लोकतंत्र को मजबूत करने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 पर स्लोगन

1 minute read
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन

भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। यह अधिकार केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सही दिशा और आकार देने का अवसर है। इसी अधिकार का संरक्षण करने और लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई। बता दें कि जिस दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, उसी दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा पीढ़ी को मतदान का महत्व बताने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस लेख में आपके लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन दिए गए हैं, जिनके माध्यम से समाज को मतदान और लोकतंत्र की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

टॉप 10 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन

टॉप 10 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप समाज को मतदान और इस दिन के बारे में बताकर संगठित कर सकते हैं;

लोकतंत्र की शक्ति के लिए संकल्प करें, आओ मतदाताओं समाज को मिलकर सशक्त करें।

जो जागरूक मतदाता है, वही जानता है कि भारत भाग्य विधाता है।

सवाल उठाने का हक़ है हमारा, मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

लोकतंत्र एक सच्ची साधना है, मतदाता इस साधना का सच्चा साधक है।

जागो मेरे राष्ट्रप्रेमियों, खुद के होने का एहसास कराओ, जागों आज़ादी के रखवालो, जागो देश के मतदाताओं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निज जिम्मेदारियों को जान लें, अपनी ताक़त को आज खुद से पहचान लें।

भारत को विश्वगुरु बनाएंगे, मतदाता ही सही मायनों में लोकतंत्र के प्रहरी कहलायेंगे।

आज़ाद हो तब तक तुम केवल, है जब तक लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में।

जीवन में उन्नति करे भारत राष्ट्र का मतदाता, जो लोकतंत्र की जिम्मेदारियों को है बखूबी निभाता।

भारत राष्ट्र के लिए करें मतदान, सौंपकर देश को सुरक्षित हाथों में आओ मिलकर बने महान।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय मतदाता दिवस- इतिहास, थीम और महत्व

युवाओं के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नारे

युवाओं के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नारे इस प्रकार हैं, जो उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे –

राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिम्मेदारियों का एहसास कराता है, राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित बनाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महत्वता को जानो, लोकतंत्र की मर्यादा को मिलकर पहचानो।

मतदान ही एक ऐसा माध्यम है जो आपकी आवाज़ बनेगा, जो हमेशा आपके हक़ की लड़ाई लड़ेगा।

राष्ट्र के प्रति सबकी जिम्मेदारी तय हो, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिम्मेदार नागरिक बनने का सभी का दृढ़ निश्चय हो।

लोकतंत्र की ताक़त को समझो मतदाताओं, अपनी पहचान पर गर्व करो सम्मानित मतदाताओं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन

भारत के लिए हम हमेशा मतदान करेंगे, राष्ट्रहित से पोषित हर जीवन में हम रंग भरेंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विस्तार करे देश का सम्मान, इस अवसर से जागकर हमारी पहली प्राथमिकता हो मतदान।

सौगंध खाएं कि हम नहीं भूलेंगे अपनी-अपनी जिम्मेदारी को, सुरक्षित रखेंगे सदा लोकतंत्र में हमारी हिस्सेदारी को।

हम अपनी जीवनशैली बदल डालेंगे, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की शक्ति को पहचानेंगे।

भारत का लोकतंत्र अमर रहे, मतदान से सिंचित मतदाताओं का सुनहरा सफ़र रहे।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबंध

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नारे

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन आपको राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में बताने का प्रयास तो करेगा ही, साथ ही युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक भी करेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नारे निम्नलिखित हैं-

मतदान के दिन पहले मतदान हो, तभी जाकर दूसरी जिम्मेदारी हमारी जलपान हो।

उत्साह के साथ मनाएं लोकतंत्र के त्यौहार को, मतदान करने का सभी का समान अधिकार हो।

लोकतंत्र में हर एक मत का होता है अपना योगदान, एक-एक मत से मिलकर ही होता है सफल मतदान।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन

मतदान करना सभी की मौलिक जिम्मेदारी है, मतदान तभी सफल है जब उसमें सभी की भागीदारी है।

मतदान ही होता है समृद्धि का मंत्र, मतदान के कारण ही सुरक्षित है भारत का लोकतंत्र।

सामाजिक विचारों के संरक्षण की पहचान है, लोकतंत्र की शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण मतदान है।

मतदान की शक्ति को जानो, समय रहते इसकी शक्तियों को पहचानो।

निज जिम्मेदारियों को अपनाकर, करेंगे मतदान हम हर अफवाह को ठुकराकर।

लोकतंत्र की शक्ति का केंद्र है मतदान, लोकतंत्र की आस्था का संरक्षण करता है मतदान।

मतदान का निर्णय ही भारत को सशक्त बनाता है, मतदान ही जनता के अधिकारों की आवाज़ उठाता है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

मतदाता जागरूकता पर स्लोगन इन हिंदी

मतदाता जागरूकता पर स्लोगन इन हिंदी के माध्यम से युवाओं को, मतदान के प्रति जागरूक करने वाले नारों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। मतदाता जागरूकता पर स्लोगन इन हिंदी निम्नलिखित हैं;

