Diwali Celebration Around the World in Hindi

1 minute read
635 views
Festival in Hindi

दिवाली का त्यौहार कहें या रौशनी का त्यौहार, भले ही नेपाल और भारत का जश्न माना जाता हो। लेकिन पूरी दुनिया में बहुत से लोग इस त्यौहार को मनाते हैं। ये त्यौहार आमतौर पर 5 दिन तक चलता है। इसको हिन्दू नववर्ष भी माना जाता है। इस दिन को भगवान राम जंगल से 14 साल का वनवास पूरा करके लौटने के दिन के तौर पर भी मनाया जाता है। इस ब्लॉग में Diwali Celebration Around the World in Hindi के बारे में चर्चा की गई है। तो आइए Diwali Celebration Around the World in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मलेशिया में दिवाली का जश्न

Source : Adequate Travel

मलेशिया में देखने को बहुत कुछ है, करीब 20 मिलियन की जनसंख्या वाला देश मलेशिया कई सारे सांकृतिक रीति रिवाजों का मिश्रण है। यही वजह है कि मलेशिया में दिवाली भी मनाई जाती है लेकिन वहां उसे हरि दिवाली कहते हैं। ये त्यौहार वहां साल के सांतवें महीने में मनाया जाता है। इस महीने को हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से अश्विन कहते हैं। इस त्यौहार की शुरुआत साउथ इंडियन बाथ (South Indian oil bath) के रिवाज से होती है। इस त्यौहार पर मलेशिया के लोग मंदिरों में जाते हैं और घर के मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। इस दिन हर घर में मिट्टी के दिए भी जलाए जाते हैं।  

मॉरिशस में दिवाली का जश्न

Diwali Celebration Around the World in Hindi
Source : Pinterest

मॉरिशस मेडागास्कर के पास एक सुंदर आइसलैंड है जहां पर आंखों को भाने वाली ढेरों देखने की जगहें हैं। मॉरिशस में 63 प्रतिशत भारतीय जनता है। जिसमें से 80 प्रतिशत हिंदू हैं इस कारण यहाँ सभी हिंदू त्यौहार पूरे रीति रिवाज से मनाए जाते हैं। ये त्यौहार इस आइसलैंड की पुरानी परम्परा है। इस देश में दावा किया जाता है कि दिवाली का भगवान राम के वनवास से लौटने और राजा बनने से पहले से मनाया जा रहा है। त्यौहार पर घर के बाहर मिट्टी के दिए लगाने का रिवाज है। इस दिन देवी लक्ष्मी को समृद्धि की देवी माना जाता है और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए पटाखे चलाए जाते हैं। दुनियाभर में दिवाली के जश्न की तरह यहां भी दिवाली बहुत अच्छे से मनाई जाती है। 

साउथ अफ्रीका में दिवाली का जश्न

Diwali Celebration Around the World in Hindi
Source : News24

अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी सिरे पर बना है साउथ अफ्रीका। साउथ अफ्रीका का कल्चर कई समुदायों का मिश्रण है। यहां की कुल जनसंख्या का 2 प्रतिशत हिस्सा एशिया के लोग का हैं और उनमें से ज्यादातर भारतीय हैं। अमेरिका के हमले के 10 साल पहले इस देश में बहुत ज्यादा भारतीय रहा करते थे। खास बात ये भी है कि भारत से बाहर जन्म लेने वाले भारतीयों की सबसे ज्यादा तादाद साउथ अफ्रीका में ही है। यही वजह है कि फेस्टिवल कैलेंडर में दिवाली का नाम भी यहाँ पर शमिल है। 

यूके में दिवाली का जश्न

iNews

यूके का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय भारतीयों का ही है। दिवाली के मौके पर यहां के भारतीय देवी लक्ष्मी के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं, प्रसाद खाते हैं, घर को सजाते हैं और इस तरह से ब्रिटेन में दिवाली मनाई जाती है। दुनियाभर में दिवाली के जश्न में से यहाँ की दिवाली मनाने का अंदाज सबसे बेस्ट है। इस मौके पर म्यूजिक, डांस शो, पटाखे और रंगोली शो के साथ बलग्रेव रोड पर सुंदर लैम्प्स सजी होती हैं। दिवाली विलेज की कोसिंगटन स्ट्रीट पर भी लोग सैर करने निकल जाते हैं।  

ऑस्ट्रेलिया में दिवाली का जश्न

Diwali Celebration Around the World in Hindi
Source : Ethernity News

ऑस्ट्रेलिया में करीब 1 लाख भारतीय रहते हैं, इसमें से भी ज्यादातर हिंदू हैं। इतनी बड़ी जनसंख्या के चलते दिवाली का जश्न बेहद आलिशान होता है। सिडनी और मेलबर्न जैसी जगहों पर भी दिवाली बड़े त्यौहार के तौर पर हिंदू परिवारों में मनाई जाती है। मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में तो दिवाली बड़ा त्यौहार बन चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में दिवाली पर पटाखे चलाए जाते हैं और भारतीय डांस और म्यूजिक भी परफॉर्म होते हैं।

Check Out : होली क्यों मनाते हैं?

हमें आशा है Diwali Celebration Around the World in Hindi के इस ब्लॉग के साथ आपको दुनियाभर में दिवाली के जश्न के बारे में पता चल गया होगा। क्या आप अपनी उच्च शिक्षा इन शहरों में करना चाहते हैं? तो  Leverage Edu के experts से दिए गए number 1800 572 000 पर contact कर free session बुक कीजिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*