मंगल पांडे पर कविता : पढ़िए भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे पर कविताएं

1 minute read
मंगल पांडे पर कविता

मंगल पांडे पर कविता : मंगल पांडे एक स्वतंत्रता सेनानी हैं जो भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने देश को अंग्रेजों की पकड़ से छुड़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानियों और 1857 के सिपाही विद्रोह के रूप में जाना जाता है। 1857 के विद्रोह में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। मंगल पांडेय की वीरता की कहानियां आज भी पूरे भारत में उत्साह भरती हैं। मंगल पांडेय के जीवन पर कवियों द्वारा लिखी गईं कविताएं उनकी वीरगाथा की अमर निशानियां दिखाती हैं। 

मंगल पांडे के बारे में

मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के ऊपरी बलिया जिले के नगवा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम दिवाकर पांडेय था। मंगल का 22 वर्ष की उम्र में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना चयन हो गया। वर्ष 1849 में वे ईस्ट इंडिया कंपनी में शामिल हो गए। 

मंगल पांडे को भारत का पहला स्वतंत्रता सेनानी कहा जाता है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने का साहस किया। वह 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने उस चिंगारी को प्रज्वलित किया जिसके कारण सिपाही विद्रोह के 90 साल बाद भारत को आजादी मिली।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कविता

मंगल पांडे पर कविता

मंगल पांडे एक भारतीय सैनिक थे जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के फैलने से ठीक पहले होने वाली घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री रेजिमेंट में एक सिपाही थे। 1984 में भारत सरकार ने उन्हें याद करने के लिए एक डाक टिकट जारी किया था। मंगल पांडे की शौर्यता और पराक्रम को समझने के लिए हमें उन पर लिखी गईं कविताओं को पढ़ना होगा। यहां भारत के प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखी गईं मंगल पांडे पर कविता दी जा रही हैं।

मंगल पांडे पर प्रसिद्ध नारायाण सिंह की कविता

जब सन्ताबनि के रारि भइलि, बीरन के बीर पुकार भइलि।
बलिया का ‘मंगल पांडे के, बलिबेदी से ललकार भइलि॥

‘गल मस्ती में चूर चलल, पहिला बागी मसहूर चलल।
गोरन का पलटनि का आगे, बलिया के बांका शूर चलल॥

गोली के तुरत निसान भइल, जननी के भेंट परान भइल।
आजादी का बलिवेदी पर, मंगल पांडे बलिदान भइल॥
-प्रसिद्ध नारायाण सिंह

भावार्थ- स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे ने सबसे पहले विद्रोह किया, मस्ती में चूर होकर चल दिए। अंग्रेजों की फौज के सामने आ गया बलिया का यह वीर जवान। जब गोलियों से सामना हुआ तो मां का यह सपूत आजादी की बलिबेदी पर कुर्बान हो गया। 

मंगल पांडे पर मोहम्मद मुजम्मिल की कविता

मंगल पांडे पर मोहम्मद मुजम्मिल की कविता इस प्रकार हैः

आज हम मंगल पांडे को याद करते हैं, एक बहादुर और सच्चे व्यक्ति,
जिनकी उग्र भावना और साहस आज भी हमें नई प्रेरणा देती है।
वह अंग्रेजों और उनके दमनकारी शासनकाल के खिलाफ खड़े हुए,
और भारत की आज़ादी के लिए एक महान और न्यायपूर्ण अभियान चलाया।

यह 1857 का वर्ष था, जब मंगल पांडे ने अपना रुख अपनाया।
उन्होंने अत्याचार के सामने झुकने से इनकार कर दिया, उन्होंने अपनी जान अपने हाथ में ले ली।
अपने साथियों के साथ, वे ताज के विरुद्ध उठ खड़े हुए,
और अपनी पूरी ताकत से तब तक लड़ते रहे, जब तक उन्होंने दुश्मन को नीचे नहीं गिरा दिया।

उनका नाम अब पौराणिक है, भारत की लड़ाई का प्रतीक है,
स्वतंत्रता और न्याय के लिए, जो अच्छा और सही है उसके लिए।
स्मरण के इस दिन, हम उनके नाम पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं,
और उनकी विरासत को सम्मान और प्रसिद्धि के साथ जारी रखने का संकल्प लें।
-मोहम्मद मुजम्मिल

