Gaganyaan Mission Crew Members : अंतरिक्ष में जाने के लिए 4 एस्ट्रोनॉट के नामों का ऐलान, गगनयान मिशन के लिए बढ़ रहे ISRO के कदम

1 minute read
Gaganyaan Mission Crew Members

भारत अंतरिक्ष में एक और नई उड़ान भरने वाला है। ISRO के मिशन गगनयान (Gaganyaan Mission in Hindi) के तहत भारतीय वायुसेना के चार पायलट अगले साल स्पेस में जाएंगे जिनके नाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानि 27 फरवरी 2024 को देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान के यात्री’ (Gaganyaan Mission Crew Members) के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों (1 ग्रुप कैप्टन और 3 विंग कमांडर) के नाम घोषित किए हैं जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है।

गगनयान मिशन के बारे में

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर चुकी है। इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान (Gaganyaan Mission) के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसरो का गगनयान मिशन पर काफी समय से काम चल रहा है। गगनयान का लक्ष्य पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पहुंचना है। यह भारतीय अंतरिक्ष संगठन (ISRO) द्वारा 2024 तक 5 से लेकर 7 दिनों के लिए चार सदस्यीय दल को अंतरिक्ष में भेजने का एक मिशन है। गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना को अंतरिक्ष यात्री चुनने का काम दिया गया गया था। चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन के बाद इसरो का यह गगनयान मिशन भारत के लिए खास होगा।

Gaganyaan Mission Crew Members

गगनयान के यात्रियों (Gaganyaan Mission Astronauts) की बात की जाए तो इंडियन एयर फोर्भास के 1 ग्रुप कैप्टन और 3 विंग कमांडर को तैयार किया जा रहा है जोकि चार अंतरिक्ष यात्री हैं। इसरो मिशन के लिए चुने गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं – ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला। गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है जिसके लिए विभिन्न इसरो केंद्रों पर व्यापक तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- गगनयान मिशन : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के बढ़ते कदम, गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च

गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है?

गगनयान मिशन पहला स्वदेशी मिशन है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। गगनयान मिशन का उद्देश्य LEO को मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने के लिए स्वदेशी क्षमता को दिखाना है। सौर प्रणाली और उससे आगे का पता लगाने के लिए रोबोट मिशन की दिशा में प्रगति करना है। 

यह भी पढ़ें- What is Gaganyaan Mission in Hindi : गगनयान मिशन क्या है और जानें इस मिशन से जुड़ीं अहम जानकारियां

गगनयान मिशन की लागत कितनी है?

इसरो के किसी भी मिशन के पूरा होने में काफी खर्च आता है। गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की लागत INR 9,023 या लगभग 10,000 करोड़ है। गगनयान मिशन एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयास होने जा रहा है।

FAQs

भारत के गगनयान मिशन को क्या बोला जाता है?

गगनयान मानव मिशन।

स्पेस साइंटिस्ट कौन होते हैं?

स्पेस साइंटिस्ट वे हैं जो स्पेस और उससे संबंधित चीजों की स्टडी और रिसर्च करते हैं।

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Gaganyaan Mission Crew Members की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*