एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या है और कैसे करें?

1 minute read
एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग

भारत में हर साल लगभग 7,82,000 छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन लेते हैं। मैकेनिकल इंजीनियर ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं। और यदि आपके पास एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है तो आप इस क्षेत्र में सबसे अच्छे विकल्पों को पा सकते हैं। एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स इस क्षेत्र में उपस्थित एडवांस टेक्नीक्स के बारे में आवश्यक ज्ञान उपलब्ध करवाता है। इस ब्लॉग में आप एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में विस्तार से जानेंगे।

कोर्स का नामएमटेक मैकेनिकल इंजीनियर
कोर्स का लेवलपोस्ट ग्रेजुएट 
अवधि2 वर्ष
योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 
एग्जामिनेशन टाइप सेमेस्टर सिस्टम
एडमिशन प्रक्रिया एंट्रेंस एग्जाम 
एंट्रेंस एग्जाम GATE, SRM JEEE, BITS HD आदि। 
विदेशी एंट्रेंस एग्जाम ACT, SAT, GRE
टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज़ यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो कनाडा, क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्लिन जर्मनी आदि। 
टॉप भारतीय यूनिवर्सिटीज़ आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मुंबई आदि। 
जॉब प्रोफाइल ऑटोमोटिव इंजीनियर, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियर आदि। 
टॉप रिक्रूटर्सSiemens, Thermax, Limited, Godrej Group आदि। 

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या होती है?

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स 2 वर्ष की अवधि वाला पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी और बड़ी ब्रांचेस में से एक है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में छात्रों को मशीनों के स्ट्रक्चर और डेवलपमेंट आदि के बारे में सिखाया जाता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग ब्रांच है। क्योंकि मैकेनिकल डिवाइसेज का अविष्कार सबसे पहले होना शुरू हो गया था इसके लिए किसी तरह की बिजली या किसी अन्य वस्तु की जरुरत नहीं पड़ती थी। इसीलिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ब्रांच बहुत बड़ी है और बहुत ही पुरानी है।

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्यों चुनें?

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स को चुनने के कुछ मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं:

  • करियर में अच्छी ग्रोथ करने का आवश्यक ज्ञान इस कोर्स के द्वारा प्रदान किया जाता है
  • यदि आप भी मशीनों के अध्ययन में रुचि रखते हैं और इसके कार्यों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको यह कोर्स करना चाहिए।
  • जिन छात्रों के पास टेक्निकल स्किल्स हैं जिसे मशीन लर्निंग के साथ जोड़ा जा सकता है, उन्हें निश्चित रूप से इस कोर्स को चुनना चाहिए
  • इस कोर्स को करने के बाद नए स्नातकोत्तर छात्रों को आराम से INR 4 लाख से 10 लाख तक का सैलरी पैकेज प्राप्त हो सकता है।  
  • एमटेक कोर्स के बाद छात्रों के सामने करियर के विभिन्न अवसर उपलब्ध होते हैं। 

स्किल्स 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए टॉप स्किल्स निम्न प्रकार से हैं:

  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • क्रिएटिविटी
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
  • मैथमेटिकल स्किल्स
  • डिटेल्स पर ध्यान
  • प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्किल्स
  • मैकेनिकल स्किल्स  

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप गाइड

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स को करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है: 

  • स्टेप 1: स्कूलिंग कंप्लीट करें: आप अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करें और खासकर इस चीज़ का ध्यान रखें कि आपके मुख्य विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स  होने चाहिए।
  • स्टेप 2: एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करें: आप अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण होने के बाद मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं इंडिया में मुख्य तौर पर JEE, BITSAT तथा विदेशों के एंट्रेंस एग्जाम भी हैं जैसे SATACT आदि। इन एग्जाम्स की सहायता से आप बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्टेप 3: ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करें: आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। ये कोर्स सामान्यत: 3 से 4 वर्ष का होता है।
  • स्टेप 4: जॉब प्राप्त करें: बैचलर डिग्री प्राप्त करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम जैसे की GATE की तैयारी कर सकते हैं। इन एग्जाम्स के अंको के आधार पर आप एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। 

