होली केवल रंगों और उमंग का नहीं, बल्कि स्वाद और परंपराओं का भी त्योहार है। इस दिन हर घर में खास पकवान बनाए जाते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ हमारी संस्कृति की भी झलक देते हैं। यदि आप इस होली पर कुछ पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते हैं Traditional Holi Food in Hindi, जो इस त्योहार को और भी यादगार बना देते हैं।
This Blog Includes:
होली के पारंपरिक व्यंजन (Traditional Holi Food in Hindi)
होली पर बनाएं जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों की लिस्ट इस प्रकार हैं:
- गुजिया
- दही वड़ा
- ठंडाई
- मालपुआ
- इमरती
- पापड़ी चाट
- पकोड़ा
- नींबू शिकंजी
- कांजी वड़ा
- पूरन पोली
- नमक पारे
- लस्सी
- शक्कर पारे
- मीठी मट्ठी
- बालूशाही
- चकली
- बेसन के लड्डू
- फिरनी
- खस्ता कचौरी
- मठरी
- मूंग दाल हलवा
- गुड़ पारे
- रसगुल्ला
- जलेबी
- मोतीचूर लड्डू
- घेवर
- सत्तू शरबत
- पंचामृत
- केसरिया दूध
- राजभोग
- श्रीखंड
- चंद्रकला
- सफेद मटर चाट
- मखाने की खीर
- तिल के लड्डू
- चिवड़ा मिक्स
- काले चने की चाट
- मसाला दूध
- बूँदी रायता
- मेथी मठरी
- बालूशाही
- बेसन के लड्डू
- मूंग दाल के लड्डू
- अनरसा
- खजूर कतली
- रबड़ी
- मालई गुलाब जामुन
- चाशनी वाली मठरी
- काजू कतली
- पनीर जलेबी
मिठाइयां और खास पकवान
होली पर घर पर बनाई जानें वाली पारंपरिक मिठाइयां इस प्रकार हैं:
गुजिया – होली की शान
गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। मैदा, खोया, नारियल और सूखे मेवों से बनी यह मिठाई उत्तर भारत में खासतौर पर बनाई जाती है। इसे घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है या बेक करके भी तैयार किया जाता है।
मालपुआ – मीठा और कुरकुरा स्वाद
राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर मालपुआ बनाया जाता है। यह एक तरह का मीठा पैनकेक होता है, जिसे मैदा, दूध, चीनी और सौंफ के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
शक्करपारे और नमकपारे – कुरकुरे स्नैक्स
होली के दौरान मीठे और नमकीन शक्करपारे और नमकपारे बनाए जाते हैं। यह झटपट बनने वाले स्नैक्स होते हैं, जो त्योहार पर मेहमानों के स्वागत के लिए परफेक्ट होते हैं।
ठेकुआ – बिहारी स्पेशल मिठाई
बिहार और झारखंड में होली पर ठेकुआ बनाना एक परंपरा है। यह गुड़ और गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है और इसे घी में तला जाता है।
इमरती – पारंपरिक मिठास का स्वाद
इमरती एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे उड़द दाल के घोल से बनाया जाता है और फिर इसे चाशनी में डुबोया जाता है।
पूरन पोली – महाराष्ट्र की खास मिठाई
महाराष्ट्र और गुजरात में होली पर पूरन पोली बनाई जाती है। यह एक मीठी रोटी होती है, जिसमें चने की दाल और गुड़ भरा जाता है।
रसगुल्ला और गुलाब जामुन – हर त्योहार के लिए परफेक्ट
बंगाल और ओडिशा में रसगुल्ला बेहद लोकप्रिय है, वहीं उत्तर भारत में गुलाब जामुन होली पर खासतौर पर पसंद किया जाता है।
होली के खास स्नैक्स
होली के खास स्नैक्स वे पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जो इस त्योहार के मजे को दोगुना कर देते हैं। जो इस प्रकार हैं:
पकोड़े – हर घर की पसंद
बारिश हो या त्योहार, पकोड़े हर मौके पर पसंद किए जाते हैं। होली पर प्याज, पालक, पनीर और आलू के पकोड़े बनाए जाते हैं, जो त्योहार के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
दही वड़ा – उत्तर भारत की खास डिश
नर्म मुलायम दही वड़े, जिन्हें इमली और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है, होली के मौके पर बहुत पसंद किए जाते हैं।
कांजी वड़ा – सेहतमंद और टेस्टी
राजस्थान और उत्तर भारत में कांजी वड़ा होली पर जरूर बनाया जाता है। मूंग दाल के वड़ों को खट्टे-मीठे जल में भिगोकर परोसा जाता है।
पापड़ी चाट – चटपटा स्वाद
कुरकुरी पापड़ी, दही, इमली की चटनी और मसालों से बनी यह चाट होली के दिन बेहद पसंद की जाती है।
होली के खास पेय पदार्थ
होली के खास पेय पदार्थ त्योहार की मस्ती और ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। इस प्रकार हैं:
ठंडाई – होली का ट्रेडमार्क ड्रिंक
Traditional Holi Food in Hindi की बात करें और ठंडाई का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दूध, बादाम, सौंफ, केसर और इलायची से बनी यह ड्रिंक होली पर बेहद लोकप्रिय होती है।
भांग का शरबत – उत्तर भारत की परंपरा
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होली के मौके पर भांग का शरबत पीने की परंपरा है। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए।
नींबू शिकंजी – गर्मी से राहत
होली अक्सर गर्मियों की शुरुआत में आती है, इसलिए शिकंजी एक परफेक्ट ड्रिंक होती है, जो ताजगी के साथ शरीर को हाइड्रेट रखती है।
लस्सी – पंजाब की पहचान
मीठी या नमकीन लस्सी होली के दिन ताजगी का एहसास कराती है। इसे दही, दूध, चीनी या नमक और मसालों के साथ तैयार किया जाता है।
Traditional Holi Food in Hindi: क्यों खास हैं ये व्यंजन?
- संस्कृति और परंपरा से जुड़े: ये व्यंजन पीढ़ियों से बनते आ रहे हैं, जो हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं।
- घर के बने शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक: बाहर के खाने की तुलना में ये व्यंजन ताजे और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
- बचपन की यादें ताजा करते हैं: होली के ये पारंपरिक व्यंजन हमें अपने बचपन की होली की याद दिलाते हैं।
- परिवार और दोस्तों को जोड़ते हैं: साथ मिलकर इन व्यंजनों को बनाने और खाने का अलग ही आनंद होता है।
होली का त्योहार रंगों और खुशियों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी पर्व है। Traditional Holi Food in Hindi न केवल हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं, बल्कि त्योहार को और भी खास बनाते हैं। इस होली पर आप भी घर पर पारंपरिक मिठाइयां, स्नैक्स और पेय पदार्थ बनाएं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पर्व का भरपूर आनंद लें।
होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स
- होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़ल
- आखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार
- लट्ठमार होली
- फूलों की होली
- पत्थर मार होली
- अंगारों की होली
- पुष्कर की होली
- होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवान
- होली पर निबंध
- होली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
- होली का इतिहास
- होली की शुभकामनाएं
- होली क्यों मनाते हैं
- ‘होली’ पर भाषण
- होली को मानाने के तरीके
- होली की कहानी
- Holi Decoration Idea
- Holi Games in Hindi
- Holi Songs in Hindi
आप सभी को रंगों और स्वाद से भरी होली की ढेरों शुभकामनाएं! उम्मीद हैं, ये होली के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन (Traditional Holi Food in Hindi) आपकी होली को और रंगीन और यादगार बनायेगें। होली से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।