EPS Full Form : ईपीएस की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read

EPS Full Form in Hindi कर्मचारी पेंशन स्कीम (Employee Pension Scheme) है। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) एक रिटायर्मेंट स्कीम है, जिसे EPFO द्वारा मैनेज किया जाता है। यह योजना कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करने के साथ-साथ उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। अक्सर स्टूडेंट्स से परीक्षाओं में बड़े संगठनों की फुल फॉर्म्स पूछी जाती हैं, और ईपीएस (EPS) भी उनमें से एक है। इस ब्लॉग में हम ईपीएस की पूरी जानकारी और इसके महत्व को विस्तार से जानेंगे।

EPS Full Form in Hindi 

EPS Full Form in Hindi कर्मचारी पेंशन स्कीम (Employee Pension Scheme)

कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) क्या है?

आज के समय में आर्थिक स्थिरता और भविष्य की योजना बनाना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में, ईपीएस, जिसका पूरा नाम “कर्मचारी पेंशन स्कीम” (Employee Pension Scheme) है, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह योजना भारत में एक महत्वपूर्ण रिटायरमेंट योजना है जो कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करती है। EPFO द्वारा संचालित इस योजना का लाभ तभी लिया जा सकता है जब कर्मचारी ने कम से कम 10 वर्षों तक नौकरी की हो, और यह आवश्यक नहीं कि ये 10 साल लगातार एक ही नौकरी में रहे हों। वहीं आपको बता दें कि ईपीएस की शुरुआत 1995 में हुई थी।

EPS के मुख्य लाभ

EPS के मुख्य लाभ निम्नलिखित है :

  • EPS का मुख्य लाभ यह है कि यह कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक नियमित पेंशन प्राप्त होती है, जिससे वे अपनी रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकते हैं।
  • यदि किसी कर्मचारी की सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को मृत्यु लाभ मिलता है। इसमें मृत्यु पेंशन, विधवा पेंशन, और बच्चों के लिए पेंशन शामिल है।
  • अक्षमता लाभ: यदि कोई कर्मचारी सेवा में रहते हुए विकलांग हो जाता है, तो उन्हें अक्षमता लाभ मिल सकता है।
  • EPS के तहत प्राप्त पेंशन से बुढ़ापे में भी नियमित आय सुनिश्चित होती है, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता।

EPS के लिए पात्रता

कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) के लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आप EPFO के सदस्य होने चाहिए।
  • आपने कुल मिलाकर 10 साल या उससे अधिक समय तक नौकरी की हो।
  • आपकी उम्र 58 साल होनी चाहिए।

संबंधित आर्टिकल

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
HTTP फुल फॉर्मCCTV फुल फॉर्म
APL फुल फॉर्मNTPC फुल फॉर्म
AICTE फुल फॉर्मSBI फुल फॉर्म
IELTS फुल फॉर्मLED फुल फॉर्म
RBI फुल फॉर्मICICI फुल फॉर्म
UKG फुल फॉर्मMTS फुल फॉर्म
B2B  फुल फॉर्मSEBI फुल फॉर्म
RDX फुल फॉर्मGET फुल फॉर्म
IBPS फुल फॉर्मUP Board फुल फॉर्म
EVM फुल फॉर्मJBL फुल फॉर्म
MSME फुल फॉर्मNCR फुल फॉर्म 
NOC फुल फॉर्मComputer फुल फॉर्म
WBC फुल फॉर्मNCERT फुल फॉर्म
OTT फुल फॉर्मBMW फुल फॉर्म
PPT फुल फॉर्मNRC  फुल फॉर्म
ED फुल फॉर्म IPS फुल फॉर्म
BSC फुल फॉर्म DSP फुल फॉर्म
NEFT फुल फॉर्मMCD फुल फॉर्म

उम्मीद है, EPS Full Form in Hindi के बारे में आपको समझ आया होगा। यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*