गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

1 minute read
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है

भारत 26 जनवरी के दिन अपना 75वां गणतंत्र दिवस जिसे अंग्रेजी में Republic Day भी कहा जाता है, मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के लोगों को मौका देता है,उन्हें उनकी स्वतंत्रता का उत्सव मनाने का। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी के दिन मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? यहाँ इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाए जाने का कारण

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 के दिन भारतीय संविधान को भारत की जनता ने पालन करना स्वीकार किया था। इससे पहले भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं माना जाता था क्योंकि भारत में अंग्रेजों का बनाया क़ानून चलता था। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ। इसी खुशी में 26 जनवरी को को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

26 जनवरी की तारीख को ही क्यों संविधान लागू करने के लिए चुना गया?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि देश के संचालकों ने इसी दिन को ही क्यों चुना? दरअसल इस दिन को संविधान लागू करने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। इसी दिन की याद में 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू किया गया ताकि देश की जनता इस दिन के महत्व को समझ सके और याद रख सके।

उम्मीद है, अब आप जीके में आने वाले इस सवाल जो है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? का जवाब जान गए हैं। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*