Taj Mahotsav in Hindi : जानिए कब है ताजमहोत्सव और क्या है इसका महत्व 

1 minute read
Taj Mahotsav in Hindi

इस वर्ष ताज महोत्सव 18 फरवरी 2024 के दिन से शुरू होगा। यह पूरे 10 दिन चलने वाला उत्सव होता है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रतिव्यक्ति INR 50 की टिकट लगती है। यह महोत्सव ताजमहल की शिल्पकला की खासियतों के बारे में दुनिया को बताने के लिए और ताजमहल के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यहाँ Taj Mahotsav in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

ताजमहोत्सव कब है? 

ताज महोत्सव 2024 का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सूरसदन,सदर बाज़ार सेल्फी प्वाइंट, रामलीला मैदान, के साथ फतेहपुर सीकरी में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

ताजमहोत्सव का इतिहास 

ताज महोत्सव की शुरुआत 1992 में हुई थी। वर्ष 1992 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा मुगलकालीन वास्तुकला का सम्मान करने और ताजमहल के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ताजमहोत्सव की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य देश के कोने कोने से आए विभिन्न कलाकारों और शिल्पकारों की कला का सम्मान करना और उन्हें प्रोत्साहन देना भी होता है।

ताजमहोत्सव क्यों आयोजित किया जाता है? 

Taj Mahotsav in Hindi क्यों आयोजित किया जाता है, नीचे जानते हैं-

  • मुगल शिल्पकारी का सम्मान करने के लिए : यह महोत्सव मुगलों की विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। मुगलकालीन वास्तुकला, कला का एक अनमोल सैंपल है। ताजमहोसव उसी अद्भुत कला को प्रदर्शित करने के उद्द्देश्य से मनाया जाता है।  
  • कारीगरों को प्रोत्साहन : ताजमहोत्सव के कारण भारत के कोने कोने से आए शिल्प कारीगरों को काम और पहचान मिलती है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि भारत के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन देश विदेश के लोगों के सामने कर सकें।  
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए : ताजमहोत्सव को आयोजित किए जाने के पीछे का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। इससे लोगों में ताजमहल और आगरा में स्थित अन्य ऐतिहासिक इमारतों को देखने के प्रति उत्सुकता जाग्रत होती है।  
  • कला और संस्कृति को प्रोत्साहन : ताजमहोत्सव के कारण लोगों में भारतीय कला और संस्कृति के प्रति जानकारी में वृद्धि होती है। यह लोगों को भारतीय कला और संस्कृति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। 

ताजमहोत्सव का महत्व 

Taj Mahotsav in Hindi का महत्व क्या है, नीचे जानते हैं-

  • सामाजिक सद्भभाव में वृद्धि : ताजमहोत्सव के कारण विभिन्न धर्म, जाति और समुदायों के लोग एक साथ आते हैं। इस तरह ताजमहोत्सव के कारण लोगों में भाईचारा बढ़ता है।  
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा : ताजमहल ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस उत्सव के कारण पर्यटन में वृद्धि होती है, जिसके कारण स्थानीय व्यवसायों के लिए आय के स्रोत उत्पन्न होते हैं। 
  • पर्यावरण के प्रति जागरूकता : ताजमहोत्व के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाता है।  
  • स्थानीय लोगों को रोजगार : ताजमहोत्सव एक बड़ा आयोजन है। इसके जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। 

ताजमहोत्सव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

यहाँ ताजमहोत्सव से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए जा रहे हैं-

  • ताजमहोत्सव पहली बार वर्ष 1995 में आयोजित किया गया था।  
  • ताजमहोत्सव प्रतिवर्ष फरवरी अथवा मार्च के महीने में शुरू किया जाता है।  
  • ताजमहोत्सव ताजमहल के शिल्पग्राम या ताजमहल के आसपास आयोजित किया जाता है।  
  • यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है।  
  • ताजमहोत्सव में विभिन्न रंगारंग और संगीत एवं लोकनृत्य के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।  
  • ताजमहोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ देश के अन्य भागों से भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं। इसके साथ ही इसमें फिल्म जगत से जुड़े अनेक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं। 

ताजमहोत्सव के बारे में टिकट संबंधी जानकारी 

यहाँ ताजमहोत्सव से जुड़ी टिकट संबंधी जानकारी दी जा रही है-

  • ताजमहोत्सव में शामिल के लिए शिल्पग्राम में प्रवेश करने के लिए INR 50 की टिकट लगती है।  
  • 5 साल से कम आयु के बच्चे का कोई टिकट नहीं लगता है।  
  • स्कूली बच्चों के लिए 500 बच्चों के समूह पर INR 700 का टिकट लगता है। 

FAQs 

ताज महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

ताज महोत्सव आगरा में ताजमहल के शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है।  

ताज महोत्सव क्यों मनाया जाता है?

ताजमहोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देने और मुग़ल शिल्प कला के बारे में लोगों को बताने के लिए आयोजित किया जाता है।  

ताज महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

ताजमहोत्सव में देश के कोने कोने से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं। शिल्पकारों के साथ साथ संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े अनेक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।  

उम्मीद है “Taj Mahotsav in Hindi” के बारे में यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*