MRI Full Form in Hindi : एमआरआई की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
MRI Full Form in Hindi

MRI Full Form in Hindi मैगनेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग (Magnetic Resonance Imaging) है। इस तकनीक से हमारे शरीर के आंतरिक भागों की तस्वीरें प्राप्त की जाती हैं। 

इसे NMRI (न्यूक्लियर मैगनेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग) भी कहा जाता है। MRT (मैगनेटिक रेज़ोनेंस टोमोग्राफी) भी इसका दूसरा नाम है। इसमें शरीर की शारीरिक रचना और शरीर क्रिया विज्ञान की जांच करने के लिए रेडियोलॉजी का उपयोग किया जाता है। एमआरआई स्कैनर मानव शरीर की छवियां बनाने के लिए मजबूत मैगनेटिक फ़ील्ड्स और रेडियो तरंगों का उपयोग करता हैं।

MRI Full Form in Hindi : एमआरआई का उपयोग कब किया जाता है?

मेडिकल डायग्नोसिस में एमआरआई के एप्लीकेशन्स की एक बहुत बड़ी रेंज है। इसका उपयोग मानव शरीर से बीमारियों का बहुत सटीक पता लगाने के लिए किया जाता है। यह नीचे बताई बिमारियों के डायग्नोसिस के लिए इस्तेमाल किया जाता है –

  • ब्रेन ट्यूमर
  • सिर या मस्तिष्क पर आघात
  • रीढ़ की हड्डी की समस्या
  • हृदय की समस्याएं और स्ट्रोक
  • जोड़ और हड्डियाँ
  • मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की असामान्यताएं
  • लीवर और पेट के अन्य रोग
  • महिलाओं में गर्भाशय संबंधी असामान्यताएं

यह भी पढ़ें – बीसीसीआई का पूरा नाम क्या है?

एमआरआई का आविष्कार किसने किया?

एक्स-रे का उपयोग किए बिना शरीर के आंतरिक अंगों और कामकाज की छवि लेने की क्षमता के साथ, एमआरआई सबसे बड़ी चिकित्सा सफलताओं में से एक है, और इसके विकास के कारण 2003 में दो वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिला: स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क के पॉल लॉटरबर और नॉटिंघम विश्वविद्यालय के पीटर मैन्सफील्ड।

लेकिन पुरस्कार की घोषणा के एक महीने के भीतर, द न्यूयॉर्क टाइम्स में एक पूर्ण पृष्ठ का विज्ञापन छपा जिसमें जोर देकर कहा गया कि एमआरआई का आविष्कार वास्तव में रेमंड डेमडियन नामक न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर ने किया था।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग MRI Full Form in Hindi में आपको एमआरआई की फुल फाॅर्म क्या है के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*