20 Facts About Indian Flag in Hindi : जानिए राष्ट्रीय ध्वज के बारे में 20 रोचक तथ्य

1 minute read
10 Facts About Indian Flag in Hindi (1)

भारत के झंडे यानि राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा भी कहा जाता है। इसका कारण है कि इसमें तीन रंगों को मिलाकर इसे तैयार किया गया है। यह तीन रंग हैं, केसरिया, सफ़ेद और हरा। ये तीन रंग अलग अलग मतलब और भावनाओं को प्रकट करते हैं। भारत देश का तिरंगा हर भारतीय की आन-बान शान है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा स्कूल और काॅलेज की परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम 20 Facts About Indian Flag in Hindi के बारे में जानेंगे। 

10 Facts About Indian Flag in Hindi (1-10)

स्टूडेंट्स के लिए Facts About Indian Flag in Hindi यहाँ दिए गए है :  

  1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज केसरिया, सफेद और हरे रंग से मिलकर बना है जिसके बीच में नेवी ब्लू रंग का 24 तीलियां वाला अशोक चक्र है। 
  2. भारत के झंडे को 117 सालों में अब तक कुल 6 बार बदला जा चुका है।
  3. तिरंगे का जो स्वरुप हम आज देखते हैं वह भारतीय स्वतंत्रता सैनानी और राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य पिंगली वेंकैया के द्वारा डिज़ाइन किया गया था। 
  4. राष्ट्रीय झंडे को 22 जुलाई 1947 के दिन संविधान सभा की बैठक में स्वतंत्र भारत के झंडे के रूप में स्वीकार किया गया था। 
  5. वर्ष 1906 में कलकत्ता में भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। 
  6. वर्ष 1907 में देश के लिए दूसरा झंडा प्रस्तावित किया गया। यह झंडा भीकाजीकामा ने अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ मिलकर तैयार किया था जिसमें झंडे में केसरिया, पीले और हरे रंग की तीन पट्टियां थीं और बीच में वंदे मातरम लिखा हुआ था। 
  7. 1917 में देश के लिए एक और झंडा प्रस्तावित किया गया। यह नया झंडा एनी बेसेंट और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने तैयार किया था और इस झंडे में पांच लाल रंग की और चार हरे रंग की पट्टी थीं।
  8. वर्ष 1921 में विजयवाड़ा में कांग्रेस की एक बैठक में एक व्यक्ति ने गांधी जी को एक झंडा दिया जो की लाल रंग का बना हुआ था जिसके बाद गांधी जी ने इस झंडे में बदलाव करते हुए इसमें सफ़ेद रंग की पट्टी जोड़ दी और इसमें उन्होंने बीच में चरखा भी अंकित किया था। 
  9. वर्ष 1931 में फिर से एक और तिरंगा झंडा तैयार किया गया जिसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और अंत में हरे रंग की पट्टी बनी हुई थी। इसके बीच में एक छोटा सा चरखा भी बना हुआ था।
  10. राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं जिसमें केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है, सफेद रंग शांति का प्रतिनिधित्व करता है और हरा रंग समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। ध्वज के बीच में अशोक चक्र जीवन चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। 

तिरंगा के रंगों के बारे में

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। यह शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। बीच में सफ़ेद रंग होता है जो कि शांति का प्रतीक है। सबसे नीचे हरा रंग होता है जो कि हरियाली और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके बीच में दर्शाया गया अशोक चक्र सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है। यह कर्तव्य का प्रतीक है।

10 Facts About Indian Flag in Hindi (11- 20)

हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में कुछ और रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य निम्नलिखित है :

  • भारत का पहला झंडा 1906 में अस्तित्व में आया था।
  • तिरंगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिलने में करीब 45 साल का समय लगा।
  • पहली बार राष्ट्र्रीय ध्वज पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा लाल किले पर फहराया था।
  • राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। यानी कि ध्वज की लंबाई इसकी चौड़ाई का 1.5 गुना है।
  • राष्ट्रीय ध्वज में धर्म चक्र को विधि का चक्र भी कहा जाता है। यह तीसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है।
  • पूरे देश में केवल संसद भवन में ही एक साथ तीन तिरंगे झंडे फहराए जाते हैं।
  • भारत में बंगलुरू से 420 किलोमीटर दूर ‘हुबली’ एक मात्र लाइसेंस प्राप्‍त संस्‍थान है जहाँ झंडा बनाने और सप्‍लाई करने का काम किया जाता है।
  • लोगों को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की इजाजत 22 दिसंबर 2002 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दी गई।
  • भारतीय तिरंगे पर कुछ भी लिखना या बनाना गैरकानूनी है। ऐसे करने पर सजा भी हो सकती है।
  • यदि कोई व्‍यक्‍ति ‘फलैग कोड ऑफ इंडिया’ में बताए गए नियमों का उल्‍लंघन करता है तो उसे तीन साल की कैद या जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

26 जनवरी 2024 को कौन सा गणतंत्र दिवस है?भारत गणतंत्र कब बना?
गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि होंगे येगणतंत्र दिवस का महत्व क्या है और साथ ही जानिए इस दिन क्या है खास
गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता जिसमें मिलेगा देशप्रेम
का भाव
72वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की पूरी लिस्ट, जानें यहां
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया था?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी
दी जाती हैं?
गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें, जानें यहां
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहांगणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, यहां जानें
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया, जानें यहांगणतंत्र दिवस मनाने का स्वरूप क्या है, यहां जानें
गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ हैस्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है 
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं, जानें यहांराष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अशोक चक्र के बारे में 
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू हुआ26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है
26 जनवरी को झंडा कौन फहराता हैजानिए भारत के झंडे तिरंगे का क्या मतलब है?
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड में पहला मुख्य अतिथि कौन था?
तिरंगा किसने बनायाभारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का समयगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 10 Facts About Indian Flag in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*