International Translation Day in Hindi – जानें कब और क्यों हुई थी इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाने की शुरुआत

1 minute read
International Translation Day in Hindi

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे ट्रांसलेटर प्रोफेशनल्स को मान्यता और सम्मान देने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह 30 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रों को एक साथ लाने, कम्युनिकेशन, समझ और सहयोग को सुविधाजनक बनाने, विकास में योगदान देने और विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इस ब्लाॅग में हम इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे (International Translation Day in Hindi) मनाने की शुरुआत कब हुई थी और क्यों मनाते हैं के बारे में जानेंगे।

आयोजनInternational Translation Day in Hindi
आयोजन दिवस30 सितंबर, 2023
पहली बार आयोजन1991 से
आयोजन का उद्देश्यभाषा के प्रति महत्व को बढ़ाने के लिए।

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे क्या है?

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे ट्रांसलेशन के अनुभव और उसकी उपयोगिता का महत्व बताता है। इससे हमें उन संस्कृतियों के अलावा अन्य संस्कृतियों के बारे में जानने का मौका मिलता है जिन्हें हम जानते हैं। भाषा हमें अभिव्यक्ति और जुड़ाव की क्षमता भी देती है, जो समाज और कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। कई लोगों के लिए भाषा की समझ ट्रांसलेशन से ही संभव हो पाती है। 

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे का इतिहास क्या है?

International Translation Day in Hindi का इतिहास इस प्रकार हैः

  • यह दिन बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम के उत्सव का प्रतीक है जिन्हें अनुवादकों का जनक माना जाता है। 
  • जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली के एक पुजारी थे, जो ज्यादातर बाइबिल के नए नियम की ग्रीक पांडुलिपियों से लैटिन में अनुवाद करने के अपने प्रयास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिब्रू गॉस्पेल के कुछ हिस्सों का ग्रीक में अनुवाद भी किया, ”संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट में उल्लेख किया गया है।
  • 24 मई 2017 को महासभा ने लैंग्वेज प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रस्ताव अपनाया और 30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे के रूप में घोषित किया।
  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स, FIT की स्थापना 1953 में हुई थी।
  • FIT ने दुनिया भर में इस पेशे को बढ़ावा देने के लिए 1991 में ट्रांसलेशन डे को मान्यता देने का विचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें- World Rabies Day in Hindi – जानें कब और क्यों मनाया जाता वर्ल्ड रेबीज डे?

International Translation Day Theme 2023

International Translation Day in Hindi 2023 थीम “अनुवाद मानवता के कई चेहरों को उजागर करता है” (Translation unveils the many faces of humanity) है। 

International Translation Day Theme 2023

पहली बार इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे कब मनाया गया?

International Translation Day in Hindi मनाने की शुरुआत FIT की ओर से 1991 में हुई थी। 1991 में FIT ने पूरी दुनिया में ट्रांसलेशन कम्युनिटी की पहचान को बढ़ावा देने और उनके सम्मान में इसे मनाने की शुरुआत की।

पहली बार इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे कहां मनाया गया?

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे पहली बार ऑफिशियली 2017 में मनाया गया था। 24 सितंबर 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प पारित कर 30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे घोषित किया और फिर इसे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे क्यों मनाते हैं?

International Translation Day in Hindi क्यों मनाते हैं के बारे में यहां जानकारी दी गई हैः

  • इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे लैंग्वेज प्रोफेशनल्स के काम को सम्मान देने का एक अवसर है।
  • इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे सेंट जेरोम के लिए भी मनाया जाता है, क्योंकि वह पूर्वोत्तर इटली से संबंधित एक पुजारी थे और उन्होंने न्यू टेस्टामेंट की बाइबिल ग्रीक पांडुलिपियों को लैटिन में ट्रांसलेट किया था।
  • सांस्कृतिक विविधता की रक्षा करने और शांति और सहयोग विकसित करने के लिए अन्य देशों की भाषाओं को समझना कितना महत्वपूर्ण है, इसलिए ट्रांसलेशन की उपयोगिता बढ़ी है।
  • हर देश में भाषाओं का सेट माना जाता है और एक-दूसरे देशों के बीच कम्युनिकेश को आसान बनाने के लिए ट्रांसलेशन को उपयोगी माना जाता है, इसी उद्देश्य से ट्रांसलेशन डे को मनाने की शुरुआत की गई थी।

यह भी पढ़ें-जानिए हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं और क्या है इसका इतिहास

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे का महत्व क्या है?

किसी भी दिवस को मनाने का महत्व या उद्देश्य होता है, International Translation Day in Hindi का महत्व इस प्रकार हैः

  • संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे को “लैंग्वेज प्रोफेशनल्स के काम को श्रद्धांजलि देने का अवसर” के रूप में वर्णित किया है।
  • विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करना। 
  • 2005 से हर साल संयुक्त राष्ट्र स्टूडेंट्स को सेंट जेरोम अनुवाद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अरबी, अंग्रेजी, फ्रेंच, मंदारिन, रूसी, स्पेनिश और जर्मन जैसी भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ अनुवाद कार्यों को पुरस्कृत किया जाता है।
  • आज 7,151 से अधिक भाषाएँ है। इसलिए कई बार हमें दूसरी भाषाओं के समझने के लिए ट्रांसलेशन की आवश्यकता पड़ती है।

यह भी पढ़ें- संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे से जुड़े रोचक तथ्य

इंटरनेशन ट्रांसलेशन डे से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • सेंट जेरोम ने बाइबिल का लैटिन में अनुवाद किया, जिसमें उनके जीवन के 23 वर्ष लगे। 
  • मशीनी ट्रांसलेशन उतना नया नहीं है जितना कुछ लोग सोच सकते हैं। इसकी शुरुआत 1940 के दशक में विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। 
  • वर्तमान में गूगल ट्रांसलेशन को सबसे उपयोगी मशीनी ट्रांसलेशन माना जाता है।
  • हाल के अनुमान के अनुसार, ट्रांसलेशन इंडस्ट्री को कम से कम $40 बिलियन का बताया गया है।
  • सुमेरियन महाकाव्य द एपिक ऑफ गिलगमेश को अब तक किया गया पहला अनुवाद कहा जाता है और यह पांडुलिपि (manuscript) 195,000 वर्ष पुरानी है।
  • अंग्रेजी बोलने वालों के लिए जिन छह भाषाओं को सीखना सबसे कठिन है, वे हैं मंदारिन चीनी, अरबी, पोलिश, रूसी, तुर्की और डेनिश।
  • यूनेस्को के अनुसार, दुनिया भर में शीर्ष तीन सबसे अधिक अनुवादित लेखक अगाथा क्रिस्टी, जूल्स वर्ने और विलियम शेक्सपियर हैं।
  • दुनिया की लगभग 40% भाषाएँ उस श्रेणी में आती हैं; उनमें से कुछ भाषाओं का उपयोग अभी भी 1,000 से भी कम लोग करते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की कोई ऑफिशियल लैंग्वेज नहीं है, लेकिन इंग्लिश सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

FAQs

30 सितंबर को क्या मनाया जाता है?

30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे मनाया जाता है।

अनुवाद क्यों महत्वपूर्ण है?

इन्फार्मेशन, जानकारी और कम्युनिकेशन के लिए अनुवाद महत्वपूर्ण है।

International Translation Day की हिंदी क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कैसे मनाया जाता है?

कार्यक्रमों और सेमिनार का आयोजन करके अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Translation Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*