भारत भाग्य विधाता है, मतदान ही सफलताओं का निर्माता है।

आओ मिलकर करें मतदान, आओ निज सपनों की सुरक्षित रखें पहचान।

हमसे ही ये लोकतंत्र है, मतदान ही हमारी खुशियों का मूल मंत्र है।

हम भारत का भविष्य है, बढ़चढ़कर मतदान करेंगे यही हमारा लक्ष्य है।

भारत राष्ट्र पर करके अभिमान, आओ मिलकर करें मतदान।

मतदाता जागरूकता के नारे

मतदाता जागरूकता के नारे पढ़कर आप अपने जीवन और देश की उन्नति में मतदान की भूमिका के बारे में जान पाएंगे। मतदाता जागरूकता के नारे इस प्रकार हैं –

“लोकतंत्र का असली सम्मान, हर बार करें मतदान।”

“अपना हक मत गवाएं, वोट जरूर डालने जाएं।”

“मतदान से बनेगा देश महान, इसमें दें सब अपना योगदान।”

“वोट करें, बदलाव लाएं, अपने अधिकार को पहचाने।”

“युवा शक्ति का यही है नारा, मतदान है अधिकार हमारा।”

“नई पीढ़ी का यही संदेश, मतदान से होगा मजबूत अपना देश।”

“गांव-गांव में फैलाएं बात, हर मतदाता मिलकर करे मतदान।”

“भारत का हर मतदाता जागे, मतदान ले जाए हमारे देश को आगे।”

“गांव से शहर तक का है नारा, हर मतदाता जागरूक हो हमारा।”

“गांव-देहात से आई आवाज, वोटिंग से हो देश का विकास।”

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाषण

मेरा वोट मेरा भविष्य पर स्लोगन

मेरा वोट मेरा भविष्य पर स्लोगन पढ़कर आप मतदान के महत्व और इसके कारण भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान पाएंगे। यहाँ आपके लिए मेरा वोट मेरा भविष्य पर स्लोगन दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

“पहला वोट, पहला कदम, उज्ज्वल भविष्य का आरंभ।”

“देश को महान बनाएं, मतदान दिवस का उत्सव मिलकर मनाएं।”

“युवा शक्ति, है मतदान की असली कुंजी।”

“वोट देना है सबकी जिम्मेदारी, निभाएं इसमें अपनी भागीदारी।”

“जो वोट नहीं करते, वे बदलाव का हक खो देते हैं।”

“मतदान करें, देश को सशक्त बनाएं।”

“आपका वोट, आपकी ताकत।”

“वोट करें, बदलाव लाएं।”

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महान हस्तियों द्वारा दिए गए नारे

Shaheed Diwas Slogan in Hindi के इस ब्लॉग में आपको राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आधारित महान हस्तियों द्वारा दिए गए नारे पढ़ने को मिल जायेंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

“एक वोट का मतलब एक ताकत है।” -महात्मा गांधी

“मतदान एक शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग दुनिया को बदलने के लिए किया जा सकता है।” -नेल्सन मंडेला

“लोकतंत्र का आधार मतदान है। मतदान से हम अपनी सरकार चुनते हैं और देश के भविष्य को निर्धारित करते हैं।” -जवाहरलाल नेहरू

“एक वोट से दुनिया बदल सकती है। मतदान से हम अपने देश को बेहतर बना सकते हैं।” -इंदिरा गांधी

“मतदान से देश मजबूत होता है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है।” -अटल बिहारी वाजपेयी

“मतदान से देश का भाग्य बदलता है। मतदान से देश का विकास होता है।” -नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025: शुभकामनाएं और संदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025: शुभकामनाएं और संदेश इस प्रकार हैंः

आइए हम सब देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

वोट हम सबको बराबर बनाता है. यह एक ऐसी चीज़ है जो जाति, धर्म या वर्ग के बीच भेदभाव नहीं करती।

प्रत्येक वोट कीमती है. किसी को भी आपको अन्यथा न बताने दें।

मतदान करने का अवसर कभी न चूकें क्योंकि यह हमारे देश के लिए हमारा योगदान है।

एक मजबूत देश बनाने के लिए हमेशा अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। आपको राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ।

यह भी पढ़ें: प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व आपको मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा, जिनको निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है –

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा एक-एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बना सकता है। इसके माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती प्रदान की जाती है।

यह दिन विशेष रूप से युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करने और पहली बार मतदान करने के लिए प्रेरित करता है। आसान भाषा में समझा जाए तो इसके माध्यम से युवाओं की भागीदारी में वृद्धि होती है।

यह दिन नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। इस दिन के माध्यम से भारतीय जनमानस में लोकतंत्र और समान अधिकारों के लिए जनजागरण किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल

Slogan on Pollution in HindiWorld Literacy Day Slogan in Hindi
Independence Day Slogan in HindiShaheed Diwas History in Hindi
Shaheed Diwas Slogan in HindiNational Voters Day in Hindi

आशा है कि इस लेख में दिए गए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*