भावार्थ- भारत की आजादी के बाद हम एक बहादुर व्यक्ति मंगल पांडे को याद करते हैं और उनके साहस से प्रेरणा सभी को प्रेरणा मिलती है। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के लिए उनका अभियान 1857 का क्रांतिकारी वर्ष की याद दिलाता है। अपने साथियों के साथ उन्होंने दुश्मनों को नीचे गिराने तक अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भारत की आजादी के लिए उनका नाम सदैव ऊपर रहेगा और उनके स्मरण के इस दिन उनके श्रद्धांजलि देने का सही अवसर है। उनका योगदान हमें उनकी विरासत को सम्मान करने के लिए उत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें : पढ़िए हिंदी की महान कविताएं, जो आपके भीतर साहस का संचार करेंगी

मंगल पांडे पर वसुधा उत्तम की कविता

मंगल पांडे पर वसुधा उत्तम की कविता इस प्रकार हैः

देश की आजादी की क्रांति में जो पहला नाम है आता।
वो कोई और नहीं मंगल पांडे है कहलाता।।
अंग्रेजों पर किया था पहला हमला जिसने।
मारो अंग्रेजों को का नारा लगाया था उसने।।

सूअर और गाय की चर्बी के कारतूस ने उसका खून था उबाला।
अपने धर्म और देश की आन के लिए उसने बगावत का बिगुल था बजा डाला।।
देश की आजादी की पहली लड़ाई का किया था जिसने आगाज।
उसके जन्मदिन पर देश नमन करता है उसको आज।।

आंदोलन जीत तो ना पाया, पर जाते जाते लगा गया था बगावत की चिंगारी।
उस बगावत की आग ने ही एक दिन दिलवाई थी आजादी हमारी।।

ऐसे देश के वीरों की कुर्बानी ना जाने दो व्यर्थ।
देश में यदि ना हो एकता, प्रेम और भाईचारा, तो उनकी कुर्बानी का क्या बचा अर्थ।।

आओ मिलकर उनकी कुर्बानी को कुछ आदर हम दिलवाए।
जातिवाद, धर्मों, और भ्रष्टाचार के पापों से लड़कर देश को आगे हम बढ़ाए।।
-वसुधा उत्तम

भावार्थ- भारत की आजादी की क्रांति में पहला नाम मंगल पांडे का है जिसे सुनकर हम सब गर्व का अनुभव करते हैं। मंगल पांडे के मारो अंग्रेजों को नारा ने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दे दी थी। अपने धर्म और देश के लिए उसने पांडे ने बगावत का बिगुल बजाया और देश की आजादी के लिए लड़ाई का आगाज किया था। देश को आगे बढ़ने और आजादी दिलाने के लिए पांडे ने एकता, प्रेम और भाईचारे को भी बढ़ावा दिया। सभी को मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपने साथियों के साथ ऐसी क्रांति लिख दी।

मंगल पांडे पर छोटी कविता

मंगल पांडे पर कविता इस प्रकार हैः

किसी भी अन्याय को मंगल न सहन कर पाते थे।
ज्यादा कुछ न सोचकर सीधे क्रांतिकारी रवैया अपनाते थे।।
हम उनकी वीरगाथा को क्या कहें…जिनसे मोर्चा लिया वह भी उनके पराक्रम से घबराते थे।
अब हम सब उन्हें नमन करते हैं…क्योंकि आजादी का बिगुल फूंकने वाले मंगल पांडे बार-बार जन्म नहीं पाते हैं।।
-शुभम त्रिवेदी

भावार्थ- मंगल पांडे ने अन्याय का विरोध कर क्रांतिकारी रवैया अपनाया। उनकी वीरथा की गाथा और देश की आजादी में उनका योगदान देखकर हम उन्हें नमन करते हैं क्योंकि मंगल पांडे जैसे स्वतंत्रता सेनानी बार-बार जन्म नहीं लेते हैं।

संबंधित आर्टिकल

Rabindranath Tagore PoemsHindi Kavita on Dr BR Ambedkar
Christmas Poems in HindiBhartendu Harishchandra Poems in Hindi
Atal Bihari Vajpayee ki KavitaPoem on Republic Day in Hindi
Arun Kamal Poems in HindiKunwar Narayan Poems in Hindi
Poem of Nagarjun in HindiBhawani Prasad Mishra Poems in Hindi
Agyeya Poems in HindiPoem on Diwali in Hindi
रामधारी सिंह दिनकर की वीर रस की कविताएंरामधारी सिंह दिनकर की प्रेम कविता
Ramdhari singh dinkar ki kavitayenMahadevi Verma ki Kavitayen
Lal Bahadur Shastri Poems in HindiNew Year Poems in Hindi

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आप मंगल पांडे पर कविता पढ़ पाएंगे। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा। इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*