सिलेबस

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स का सिलेबस नीचे दिया गया है:

सेमेस्टर 1सेमेस्टर 2
इंस्ट्रूमेंट्स एंड मेडन डिजाइन ऑफ़ मैकेनिक्स
एक्सपेरिमेंटल स्ट्रेस एनालिसिसथ्योरी ऑफ इलास्टिसिटी
न्यूमेरिकल एनालिसिस एंड ऑप्टिमाइजेशनCAD/ CAM लैब डिजाइन प्रैक्टिकल लैब 
मेटल फार्मिंग एनालिसिसजनरल इलेक्टिव 2
एक्सपेरिमेंटल स्ट्रेस एनालिसिस लैब जनरल इलेक्टिव 1
मैकेनिकल मीजरमेंट लैब प्रिंसिपल्स ऑफ मशीन डिजाइन
मेकाट्रॉनिक्स एंड प्रोडक्ट डिजाइनसेमिनार/ इंटर्नशिप
कंप्यूटेशनल लैब 
सेमेस्टर 3सेमेस्टर 4
मैकेनिकल बिहेवियर ऑफ मैटेरियल्सकंप्यूटर एडेड व्हीकल डिजाइन
जनरल इलेक्टिव 3डिजाइन ऑफ़ पॉल्यूशन कंट्रोल 
जनरल प्रैक्टिकल लैब 4ट्रिब्यूलस
मैकेनिक्स वाइब्रेशनकंप्यूटर एडेड डिजाइन 
माइनर प्रोजेक्टइलेक्ट डिजाइन ऑफ़ बियरिंग एंड शिफ्ट 
मैटेरियल बिहेवियर एंड वाइब्रेशन लैब डिसर्टेशन

टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज़

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए विश्व की कुछ प्रमुख चुनिंदा यूनिवर्सिटीज़ के नाम नीचे दिए गए हैं:

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

टॉप भारतीय यूनिवर्सिटीज़

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए टॉप भारतीय यूनिवर्सिटीज़ निम्न प्रकार से हैं:

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी मुंबई
  • आईआईटी खड़गपुर
  • कलासलिंगम एकेडमी ऑफ़ रिसर्च एंड एजुकेशन
  • आईआईटी कानपुर
  • आईआईटी रुड़की
  • बिट्स पिलानी
  • आईआईटी गुवाहाटी
  • वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 

योग्यता

विदेश के शीर्ष विश्वविद्यालयों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक  कोर्स करने के लिए, आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। हालांकि योग्यता मानदंड एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में भिन्न हो सकते हैं, यहां कुछ सामान्य शर्तें दी हैं:

  • आवेदक के बारहवीं में अंक कम से कम 50% से अधिक होने अनिवार्य हैं।
  • आवेदक के बारहवीं कक्षा में विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री,और मैथ्स  होने चाहिए।
  • मास्टर्स डिग्री कोर्स के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में  बैचलर्स डिग्री प्राप्त की हो।
  • मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए कुछ विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं इसके बाद ही आप इन कोर्सेजके लिए एलिजिबल हो सकते हैं। विदेश की कुछ यूनिवर्सिटीज़ में मास्टर्स के लिए GRE और GMAT स्कोर की आवश्यकता होती है।
  • किसी भी यूनिवर्सिटी में बैचलर डिग्री कोर्स के लिए SAT/ACT की मांग भी की जा सकती है।
  • साथ ही विदेश के लिए आपको ऊपर दी गई आवश्यकताओं के साथ IELTS या TOEFL स्कोर की भी आवश्यकता होती है।

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन टेस्ट की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया विदेशी यूनिवर्सिटी के लिए

कैंडिडेट को आवदेन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप हमारे AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप हमारी Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
  • आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीज़ा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। 

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें।

भारतीय यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 

भारतीय यूनिवर्सिटीज़ द्वारा आवेदन प्रक्रिया नीचे मौजूद है-

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज़

आपको निम्न आवश्यक दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

छात्र वीज़ा पाने के लिए भी हमारे Leverage Edu  विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

