जानिए एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला?

1 minute read
एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला

भारत एक ऐसा महान देश है जिसने अपने ज्ञान और विज्ञान से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया। भारत जैसे महान देश में कई ऐसे महान वैज्ञानिक हुए, जिनके समर्पण ने विश्व कल्याण और लोकहित में एक मुख्य भूमिका निभाई। इन्ही में से एक भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न ए पी जे अब्दुल कलाम भी थे। भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा आपको प्रेरित कर सकती है। इस पोस्ट के माध्यम से आपको एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला, के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला?

डॉ. कलाम का जीवन संघर्षों में बीता लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी, डॉ. कलाम ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। सादगी से अपना जीवन जीने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करते हुए, वर्ष 1997 में माँ भारती के रत्न को भारत रत्न दिया गया। डॉ. कलाम को यह सम्मान भारत की सुरक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में, उनके अविस्मरणीय योगदान के चलते दिया गया।

एपीजे अब्दुल कलाम को मिलने वाले सम्मान

एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला, की जानकारी मिलने के बाद आपको, उनके जीवन में उन्हें कब-कब सम्मानित किया गया, इसकी भी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। निम्नलिखित बिंदुओं से आप एपीजे अब्दुल कलाम को कब-कब सर्वोच्च सम्मान मिले, इसके बारे में संक्षिप्त से जान पाएंगे;

  • वर्ष 1981 में, एपीजे अब्दुल कलाम को विज्ञान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “पद्मभूषण” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के नागरिक को सम्मान के रूप में दिया जाता है।
  • वर्ष 1990 में, एपीजे अब्दुल कलाम को “पद्मविभूषण” जैसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया, जो कि विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया था।
  • वर्ष 1997 में, माँ भारती के रत्न एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1998 में, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम को भारत सरकार द्वारा “वीर सावरकर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2000 में, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम को शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी, भारत द्वारा “शास्त्र रामानुजन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2013 में, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रीय अंतरिक्ष सोसायटी द्वारा “वॉन ब्रौन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2014 में, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन द्वारा भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम को “डॉक्टर ऑफ़ साइन्स” से सम्मानित किया गया। 

FAQs 

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम “अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था।

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम “जैनुलाब्दीन” था।

एपीजे अब्दुल कलाम भारत के कौन से राष्ट्रपति बने?

एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी।

आशा है कि आप इस पोस्ट के माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*