सुरक्षा को बढ़ावा दें।

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का इतिहास यहां दिया गया है : 

  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 2011 में हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की थी। 
  • इस दिन को शुरू करने का उद्देश्य पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच महत्वपूर्ण संबंधों पर ध्यान केंद्रित करना और लोगों, संगठनों और सरकारों को पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे संयुक्त प्रयासों से इन्हें हल कर सकें। 
  • 2011 से हर साल, अलग-अलग विषयों के साथ यह दिन मनाया जाता है, ताकि पर्यावरणीय स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया जा सके। 

यह भी पढ़ें : छात्र ऐसे लिखें विश्व पर्यावरण दिवस पर सरल भाषा में निबंध 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित है। 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का महत्व क्या है?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का महत्व यहाँ बताया गया है : 

  • यह दिन लोगों को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक बदलावों जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे, रासायनिक उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करता है, जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।
  • पर्यावरणीय समस्याओं का स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जैसे कि श्वसन संबंधी रोग और हृदय रोग आदि। यह दिन हमें इन प्रभावों को समझने और पर्यावरण की रक्षा करके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  • यह दिवस सरकारों और संगठनों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों को लागू करने के लिए प्रेरित करता है। 
  • पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान कर हम एक स्वस्थ और स्थायी भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
  • एक स्वस्थ पर्यावरण आर्थिक विकास और सामाजिक समृद्धि का आधार होता है। पर्यावरणीय स्वास्थ्य में सुधार से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की लागत में कमी आती है, बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस: जानिए पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस हमारे स्वास्थ्य और कल्याण पर हमारे पर्यावरण के गहरे प्रभाव की याद दिलाता है। यह व्यक्तियों, समुदायों और राष्ट्रों से मनुष्यों और पर्यावरण के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने का आह्वान करता है, जिससे सभी के लिए एक स्वस्थ और अधिक टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित हो सके।

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2024 थीम

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। ऐसे ही विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस भी एक निर्धारित थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 के लिए विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘एनवायरमेंटल हेल्थ : क्रिएटिंग रेसिलिएंट कम्युनिटीज थ्रू डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड क्लाइमेट चेंज मिटिगेशन एंड एडेप्टेशन’ (Environmental Health: Creating Resilient Communities through Disaster Risk Reduction and Climate Change Mitigation and Adaptation) रखी गई है। 

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे तैयार करें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जिसके बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और रैलियाँ व नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाते हैं। 
  • इस दिन शैक्षिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है जिनमें सेमिनार और वर्कशॉप्स शामिल हैं। 
  • साफ-सफाई अभियान चलाएं जाते हैं, ताकि स्थानीय समुदाय को स्वच्छता का महत्व समझाया जा सके।
  • वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
  • सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा पर्यावरणीय स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर नीतिगत बदलाव लाने की पहल की जाती है। 
  • स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। 

FAQs

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है। 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम ‘एनवायरमेंटल हेल्थ : क्रिएटिंग रेसिलिएंट कम्युनिटीज थ्रू डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड क्लाइमेट चेंज मिटिगेशन एंड एडेप्टेशन’ रखी गई है। 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस को मनाने की घोषणा किसने की?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ द्वारा की गई थी। 

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई थी?

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 2011 में हुई थी।

                                                                  सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताहविश्व नारियल दिवस
इंटरनेशनल चैरिटी डेशिक्षक दिवस
गणेश चतुर्थीहिमालय दिवस
विश्व साक्षरता दिवसविश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
पितामह दिवसहिंदी दिवस
अभियन्ता दिवसविश्व ओजोन दिवस
वर्ल्ड अल्ज़ाइमर्स डेविश्व गैंडा दिवस
अंत्योदय दिवस विश्व पर्यटन दिवस
विश्व हृदय दिवस इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*