World Tourism Day in Hindi | जानिए विश्व पर्यटन दिवस का महत्व और “पर्यटन और हरित निवेश” क्यों है खास 

1 minute read
विश्व पर्यटन दिवस

World Tourism Day in Hindi: सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहां, जिंदगानी फिर रही तो, नौजवानी फिर कहां। ख्वाजा मीर दर्द की ये शायरी आज के समय में घूमने-फिरने वालों की जुबां पर रहती है। पर्यटन सिर्फ घूमने वालों को ही सुकून नहीं देता, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान देता है। लोगों के बीच पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और यह देश या किसी क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में कैसे मदद करता है, के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस सांस्कृतिक, आर्थिक विकास और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें और जानिए World Tourism Day in Hindi से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी। 

विश्व पर्यटन दिवस क्या है?

विश्व पर्यटन दिवस world tourism day in Hindi का उद्देश्य विश्व भर में लोगों में पर्यटन के लिए जागरूकता पैदा करना और इसके लिए प्रेरित करना है। पर्यटन ही वो माध्यम है जिससे अलग- अलग कल्चर से लोगों को जुड़ने और जानने का मौका मिलता है। 2019 में दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस का समारोह आयोजित हुआ था। इस दौरान भारत ने अपनी भौगोलिक विशेषताओं के कारण पहली बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी की थी। भारत में घूमने के लिए कई जगह प्रसिद्ध मानी जाती हैं और उसमें से ताजमहल को दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाता है, इसलिए यह देश पर्यटकों को विभिन्न व्यंजनों, साहसिक स्थानों, इतिहास, भाषाओं आदि की पेशकश कर सकता है। 

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम क्या है?

हर साल विश्व पर्यटन दिवस world tourism day in Hindi मनाने के लिए यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा एक थीम तय की जाती है। 2022 में जहां इसकी थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार।’ थी। वहीं 2023 में इसकी थीम‘ पर्यटन और हरित निवेश‘ (Tourism and Green Investments) है। इसका मेजबान देश रियाद, सऊदी अरब है। वहीं 2021 में इस दिवस की थीम समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism for Inclusive Growth) और 2020 में इसकी थीम Tourism and Rural Development” (पर्यटन और ग्रामीण विकास”) था।

पिछले कई वर्षों में ये रही विश्व पर्यटन दिवस की थीम 

  • 2023 में “पर्यटन और हरित निवेश” 
  • 2022 में “पर्यटन पर पुनर्विचार”
  • 2021 में “समावेशी विकास के लिए पर्यटन”
  • 2020 में “पर्यटन और ग्रामीण विकास”
  • 2019 में “’टूरिज्म एंड जॉब, अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल’ 
  • 2018 में “पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण”
  • 2017 में  “सतत पर्यटन – विकास का एक उपकरण”

कम पैसों में करें इन देशों की सैर

इस दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां के नजारे देखते ही दिन बन जाता है। बहुत सी चीजों का अनुभव होता है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले ज्यादातर भारतीय लोगों को विदेश की यात्रा करना पसंद होता है। लेकिन विदेश में जाने के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय होता है, वीजा और अन्य कई डॉक्युमेंट्स जिसकी वजह से हम वहां जाने के सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां हम सफर कर उनका लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इन बेहतर विकल्प के बारे में।

नेपाल
नेपाल यह काम बजट में बेहद शानदार यात्रा का एक विकल्प हो सकता है। यहां की मुद्रा भारतीय रुपए से कम होती है। इसके अतिरिक्त नेपाल के लिए वीजा की जरुरत भी नहीं होती। प्राकृतिक, पर्वत, तीर्थ स्थल के सौन्दर्य के लिए यहां जगह बेहद प्रसिद्ध है।

श्रीलंका
श्रीलंका यहां पर्यटक बिना किसी परेशानी के घूमने जा सकते हैं और ये जगह भारतीय पर्यटकों के लिए सस्ता विकल्प हो सकता है, जहां ऐतिहासिक स्थल और स्वादिस्ट खाना उपलब्ध है। यह भारत के पास देशों में शामिल है।