प्रवेश परीक्षाएं 

अलग-अलग कॉलेजों में एडमिशन प्राप्त करने के लिए प्रवेश परीक्षाएं अलग प्रकार की होती है लेकिन कुछ ऐसी सामान्य परीक्षाएं है जो अधिकतर सभी कॉलेज या यूनिवर्सिटीज़ के द्वारा मान्य होती हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं: 

विदेशी प्रवेश परीक्षाएं

भारतीय प्रवेश परीक्षाएं 

  • SRM JEEE 
  • GATE
  • OJEE 
  • UP SEE 
  • TAN CET
  • BHU PET
  • AP PGECET
  • IPU CET
  • BITS HD
  • ITM NEST
  • AJEE

लैंग्वेज रिक्वायरमेंट

पुस्तकें

नीचे कुछ आवश्यक पुस्तकें दी गई हैं:

आवश्यक पुस्तकें लेखक का नामयहां से खरीदें 
इंजीनियरिंग मैकेनिक्सआरसी हिब्बलरयहां से खरीदें 
फ्लूइड मैकेनिक्स आरके बंसलयहां से खरीदें 
थर्मोडायनेमिक्स युनुस ए सेंजल, माइकल, बॉल्स यहां से खरीदें 
मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीरोप कल्पकियान, स्टीवन आर श्मीद यहां से खरीदें 
कंट्रोल इंजीनियरिंगकेपी रामाचंद्रनयहां से खरीदें 

करियर विकल्प

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हांसिल करने के बाद कई इस क्षेत्र में  पीएचडी कर सकते हैं। कुछ टॉप गवर्नमेंट कंपनीज और टॉप प्राइवेट रिक्रूटर्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

टॉप गवर्नमेंट कंपनीज 

  • भारतीय रेल
  • डीआरडीओ
  • एनटीपीसी
  • ऑयल इंडिया
  • हवाई अड्डा प्राधिकरण
  • इसरो
  • भेल
  • कोल इंडिया
  • ओएनजीसी 
  • एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

टॉप प्राइवेट रिक्रूटर्स

  • Tata Group
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited
  • Honda Siel Car Division
  • Larsen and Toubro
  • National Aluminium Company Limited
  • Indian Oil Corporation Limited
  • Bosch India
  • Siemens
  • Thermax
  • Limited
  • Godrej Group
  • Thyssen Group

जॉब प्रोफाइल और सैलरी पैकेज

Glassdoor.in के अनुसार एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद में जॉब प्रोफाइल तथा अनुमानित सालाना वेतन निम्न प्रकार से हो सकता है:

जॉब प्रोफाइलस्टार्टिंग लेवल सैलरीमिड लेवल सैलरीसीनियर लेवल सैलरी
ऑटोमोटिव इंजीनियर4,00,0005,20,2008,20,000
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग6,75,0008,50,00020,00,000
मैकेनिकल इंजीनियर3,00,0005,50,0008,00,000
मेंटेनेंस इंजीनियर2,50,0004,50,0005,00,000
सिविल इंजीनियर3,00,0005,50,0007,00,000
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग3,00,0004,50,00010,00,000
लेक्चरर4,50,00010,00,00015,00,000

FAQs

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में क्या काम होता है?

मैकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे पुराने और व्यापक विषयों में से एक इंजीनियरिंग विषय है। यह मशीन और टूल्स की डिजाइनिंग, प्रोडक्शन और ऑपरेशन के लिए हीट और मैकेनिकल पॉवर से सम्बंधित है।

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि कितनी है?

एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि 2 वर्ष है। 

एमटेक करके मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें?

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए स्टूडेंट PCM विषय से 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं के बाद स्टूडेन्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर मैकेनिकल इंजीनियर बनने के बाद आप एमटेक कोर्स में प्रवेश लेकर मैकेनिकल इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकता है।

एमटेक करके मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद जॉब की क्या संभावना है?

मैकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे अधिक लोकप्रिय कोर्सेज में से एक है। यदि आप अपने आस पास देखेंगे तो शायद ही कोई विद्यार्थी हो जिसे इस कोर्स के बाद में जॉब न मिली हो और इस क्षेत्र में एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद आपके पास विकल्पों की ओर भी अधिकता हो जाती है।    

उम्मीद है कि एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। यदि आप भी किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*