वियतनाम
वियतनाम भी भारतीय यात्रियों के लिए सस्ती यात्रा के लिए बेहद अच्छा ऑप्शन हो सकता है, और यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल और गर्मी में आनंद लेने के लिए परफेक्ट जगह हो सकती है।

इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के समुद्र, सुंदर पर्वत और प्राकृतिकसौन्दर्य भारतीय यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

सन् 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization-UNWTO) ने स्पेन में अपने तीसरे सत्र में इसे एक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। यूएनडब्ल्यूटीओ ने सितंबर 1979 के अंत में विश्व पर्यटन दिवस world tourism day in Hindi शुरू करने का निर्णय लिया था। प्रथम बार इसे 27 सितंबर, 1980 को मनाया गया था। तभी से प्रतिवर्ष 27 सितंबर को इस दिन को हम मनाते हैं। UNWTO के अनुसार, यह हर साल एक अलग थीम के साथ इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। 

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

विश्व पर्यटन दिवस world tourism day in Hindi का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की भावना को जगाना है। यह दिवस के द्वारा दुनिया भर के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। यूएनडब्ल्यूटीओ (UNWTO) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ताकि यह सदस्य राष्ट्र को उसके आर्थिक विकास में मदद कर सके।

और यही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की भूमिका पर्यटन में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना भी है। विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के अनुसार, डिजिटल प्रगति और नवाचार ज्यादा टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन स्थान के साथ लगातार विकास को पूरा करने की चुनौती के समाधान का एक हिस्सा हैं।

विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है?

UNWTO संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जो सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कार्य करती है। यह एजेंसी प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के माध्यम से पर्यटन के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करती है। इसके साथ ही ग्रामीण एवं बड़े शहरों में खासकर महिलाओं और युवाओं के लिये रोजगार के अवसर प्रदान करने में पर्यटन क्षेत्र के महत्व के बारे में बताती हैं।

विश्व पर्यटन दिवस कब शुरू हुआ?

पहली बार 1980 में विश्व पर्यटन दिवस संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (United Nations World Tourism Organization-UNWTO) द्वारा शुरू किया गया था। इसकी तिथि को 27 सितंबर के रूप में चुना गया था क्योंकि 1970 में इसी दिन United Nations World Tourism Organization को मान्यता दी गई थी। इसमें 157 सदस्य देश, 6 सहयोगी सदस्य और 480 संबद्ध सदस्य हैं जो निजी क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों, पर्यटन संघों और स्थानीय पर्यटन प्राधिकरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

World Tourism Day Quotes in Hindi

विश्व पर्यटन दिवस पर “इक दुनिया है मेरे अंदर, उस में ही मैं घूम रहा हूं “- बशीर महताब के इस कोट्स की तरह और कोट्स को पढ़ने के लिए नीचे एक नजर डालें –

“यूं तो घर ही में सिमट आई है दुनिया सारी, हो मयस्सर तो कभी घूम के दुनिया देखो।”

– जमील मलिक
World Tourism Day in Hindi

“दुनिया देखो। यह फ़ैक्टरियों में बनाए गए या चुकाए गए किसी भी सपने से भी अधिक शानदार है। कोई गारंटी न माँगें, कोई सुरक्षा न माँगें।”

– रे ब्रैडबरी

“सफ़र का एक नया सिलसिला बनाना है, अब आसमान तलक रास्ता बनाना है।” 

– शहबाज़ ख़्वाजा

“सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहां, ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहां।”

– ख़्वाजा मीर दर्द

“रह-ए-तलब में किसे आरज़ू-ए-मंज़िल है, शुऊर हो तो सफ़र ख़ुद सफ़र का हासिल है।”

– ग़ुलाम रब्बानी ताबां

“यात्रा व्यक्ति को विनम्र बनाती है। आप देखते हैं कि दुनिया में आपका कितना छोटा स्थान है।” 

– गुस्ताव फ्लेबर्ट
World Tourism Day in Hindi

FAQs

विश्व पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

1980 से हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

दुनिया के कई जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल इसे मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023 की थीम क्या है?

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023 की थीम “ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन” है।

विश्व पर्यटन का विषय क्या है?

“पर्यटन और हरित निवेश “

उम्मीद है कि World Tourism Day in Hindi ब्लॉग में आपको विश्व पर्यटन दिवस के बारे में जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*